**रायपुर:-*.अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के द्वारा पांचवा दीक्षांत समारोह का गरिमामयी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विषयों पर पीएचडी, डिग्री एवं उच्च शिक्षा में प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त मेघावी छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

उक्त गरिमामयी दीक्षांत समारोह मे कु. आस्था अग्ये को पोस्ट ग्रेजूएशन डिप्लोमा इन मैनेजमेंट में प्रवीण्य सूची में छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान मिलने पर गोल्ड मेडल दीक्षांत समारोह में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधिपति माननीय प्रशांत मिश्रा ,

छत्तीसगढ़ प्रदेश के राज्यपाल महामहिम रामेन डेका मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विधायक अमर अग्रवाल अन्य वरिष्ठ जन की उपस्थित में उनके कर कमलों से संयुक्त रूप से प्रदान किया। उक्त गरिमामयी क्षण में मै सपरिवार उपस्थित रहा।आस्था की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरा परिवार एवं कोरबा जिला गौरवान्वित हुआ।

