
रिपोर्ट रमाकांत सोनी संभाग ब्यूरो रीवा–मऊगंज
रीवा मऊगंज /बीते एक माह से मऊगंज क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती लोगों के लिए बनी मुसीबत जहां एक तरफ उमस से जनजीवन अस्त व्यस्त है वहीं दूसरी तरफ अघोषित बिजली कटौती के चलते पानी की भारी समस्या बनी है नतीजतन सस्ती केवलीकरण है कि आए दिन बिजली की समस्या बनी ही रहती है इन दिनों बिजली विभाग भ्रष्टाचार एवं लूट खसोट का अड्डा बना हुआ है जिसकी पूर्व में भी हुई थी जहां उच्च अधिकारियों की मनमानी तानाशाही के चलते बिल भुगतान के बाद भी बरसात के मौसम में बिजली नहीं जला पा रही हैं चारों तरफ अंधेरा होने की स्थिति में जहरीले जीव -जन्तुओ के काटने से सशंकित बने रहते हैं रहवासी आमजन विभागीय बड़ी लापरवाही के चलते आम जनों का जीवन जीना दूभर हो गया है मूलभूत सुविधाओं में बिजली मुख्य सुविधा अंतर्गत आती है जिसके चलते अन्य सारे काम प्रभावित होते हैं ।
अधिकारियों की मनमानी
बिजली विभाग मऊगंज में बड़े अधिकारी के रूप में कार्यालय पर डी ई पदस्थ हैं किन्तु कार्यालय आए दिन बंद रहती है उनका निवास एवं कार्यालय का संचालन रीवा से ही संचालित होता है मुख्य अभियंता की मनमानी से सस्ते केबली करन के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर एवं केविलों का जलना आम बात हो गई है वही डी ई की अनुपस्थिति के कारण कार्यालय के अन्य कर्मचारी आए दिन कार्यालय से गायब रहते हैं कभी कभार कार्यालय में उपस्थित होकर खानापूर्ति करके घर वापसी कर लेते हैं बड़े अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार के कारण मऊगंज में बिजली की एक बड़ी समस्या बनी रहती है अधिकांशतः बड़े अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाया जाता जिसके कारण समस्या का समाधान भी नहीं हो पाता।