
हम आपको कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने खराब वक्त में पैसे कमाने के लिए बी-ग्रेड फिल्म का सहारा लिया या फिर काम न मिलने पर शुरूआती दिनों में ऐसी फिल्मों में हाथ आजमाया था।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार जिन दिनों बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रहे थे, उस दौरान उन्होंने मिस्टर बॉन्ड नाम की एक बी-ग्रेड फिल्म की थी। हालांकि अक्की को जल्द ही सफलता मिलने लगी और उन्होंने फिर कभी बी-ग्रेड फिल्मों का रुख नहीं किया।
मिथुन चक्रवर्ती , कटरीना कैफ और गुलशन ग्रोवर
गुलशन ग्रोवर ने 90 का दशक खत्म होते ही बूम नाम की एक फिल्म की थी, जिसमें उन्होंने कटरीना कैफ के साथ काफी बोल्ड सीन्स दिए थे। मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर के खराब दौर में क्लासिक डांस ऑफ लव नाम की एक फिल्म की थी। इस फिल्म में उनके कई बोल्ड सीन्स थे।
अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना
बॉलीवुड के शहंशाह मिस्टर अमिताभ बच्चन जब अपने खराब दौर से गुजर रहे थे, तब उन्होंने बूम नाम की एक बी-ग्रेड फिल्म की थी। राजेश खन्ना ने अपने आखिरी दिनों में वफा: ए डेडली लव स्टोरी नाम की फिल्म की थी, जिसमें उनके बहुत सारे बोल्ड सीन्स थे।