रायपुर। अरुण साव छत्तीसगढ़ के नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए है. बीजेपी नेता अरुण साव बिलासपुर से वर्तमान में लोकसभा सांसद है. मूलत: मुंगेली के रहने वाले अरुण साव एक जनपद सदस्य चुनाव लड़े भी थे, मगर सफलता नहीं मिली. बीजेपी सरकार के दौरान वे पूर्व उप महाधिवक्ता रह चुके हैं. अरुण साव के परिवार के लोग शुरू से ही पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य में जुड़े थे. उन्होंने छात्रहित में अनेक आंदोलन किए और जनसमस्याओं को उठाते रहे.
Previous Articleटीजीटी, पीजीटी समेत कई पदों पर बंपर भर्तियां,देखें डिटेल
Next Article यूपी में अब घर बैठे खा सकेंगे जेल की रोटी