कोरबा/ अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर भारत अल्मुनियम कंपनी बालको में सतेंद्र कुमार साहू जिला सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन एवं सचिव कुमारी डिंपल भेड़िया के मार्गदर्शन जिले अंतर्गत अलग अलग जगहों में श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन करना सुनिश्चित किया गया था परिपालन कड़ी जिसमें श्रमिकों ने विधिक सेवा प्राधिकरण एवं श्रमिक संगठन एटक के वैनर तले नगर भ्रमण करते हुए सार्वजनिक जगहों पर सभा आयोजित कर अधिकारों और सुरक्षा की जानकारियां दी॥

पैरालीगल वालंटियर रमाकांत दुबे ने जिला सत्र न्यायालय कोरबा की पहला के बारे में विस्तृत व्याख्या करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस का पालन और महत्व एवं भारत में श्रम कल्याण के लिए उठाए गए कदमों ,श्रम कानूनों के सरलीकरण,श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं एवं थीम 2024 जलवायु परिवर्तन के बीच कार्य स्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए न्यायालय के संदेश श्रम कानून को सरल बनाने के लिए अलग-अलग श्रम संबंधी संहिताओं के बारे में जागरूक किया॥
आशाय की जानकारी देते हुए कु डिंपल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने बताया हम नागरिकों को उनके अधिकारों के बारे में सजग करने संकल्पित है! हमारे प्रयास सतत् जारी रहेंगे॥
