Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सभी टैक्सपेयर जो अभी तक या तो आईटीआर फाइल कर चुके हैं या फिर फाइल करने की सोच रहे हैं, जान ले यह नियम.……
    News

    सभी टैक्सपेयर जो अभी तक या तो आईटीआर फाइल कर चुके हैं या फिर फाइल करने की सोच रहे हैं, जान ले यह नियम.……

    By Tv 36 HindustanJuly 8, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इनकम टैक्स फाइल करने वालों के लिए यह आखिरी महीना चल रहा है, क्योंकि आईटीआर फाइलिंग की लास्ट डेट 31 जुलाई है. अगर आप टैक्सपेयर हैं और आपने अभी तक आईटीआर फाइल नहीं किया है तो आपको यह काम तुरंत निपटा लेना चाहिए. क्योंकि डेट निकल जाने के बाद आईटीआर फाइल करने पर 5000 रुपए की पेनाल्टी देनी पड़ती है.क्या कहता है नियम?ऐसे सभी टैक्सपेयर जो अभी तक या तो आईटीआर फाइल कर चुके हैं या फिर फाइल करने की सोच रहे हैं. उन्हें इनकम टैक्स विभाग के एक नियम के बारे में जरूर जान लेना चाहिए. नियम कहता है कि जो लोग फाइलिंग के समय ई-वेरिफिकेशन करना भूल जाते हैं, उन्हें रिफंड मिलने में देरी होती है. अगर आपका रिफंड 4-5 हफ़्तों के अंदर क्रेडिट नहीं होता है, तो आयकर विभाग की वेबसाइट पर रिफंड स्टेटस चेक करें. अगर स्टेटस से पता चलता है कि रिफंड फेल हो गया है, तो आप वेबसाइट के ज़रिए फिर से रिफंड का रिक्वेस्ट कर सकते हैं.

    बता दें कि इनकम टैक्स रिफंड को प्रोसेस होने और आपके खाते में जमा होने में आमतौर पर लगभग 4-5 सप्ताह का समय लग जाता है.कैसे करें ई-वेरिफिकेशन स्टेटस चेक?आईटीआर पोर्टल (https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/) पर लॉग इन करें और ई-फाइल ऑप्शन पर जाएं. इसके बाद इनकम टैक्स रिटर्न्स पर क्लिक करें और ई-वेरिफाई रिटर्न्स ऑप्शन पर जाएं.

    ई-वेरिफाई किए जाने वाले आईटीआर का चयन करें और फिर वेरिफाई मोड का चयन करें. एक बार जब आप वेरिफाई मोड का चयन कर लें तो जारी रखें पर क्लिक करें.एक बार जब आप अपने दाखिल किए गए आईटीआर को सफलतापूर्वक वेरिफाई कर लेते हैं, तो एक ट्रांजेक्शन आईडी के साथ एक कंफर्मेशन मैसेज पेज पर दिखाई देगा. आयकर विभाग ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि आगे के लिए ट्रांजेक्शन आईडी को नोट करके रखें. आपको ई-फाइलिंग पोर्टल पर रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर कंफर्मेशन मैसेज भी मिलेगा. अगर आपने पहले से वेरिफाई कर रखा है तो जब आप वहां वेरिफिकेशन के लिए जाएंगे तो आपको वेरिफिकेशन का ऑप्शन ही नहीं मिलेगा. वहां पर लिखा होगा ऑलरेडी वेरिफायड.

    आप इसकी जांच अपने ईमेल पर आए आईटीआर कंफर्मेंशन मेल से भी कर सकते हैं.कौन कर सकता है आईटीआर-1 फाइलअगर आपकी इनकम वेतन, किराया और ब्याज या स्टॉक से मिले डिविडेंड जैसे सोर्स से होती है तो आपको आईटीआर-1 फॉर्म भरना होगा. इसके अलावा, अगर आपकी कृषि आय 5,000 रुपए से कम है, तो आप इसे अन्य सोर्स के तहत शामिल कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए ज़्यादातर जानकारी पहले से ही फॉर्म में भरी हुई होगी, बशर्ते आपने वह जानकारी अपनी कंपनी के एचआर को दे दी हो.यहां समझें ITR फाइल का स्टेप बाई स्टेप प्रोसेसपोर्टल पर जाएं और लॉग इन करें.

    फिर ई-फाइल > आयकर रिटर्न > आयकर रिटर्न फाइल के ऑप्शन पर जाएं.असेसमेंट ईयर 2024-25 चुनें, ऑनलाइन फाइलिंग का तरीका चुनें और Continue पर क्लिक करें.फिर Individual सेलेक्ट कर Continue पर क्लिक कर दें.उसके बाद ITR-1 सेलेक्ट कर आगे बढ़ें.आईटीआर फाइल करने का कारण बता दें.उसके बाद वहां मांगी गई सभी जानकारी जैसे पर्सनल इंफॉर्मेशन, ग्रॉस टोटल इनकम, टोटल डिडक्शन टैक्स पेड और टोटल टैक्स लायबिलिटी के बारे में बता दें.उसके बाद अपने आईटीआर को वेरिफाई कर दें. इसके लिए आपको आधार ऑथेंटिकेशन का ऑप्शन मिलेगा. एक ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जाएगा फिर आईटीआर वेरिफाई हो जाएगा.

    Post Views: 2,010

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार में झंडे गाड़ दिए, बीएसई पर कंपनी का शेयर रिकॉर्ड लेवल पहुंच गया……
    Next Article बजट में देश के करोड़ों लोगों के लिए हो सकता है यह बड़ा ऐलान……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कंगाल को भी मालामाल बना सकता है पक्षियों का दाना-पानी बस ध्यान रखें ज्योतिष के ये जरूरी नियम…

    June 3, 2026

    अब इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, काफिले में शामिल हुई ये वाहन…

    June 3, 2026

    चेहरे की लालिमा के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानिए घरेलू उपाय और बचाव के शानदार तरीके…

    June 3, 2026

    आखिर महिलाओं में क्यों होती है खून की कमी जानिए लक्षण, कारण और बचाव के तरीके…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कंगाल को भी मालामाल बना सकता है पक्षियों का दाना-पानी बस ध्यान रखें ज्योतिष के ये जरूरी नियम…
    • अब इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, काफिले में शामिल हुई ये वाहन…
    • चेहरे की लालिमा के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानिए घरेलू उपाय और बचाव के शानदार तरीके…
    • आखिर महिलाओं में क्यों होती है खून की कमी जानिए लक्षण, कारण और बचाव के तरीके…
    • मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने सीएमने वितरित की आधुनिक सामग्री…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?