नई दिल्ली : : सनातन धर्म में चार धाम यात्रा को शुभ माना जाता है. यदि आपके मन भी धर्म लाभ लेने की सूझ रही है तो आईआरसीटीसी आपको हवाई सफर के माध्यम से चार धाम यात्रा करने का मौका दे रहा है. ये चार धाम टूर पैकेज 11 रात और 12 दिनों का डिजाइन किया गया है. जिसमें आपको खाने-पीने से लेकर ठहरने तक की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि इसकी पूरी जिम्मेदारी आईआरसीटीसी ने ली है. वहां सुरक्षा की व गाइड का पैसा भी पैकेज में ही इंक्लूड किया गया है..
आपको बता दें कि टूर पैकेज की शुरूआत 6 सितंबर 2023 को की जाएगी. टूर की शुरूआत भूवनेश्वर से की जा रही है. यात्रा का मोड़ पूरी तरह फ्लाइट रहेगा. टूर पैकेज कुल 12 दिनों का डिजाइन किया गया है. जिसमें आपको 11 रात और 12 दिन मिलेंगे. रहने व खाने की व्यवस्था आईआरसीटीसी की ओर से रहने वाली है. कितना आएगा खर्च टूर पैकेज की सबसे अहम और खास बात यदि आप सिंगल यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको 85,710 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 58,205 रुपए निर्धारित किया गया है. वहीं यदि आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 53,015 रुपए लगेगा.
यात्रा के दौरान रहने खाने के अलावा कई अन्य जिम्मेदारी भी आईआरसीटीसी ने ली है. जैसे डेस्टीनेशन पर पहुंचने पर टैक्सी या बस की व्यवस्था भी पैकेज के अंतर्गत ही की जाएगी. ज्यादा जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं..
