नई दिल्ली:- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CM पद से हटाने की याचिका हाई कोर्ट में खारिज हो गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि ये राजनीतिक मामला है, ये न्यायपालिका के दायरे में नहीं आता, इसलिए इसमें न्यायिक दखल की जरूरत नहीं है।
