बारगढ़
ओडिशा में एक और ट्रेन हादसे की खबर आ रही है। ओडिशा के बरगढ़ में मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। मालगाड़ी की 5 बोगियां पटरी से उतर गई हैं। बारगढ़ जिले के मेंधापाली के पास एक निजी सीमेंट फैक्ट्री द्वारा संचालित मालगाड़ी के कुछ डिब्बे फैक्ट्री परिसर के अंदर पटरी से उतर गए। इस मामले में रेलवे की कोई भूमिका नहीं है। यह पूरी तरह से एक निजी सीमेंट कंपनी की नैरो गेज साइडिंग है। कंपनी द्वारा रोलिंग स्टॉक, इंजन, वैगन, ट्रेन ट्रैक (नैरो गेज) सहित सभी बुनियादी ढांचे का रखरखाव किया जा रहा है
#WATCH | Another train derails in Odisha
— Debadas Pradhan (@pradhandebadas) June 5, 2023
Several wagons of a goods train carrying limestone derail near Sambardhara in #Bargarh district. No casualties reported, so far. The train was enroute to Bargarh from Dunguri. #OdishaTrainAccident #TrainAccidentInOdisha pic.twitter.com/FQL3GpK1tu