» दक्षिण अफ्रीका। जोहान्सबर्ग के बोक्सबर्ग शहर में संदिग्ध गैस रिसाव से एक बस्ती में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार नाइट्रेट ऑक्साइड गैस लीक होने से यह घटना सामने आई है। एकरहेलेनी के प्रवक्ता विलियम एंटलडी ने बताया कि हादसे में मृतकों की अभी भी तलाश की जा रही है।
मामला जोहान्सबर्ग के बोक्सबर्ग उपनगर के पास स्थित एक अनौपचारिक बस्ती का है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव में जुट गई है। अधिकारियों ने एंबुलेंस की मदद से लोगों को अस्पताल पहुंचाया है। विलियम नटलडी ने कहा, बचाव अभियान जारी है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना संदिग्ध अवैध खनन गतिविधियों से जुड़ी हो सकती है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि मृतकों में अवैध खननकर्ता हैं।
: प्रांतीय सरकार के प्रमुख ने बुधवार को मौतों की पुनर्गणना के बाद कहा, जोहान्सबर्ग के पूर्व में बोक्सबर्ग के पास एक अनौपचारिक बस्ती में संदिग्ध गैस रिसाव के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई।