मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में सोमवार को एक धार्मिक जुलूस पर कुछ लोगों के कथित तौर पर थूकने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि कथित घटना सोमवार को हुई, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने खाराकुआ पुलिस थाने के बाहर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया.
शहर के टंकी चौराहे के समीप बाबा महाकाल की दूसरी सवारी के दौरान कुछ शरारती तत्व एक बिल्डिंग की छत पर चढ़कर नीचे की ओर थूक रहे थे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश भूरिया ने संवाददाताओं को बताया कि आरोप है कि बाबा महाकाल की सवारी के जुलूस में शामिल लोगों ने कुछ युवाओं को एक इमारत की बालकनी पर खड़े होकर उन पर पानी थूकते हुए देखा. आरोप है कि जब श्रद्धालुओं के ऐसा करने से मना करने के बाद भी शरारती तत्व नहीं माने और थूकना जारी रखा. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया.उज्जैन में महाकाल की सवारी के दौरान थूका, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन
मंगलवार को पुलिस ने आराेपित युवक अदनान सहित तीनों को भारी पुलिस बल के साथ कोर्ट ले जाया गया था. जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए गए. वहीं दोनों नाबालिगों को बाल न्यायालय पेश किया गया था. जहां से दोनों को बाल संरक्षणगृह भेजने के आदेश जारी किए गए हैं.Ujjain में महाकाल सवारी के दौरान भक्तों पर थूकने वाले युवक को जेल भेजा, दो नाबालिगों को बाल संरक्षण गृह भेजा
