Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अशोक गहलोत को मिली क्लीन चिट, सोनिया गांधी को मिली रिपोर्ट, जानिए क्या है पुरा मामला
    अंतरराष्ट्रीय

    अशोक गहलोत को मिली क्लीन चिट, सोनिया गांधी को मिली रिपोर्ट, जानिए क्या है पुरा मामला

    By Tv 36 HindustanSeptember 27, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान। राजस्थान राजनीतिक संकट पर कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने रिपोर्ट सोनिया गांधी को भेज दी है. इस रिपोर्ट में सियासी संकट के लिए अशोक गहलोत को जिम्मेदार नहीं ठहराते हुए क्लीन चिट देने की बात सामने आई है. साथ ही पर्यवेक्षकों से अलग दूसरी बैठक बुलाने वाले प्रमुख तीन नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है. मंत्री और विधायक शांति धारीवाल, मंत्री और विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा हुई है. रिपोर्ट में अशोक गहलोत को क्लीन चिट की बात सामने आई है. तकनीकी तौर पर पर्यवेक्षकों ने उन्हें घटनाक्रम के लिए कहीं जिम्मेदार नहीं बताया है. धारीवाल, खाचरियावास और धर्मेंद्र राठौड़ के अलावा कुछ और नेताओं के नाम इस लिस्ट में हो सकते हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है. 9 पन्नों की रिपोर्ट में सिलसिलेवार ढंग से प्रभारी और पर्यवेक्षकों ने पूरे राजनीतिक घटनाक्रम को बताया है.

    रविवार को हुआ था विवाद
    राजस्थान में कांग्रेस विधायक सचिन पायलट को सीएम बनाने का विरोध कर रहे थे. विरोध को खत्म करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था. लेकिन विधायकों ने पर्यवेक्षकों की बातें मानने से इनकार कर दिया था. साथ ही अजय माकन पर सचिन पायलट के लिए लॉबी करने का आरोप लगाया था. गहलोत गुट के विधायकों ने कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल के घर एक बैठक भी बुला ली थी. इस मीटिंग में संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के साथ चीफ व्हिप डॉ महेश जोशी भी शामिल थे. गहलोत के समर्थन में विधायकों के इस्तीफे की बात भी सामने आई थी, लेकिन अब कई विधायक इस्तीफे की बात से इनकार कर चुके हैं.

    यह भी कह रहे हैं कि उनको उस मीटिंग में धोखे से बुलाया गया.
    इस मीटिंग पर पर्यवेक्षकों ने आपत्ति जताई थी. इन्हीं नेताओं के खिलाफ अब कार्रवाई की सिफारिश की गई है. सोमवार शाम को दिल्ली आकर मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन सोनिया गांधी से मिले थे. यहां सोनिया गांधी ने दोनों से लिखित रिपोर्ट देने को कहा था. खड़गे और माकन ने बताया था कि विधायकों ने उनके सामने तीन शर्त रखी हैं. पहली यह कि 19 अक्टूबर के बाद राजस्थान सीएम पर फैसला हो. मतलब कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे आने के बाद. दूसरी शर्त थी कि कांग्रेस विधायकों से ग्रुप में एकसाथ बात की जाए. उनसे अलग-अलग बात ना हो. तीसरी शर्त थी कि राजस्थान में सीएम गहलोत कैंप का होना चाहिए. यहां पायलट का सीधा-सीधा विरोध देखने को मिला था. गहलोत गुट के ज्यादातर विधायक पायलट के खिलाफ हैं. उनका कहना है कि पायलट ने गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश की थी. इसलिए उनको सीएम नहीं बनने दिया जा सकता.

    राजस्थान संकट की वजह से अध्यक्ष पद रेस से अशोक गहलोत बाहर हो सकते हैं ऐसा कहा जा रहा था. लेकिन अब खबरें हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव लड़ने के मामले में गहलोत वेट एंड वाच की स्थिति में हैं. अगर सोनिया गांधी का निर्देश मिलेगा तो वह कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव का नामांकन करेंगे.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल प्रतियोगिता शुभारंभ कर खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
    Next Article फसल को बचाने करंट लगाया था किसान, चपेट में आने से किसान और भालू की मौत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    10 और 13 मई को IPL का महा मुकाबला, इस दिन से शुरू होगी टिकट बुकिंग…

    April 27, 2026

    अगर आप भी कैंची से काटते हैं हाथ में बंधा कलावा तो जान लें इसके नुकसान और उतारने की सही विधि…

    April 27, 2026

    राज्यपाल ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी…

    April 27, 2026

    प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना ITI सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, इतने मई तक करें आवेदन…*

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 10 और 13 मई को IPL का महा मुकाबला, इस दिन से शुरू होगी टिकट बुकिंग…
    • अगर आप भी कैंची से काटते हैं हाथ में बंधा कलावा तो जान लें इसके नुकसान और उतारने की सही विधि…
    • राज्यपाल ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी…
    • ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत एमसीबी जिले में पांडुलिपि सर्वे अभियान हुआ प्रारंभ…
    • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना ITI सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, इतने मई तक करें आवेदन…*
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?