Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अतीक को डर कि पुलिस कभी भी जेल से बाहर ले जाकर कर सकती है एनकाउंटर…
    शीर्ष आलेख

    अतीक को डर कि पुलिस कभी भी जेल से बाहर ले जाकर कर सकती है एनकाउंटर…

    By Tv 36 HindustanMarch 29, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरेली: अतीक का सजा के बाद भले ही अशरफ निदोर्ष करार दिया गया, लेकिन अब उसे मौत का खौफ सताने लगा है. उसे डर है कि पुलिस कभी भी जेल से बाहर ले जाकर एनकाउंटर कर सकती है. उसने ये बातें मीडिया से भी कही हैं.निकल गई माफियागीरी! अब कोर्ट पर ही भरोसा, भूख से बिलबिलाया अशरफ- प्लीज खाना दे भाईमाफिया अतीक का भाई अशरफबरेली: उमेश पाल अपहरण केस में पेशी के बाद बरेली जेल वापस लौटे माफिया डॉन अतीक अहमद के भाई अशरफ को मौत का खौफ सताने लगा है.

    उसे ऐसा लग रहा है कि अगले दो सप्ताह के अंदर पुलिस वाले उसे बहाने से बाहर ले जाएंगे और उसे गोली मार दिया जाएगा. यह बात उसने खुद मीडिया से कही. बताया कि पुलिस अधिकारियों ने ही उसे इस तरह की धमकी दी है. प्रयागराज से बरेली पहुंचे अशरफ ने जेल पहुंचते ही कहा कि उसे बहुत तेज भूख लगी है. उसने जेल कर्मियों से गुहार लगाई कि कुछ खाने को दें. मंगलवार की देर रात ही प्रयागराज से भारी सुरक्षा के बीच अशरफ को बरेली जेल पहुंचा दिया गया. यहां उसने मीडियो से भी बात की. कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उसकी हत्या की योजना बना रखी है.

    उसे धमकी भी दी गई है कि अगले दो सप्ताह के अंदर उसे जेल से बाहर ले जाया जाएगा और विकास दुबे की तरह से ही उसका भी एनकाउंटर कर दिया जाएगा. इस मौके पर उसने कहा कि वह निर्दोष है, लेकिन पुलिस ने जबरन और झूठे केस में फंसाया है.अशरफ ने मीडिया से बात करते हुए कहा उसका दर्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पता है और वह खुद इस तरह के उत्पीड़न से गुजर चुके हैं. उनके खिलाफ भी फर्जी मुकदमे दर्ज हुए थे. उसने उम्मीद जताई कि ऐसे हालात में मुख्यमंत्री की उसे सिंपैथी मिलेगी. इसी क्रम में उसने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर कहा कि उसे कोर्ट से न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है और वह जल्द ही हाईकोर्ट में अपील दाखिल करेगा.

    इससे पहले भी अशरफ ने जान का खतरा जताया था. उसने कोर्ट में एक अर्जी भी लगाई थी कि पेशी के लिए उसे जेल से बाहर ना ले जाया जाए, इसके लिए उसने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी की गुहार लगाई थी. हालांकि कोर्ट ने उसकी खारिज कर दिया था. इसी के साथ पेशी के दौरान उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.कोर्ट से लौटते समय हुई थी उमेश की हत्याउल्लेखनीय है कि अशरफ के खिलाफ 52 मुकदमे दर्ज हैं. इसमें बसपा विधायक राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या की साजिश में शामिल होने का मामला शामिल है.

    बता दें कि बीते 26 फरवरी को राजूपाल हत्याकांड में गवाही थी. उमेश पाल अदालत में अपनी गवाही देकर घर लौट रहा था, जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचा, बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी. दावा किया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने बरेली जेल में अशरफ से मुलाकात की थी.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleSurprising Investigation Proves With Confidence That InstaCheaters.com Is Actually A Fraud
    Next Article 15 वे वित्त की राशि का दुरूपयोग करने के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव हुआ निलंबित
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…

    May 21, 2026

    इबोला को लेकर भारत में अलर्ट, DGHS ने जारी की ये नई एडवाइजरी…

    May 21, 2026

    नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…

    May 21, 2026

    गर्मी का डबल डोज प्रदेश में पहली बार गर्मी का रेड अलर्ट, इन 7 जिलों में 2 दिन चलेंगी सीवियर हीटवेव…

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…
    • इबोला को लेकर भारत में अलर्ट, DGHS ने जारी की ये नई एडवाइजरी…
    • नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…
    • गर्मी का डबल डोज प्रदेश में पहली बार गर्मी का रेड अलर्ट, इन 7 जिलों में 2 दिन चलेंगी सीवियर हीटवेव…
    • बालको का ‘ब्लैक मेज़’, महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बालको की प्रोजेक्ट उन्नति से जुड़कर 6000 से अधिक महिलाएं लिख रही हैं आर्थिक आत्मनिर्भरता और ये नई कहानी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?