Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चुनाव में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण लागू, SCBA इलेक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    चुनाव में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण लागू, SCBA इलेक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला…

    By Tv 36 HindustanMay 2, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *नई दिल्ली:-* सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार 2, मई को महिला आरक्षण को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन एससीबीए के चुनावों में महिला आरक्षण लागू करना अनिवार्य कर दिया है. कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में एक तिहाई महिला आरक्षण लागू करने का आदेश दिया है. पीठ ने कहा कि कोषाध्यक्ष का पद आगामी 2024-2025 कार्यकाल में एक महिला के लिए आरक्षित किया जाएगा.लाइव लॉ के मुताबिक, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस केवी विश्वनाथ की पीठ ने यह फैसला सुनाया है. पीठ ने निर्देश दिया है कि इस बार के चुनाव में कोषाध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होगा. पीठ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यसमिति के 9 में से तीन पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे और वरिष्ठ कार्यकारी समिति में छह में से दो महिलाएं शामिल होनी चाहिए.कोर्ट ने क्या कहा?सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों में अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष में से कोषाध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित होगा. पीठ ने कहा कि कैंडिडेट्स की योग्यता और शर्तों में जरूरी बदलाव-सुधार के लिए आठ प्रस्ताव आए थे, जो नाकाम हो गए हैं. साथ ही उम्मीदवार की जमानत राशि को लेकर लाए गए प्रस्ताव भी जनरल बॉडी मीटिंग में गिर गए. ऐसे में हमें लगा कि नियम, योग्यता, शर्तों और फीस को लेकर निर्णय लेने की जरूरत है.कब है चुनाव?16 मई को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव होना है. कोर्ट का आदेश मई महीने में होने वाले चुनाव में लागू होगा. इस चुनाव के नतीजे 18 मई को घोषित होंगे. कानूनी विशेषज्ञों ने इस फैसले को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है. उनका मानना है कि कोर्ट के इस आदेश से कानून के पेशे में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से और अधिक सुधारों का मार्ग प्रशस्त होगा.

    Post Views: 375

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविधिक सेवा प्राधिकरण की उत्कृष्ट पहल विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न जागरूकताओं से किया जा रहा जागरूक! सचिव कु.डिंपल
    Next Article नेहरु, इंदिरा, और इन दो नेताओं का नाम लेते हुए राजनाथ सिंह ने क्यों किया बिहार में इनका जिक्र…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर जन्माष्टमी के अगले दिन क्यों फोड़ी जाती है मटकी जानिए इसके पीछे का रोचक इतिहास…

    September 4, 2026

    आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी से केंद्रीय मंत्री की आत्मीय भेंट हुई एक सार्थक चर्चा के साथ…

    September 4, 2026

    PM मोदी ने इटली की PM मेलोनी को दी बधाई, इटली में सबसे लंबे कार्यकाल तक प्रधानमंत्री बने रहने का बनाया रिकॉर्ड…

    September 4, 2026

    SoftBank की 1,650 करोड़ की हिस्सेदारी बिक्री के बाद भी इस कंपनी के शेयरों में 3% से ज्यादा उछाल, निवेशकों का भरोसा कायम…

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर जन्माष्टमी के अगले दिन क्यों फोड़ी जाती है मटकी जानिए इसके पीछे का रोचक इतिहास…
    • आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी से केंद्रीय मंत्री की आत्मीय भेंट हुई एक सार्थक चर्चा के साथ…
    • PM मोदी ने इटली की PM मेलोनी को दी बधाई, इटली में सबसे लंबे कार्यकाल तक प्रधानमंत्री बने रहने का बनाया रिकॉर्ड…
    • SoftBank की 1,650 करोड़ की हिस्सेदारी बिक्री के बाद भी इस कंपनी के शेयरों में 3% से ज्यादा उछाल, निवेशकों का भरोसा कायम…
    • पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज इतने गायों के साथ आत्मनिर्भर बने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?