
कासगंज :- उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक प्रेमी जोड़े की शादी थाने में कराई गई. शादी में पुलिस वाले ही बाराती और घराती बने. इस दौरान वर और वधू के परिजन भी मौजदू रहे. लेकिन इस शादी की सारी जिम्मेदारी पुलिसवालों ने ही उठाई. दूल्हा और दुल्हन को थानाध्यक्ष ने आशीर्वाद दिया और आपसी समझ से गृहस्थ जीवन को चलाने की सलाह दी. शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन और उनका परिवार बेहद खुश दिखाई दिया.दरअसल, तीन माह पहले आगरा में दारोगा भर्ती परीक्षा के दौरान कासगंज के मोहल्ला जय जयराम निवासी सपना और पीएसी में तैनात एक आरक्षी मुकेश की मुलाकात हुई फिर धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया. शादी को लेकर लड़का और लड़की पक्ष में गतिरोध चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन लड़के के परिवार के लोग सहमत नहीं हो पा रहे थे.शादी के लिए लड़के के परिजन तैयार नहीं थेलड़की ने इसकी शिकायत परिवार परामर्श केंद्र एवं पुलिस अधीक्षक से की. गुरुवार को दोनों पक्ष उपस्थित हुए और एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने दोनों को समझाकर काउंसलिंग की. परिवार के लोगों को भी समझाया और पुलिस