बिहार:- केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह ने रविवार को रायबरेली में जनता से अपील की कि रायबरेली में इस बार कमल खिला दो, 400 का आंकड़ा अपने आप पार हो जाएगा. उन्होंने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा.
अमित शाह ने रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ”यहां पर कई सारे लोगों ने मुझे कहा कि ये परिवार की सीट है. मैं बहन प्रियंका गांधी का भाषण सुन रहा था, उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार से वोट मांगने आई हूं. बात तो सही है, रायबरेली वालों ने वर्षों से गांधी, नेहरू परिवार को जिताया है, लेकिन यहां से चुनकर जाने के बाद सोनिया गांधी और इनका परिवार रायबरेली कितनी बार आया है. चलो, सोनिया गांधी की तबियत तोड़ी नादुरुस्त रहती है, लेकिन राहुल बाबा या प्रियंका बहन आई हैं क्या.
दरअसल, रायबरेली कांग्रेस का गढ़ रहा है, अभी सोनिया गांधी यहां से सांसद हैं. लेकिन इस बार राहुल गांधी इस सीट से चुनाव मैदान में हैं
