नई दिल्लीः- अयोध्या में प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान हो चुके बड़ी संख्या में राम भक्त दर्शन पूजन के बाद अयोध्या के अनेक मठ मंदिरों में भी दर्शन पूजन कर रहे हैं जहां प्रभु राम से जुड़े पौराणिक स्थलों को बारीकी से समझ रहे हैं तो चलिए इस रिपोर्ट में आपको भी बताते हैं कि अगर आप अयोध्या आ रहे हैं तो राम मंदिर के अलावा और कहां-कहां जा सकते हैं
अगर आप अयोध्या आ रहे हैं तो आपको प्रभु राम के दर्शन के पहले पवन पुत्र हनुमान के दर्शन करना महत्वपूर्ण होता है क्योंकि कहा जाता है हनुमान जी की आज्ञा लेने के बाद ही प्रभु राम का दर्शन मिल सकता है. राम मंदिर से हनुमानगढ़ी की दूरी लगभग 500 मीटर ह
कनक भवन वह स्थल है जिसको रानी कैकई ने माता सीता को मुंह दिखाई में दिया था इस मंदिर में प्रभु राम माता सीता विराजमान है राम भक्त रामलाल और हनुमानगढ़ का दर्शन पूजन करने के बाद कनक भवन जाकर भक्ति भाव में गदगद नजर आते हैं राम मंदिर से इसकी दूरी मात्र 500 मी हैं.
दशरथ महल मंदिर त्रेता युग के समय से है यहीं पर चक्रवर्ती महाराज दशरथ का स्थान हुआ करता था वर्तमान समय में इस स्थान पर एक महल है जहां पूरा राज परिवार एक साथ विराजमान है. राम मंदिर से दशरथ महल की दूरी मात्र 300 मीटर है यहां श्रद्धालु आज भी दर्शन करने लाखों की संख्या में पहुंचते हैं
गुप्ताघाट वह जगह है जहां प्रभु राम अपने धाम को गए थे स्कंद पुराण में इस स्थान की तुलना स्वर्ग से की गई है. पुराण में बताया गया है कि यहां दान पुण्य और दर्शन मात्र से सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं. राम मंदिर से इसकी दूरी मात्र 6 किलोमीटर है
अयोध्या का सूर्यकुंड वह स्थान है जहां प्रभु राम जब त्रेता युग में जन्म लिए थे तो उसे दौरान 33 कोटी के देवी देवताओं के साथ भगवान सूर्य भी यहां रुके थे एक महीने तक प्रभु राम का दर्शन यही से भगवान सूर्य कर रहे थे आज यहां पर हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं राम मंदिर से इसकी दूरी 5 से 6 किलोमीटर है
दंत धवन कुंड वह पौराणिक स्थल है जिसके बारे में यह कहा जाता है कि प्रभु राम अपने सभी भाइयों के साथ यहां पर दातुन मंजन करने आया करते थे. आज प्रदेश की योगी सरकार इस कुंड का कायाकल्प बादल रही है राम मंदिर से इस कुंड की दूरी लगभग 800 मी हैं.
भरत कुंड वह जगह है जब भगवान राम 14 वर्ष के लिए वनवास गए थे तब उनके भाई भरत ने तपस्या किया था या स्थान भारत जी की तपोस्थली भी कहलाता है 14 वर्ष वनवास पूरा करने के बाद प्रभु राम यहीं पर भरत से मिले थे लगभग 10 से 12 किलोमीटर राम मंदिर से भारत कुंड स्थित है
