Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सपने में मृत परिजनों का खाना मांगना इस बात का है संकेत जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य…
    समाचार

    सपने में मृत परिजनों का खाना मांगना इस बात का है संकेत जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य…

    By Tv36 HindustanAugust 30, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सपने जो हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। प्रत्येक व्यक्ति सपने देखता है कोई कम तो कोई ज्यादा, लेकिन कई बार हम सपने में कुछ ऐसा देख लेते हैं जो हमें अंदर से बेचैन कर देता है। कई बार हम इतने अजीब सपने देखते हैं कि उनका मतलब जानने के लिए घर के बड़े-बुजुर्गों से पूछते हैं।
    स्वप्न शास्त्र में प्रत्येक सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। हमारे द्वारा देखा गया हर सपना कोई न कोई संकेत देता है, जिसे कई बार तो हम नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे भी सपनों के बारे में बताया गया है, जिन्हें हमें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
    सपने में पूर्वजों का खाना मांगने का क्या अर्थ?
    अगर आपको भी कभी सपने में अपने मृत रिश्तेदारों या पूर्वज दिखाई देते हैं और वो आपसे खाना या पानी मांग रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र और गरुड़ पुराण में इस तरह के सपनों को हल्के में लेना नहीं चाहिए। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने पितरों का संकेत या पूर्वजों का संदेश हो सकता है।
    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जब पूर्वजों की आत्मा को उचित तरीके से तर्पण, पिंडदान या श्राद्ध कर्म न मिलें तो वो अतृप्त रह जाती है और परिवार से जुड़ने के लिए सपने सहारा लेती है। इसे पितृ दोष की निशानी भी माना जाता है।
    कई परिवारों में देखने को मिलता है कि पितृ दोष के कारण शादी में देरी, आर्थिक तंगी, संतान सुख में कमी या घर में लगातार तनाव या क्लेश जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। लोग इन्हें बुरी नजर समझकर तमाम तरह के उपाय करते रहते हैं, जबकि असल समस्या कुछ और ही होती है।
    किस कारण आते हैं ऐसे सपने?
    प्रत्येक व्यक्ति पर तीन तरह के कर्ज होते हैं। देव ऋण, पितृ ऋण और ऋषि ऋण। जब हम अपने पूर्वजों को भूल जाते हैं उनका तर्पण, पिंडदान या श्राद्ध कर्म सही समय पर नहीं करते हैं, तो वो आत्माएं अतृप्त और असंतुष्ट रह जाती हैं।

    जिसके कारण अतृप्त आत्मा शांति से आगे नहीं बढ़ पाती है। अगली बार जब सपने में कोई अपना जो अब इस दुनिया में नहीं रहा, आपसे कुछ मांगे तो उसे नजर अंदाज मत करना, क्योंकि वो आपसे जुड़े हैं।

    Post Views: 165

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइनके सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…
    Next Article अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध का असर, दूध से बने पनीर की कीमतों में बढ़ोतरी…

    August 30, 2026

    पीएम मोदी ने कहा PM SVANidhi स्कीम के तहत इन 35 लाख महिलाओं को मिला लाभ…

    August 30, 2026

    अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक…

    August 30, 2026

    इनके सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

    August 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध का असर, दूध से बने पनीर की कीमतों में बढ़ोतरी…
    • पीएम मोदी ने कहा PM SVANidhi स्कीम के तहत इन 35 लाख महिलाओं को मिला लाभ…
    • अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक…
    • सपने में मृत परिजनों का खाना मांगना इस बात का है संकेत जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य…
    • इनके सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?