Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान छत्तीसगढ़ में इस दिन करेंगे चुनावी शंखनाद…
    समाचार

    अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान छत्तीसगढ़ में इस दिन करेंगे चुनावी शंखनाद…

    By Tv 36 HindustanFebruary 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रायपुर में चुनाव का शंखनाद करते एक लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। तैयारियों का जायजा लेने स्वयं छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा रायपुर पहुंच चुके हैं।

     पार्टी रायपुर के जिलाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह एवं जिला सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि अरविंद केजरीवाल के निशुल्क शिक्षा, निशुल्क स्वास्थ तथा लोकतंत्र की रक्षा करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में कर्ज मुक्त व मुफ्त बिजली की जनता के मौलिक अधिकार के लिए पूरे 90 विधानसभा में चुनाव के लिए शंखनाद किया जाएगा। 5 मार्च के कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी में पूरे प्रदेश में लोकसभा जिला तहसील विकासखंड जोन प्रभारी सर्कल प्रभारी व मतदान केंद्र प्रभारी जोर शोर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय हो गए हैं।

    रायपुर लोकसभा प्रभारी पुष्पेंद्र परिहार, कोषाध्यक्ष पी एस पन्नू, उत्तम जायसवाल, सूरज उपाध्याय, दुर्गा झा, मुन्ना बिसेन, डां शिवनारायण दिवेदी, सागर क्षीरसागर, के एस नायडू, पवन सक्सेना, तेजेंद्र तोड़ेकर, एम एस हैदरी, नीरज चंद्राकर, जी एम दुबे, राशिद अली, रविंद्र सिंह ठाकुर, संजीव गुप्ता, गौरव सिंह, मो शहिद खान, वीरेंद्र पवार, नरेंद्र ठाकुर, संजीव सिंह, प्रकाश ठाकुर, सी एल दुबे, पी के सोनी, अनुषा जोसेफ, कलावती मार्को, विजयलक्ष्मी तिवारी, शंकर सिंह, संतोष कुशवाहा, धीरज ताम्रकार, आदि रायपुर जिले में सघन जनसंपर्क अभियान जारी कर कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष भेंट मुलाकात कर रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने प्रदेश प्रभारी संजीव झा आज रायपुर पधार रहे हैं जो राजधानी में डेरा डालेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी 04 दिनों से रायपुर में ही कैंप किए हुए हैं।

    उत्साहित कार्यकर्ता एवं आम जनता से अपील की गई है कि कार्यक्रम को सफल बनाकर छत्तीसगढ़ में भाजपा कांग्रेस के शोषण मुक्त सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रभारी संजीव झा प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी सहित वरिष्ठ नेताओं ने विमानतल से सीधे सम्मेलन स्थल का जायजा लेंगे।

    दिल्ली में लोकतंत्र की हत्या हो रही, छत्तीसगढ़ में सभी योजनाएं अधूरी सिंह और झा ने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर राज्यपाल द्वारा महापौर निर्वाचन में लोकतंत्र की हत्या की जा रही थी। किंतु न्यायपालिका के निर्णय के बाद महापौर का निर्वाचन संपन्न हुआ तथा नारी शक्ति की विजय होकर शैली ओबेराय महापौर निर्वाचित हो गई है।

    पूरे देश में राज्यपालों के कंधे पर बंदूक रखकर जन आकांक्षाओं, जन सुविधाओं को बाधित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में आरक्षण व्यवस्था, पुरानी पेंशन व नई पेंशन योजना की घोषणा तथा उठ के मुंह में जीरा स्वरुप बेरोजगारी भत्ता की घोषणाएं जमीनी स्तर पर अमलीजामा नहीं पहनाई जा सकी है।

    प्रदेश प्रभारी संजीव झा एवं प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के प्रदेश के 32 जिलों में 5900 किलोमीटर यात्रा के बाद भाजपा और कांग्रेस परेशान, प्रताडि़त, दुखी जनता व कार्यकर्ताओं में आम आदमी के प्रति विशेष स्नेह जागृत हुआ है।

    Views: 0
    Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann will hold election campaign in Chhattisgarh on this day. Hindi khabar Hindi news india
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleअमिताभ बच्चन, टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपथ’ 20 अक्टूबर को होगी रिलीज…
    Next Article पिथौरागढ़ के गांव में अचानक एक साथ बीमार हुए 111 लोग, गांव में मच गया हड़कंप…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया…

    November 2, 2026

    श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल मानव सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल मुख्यमंत्री साय…

    November 2, 2026

    भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए करें ये 7 उपाय, जानें जलाभिषेक से मंत्र जप तक की आसान विधि…

    November 2, 2026

    हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्णिका शर्मा

    November 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया…
    • श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल मानव सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल मुख्यमंत्री साय…
    • भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए करें ये 7 उपाय, जानें जलाभिषेक से मंत्र जप तक की आसान विधि…
    • हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्णिका शर्मा
    • मेष को नए मौके, सिंह को नई जिम्मेदारी और मकर के रुके काम बनने के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?