मध्यप्रदेश:– कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या और गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार को कूनो प्रबंधन ने बोत्सवाना से लाई गई एक और मादा चीता को खुले जंगल में रिलीज कर दिया। इसके साथ ही अब कूनो के खुले जंगल में घूमने वाले चीतों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
वन विभाग का मानना है कि खुले जंगल में छोड़ी जा रही मादा चीताओं से नर चीतों के साथ संपर्क बढ़ेगा और कूनो में चीतों का कुनबा तेजी से बढ़ सकेगा। फिलहाल वन विभाग की टीमें इन चीतों की हर गतिविधि पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
