Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 19 साल पहले अतीक ने की थी अपनी मौत की भविष्यवाणी
    शीर्ष आलेख

    19 साल पहले अतीक ने की थी अपनी मौत की भविष्यवाणी

    By Tv 36 HindustanApril 16, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: शनिवार देर रात गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस की सुरक्षा में गोली मारकर हत्या कर दी गई. लेकिन अतीक को अपने बैकग्राउंड की वजह से हमेशा से इस बात का अंदेशा था कि उसकी मौत इस तरह से हो सकती है. 19 साल पहले अतीक ने साल 2004 लोकसभा चुनाव दौरान एक रिपोर्टर से बातचीत में इस और इशारा किया था. बता दें कि अतीक अहमद ने साल 2004 में फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. वो उस समय स्थानीय पत्रकारों के नियमित अंतराल पर पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बैठक करता था.

    एक ऐसी ही बैठक में उसने अपनी हत्या का अंदेशा जताया था.‘एनकाउंटर होगा या अपनी बिरादरी का सिरफिरा मारेगा’एनकाउंटर होगा या पुलिस मारेगी. या फिर अपनी ही बिरादरी का सिरफिर मारेगा. सड़क के किनारे पड़ें मिलेंगे. 19 साल पहले जो अतीक अहमद ने अपनी मौत को लेकर ये बात कही थी. साल 2004 में स्थानीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बात उसने अपने लोकसभा चुनाव लड़ने के कारणों की चर्चा करने के दौरान कही. उसने कहा कि अपराध की दुनिया में सबको पता होता है, अंजाम क्या होगा. इसको कब तक टाला जा सकता है. यह सब इसकी ही जद्दोजहद है.

    नेहरू से की थी अपनी तुलनासाल 2004 के लोकसभा चुनाव के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उसने अपनी तुलना देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से भी की थी. उनसे जब ये सवाल पूछा कि आपको पता है इस सीट से नेहरू सांसद चुने जा चुके हैं. तब अतीक ने जवाब दिया कि पंडित जी की तरह हम भी नैनी जेल में हैं, उन्होंने वहां किताबें लिखी हैं. हमें अपनी हिस्ट्रीशीट की वजह से जेल जाना पड़ा है.13 अप्रैल को जब उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए अतीक अहमद को प्रयागराज लाया जा रहा था. तब अतीक ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि हम सरकार से कहना चाहते हैं कि हम बिल्कुल मिट्टी में मिल गए हैं.

    अब हमारी औरतों और बच्चों को परेशान ना करें. उसी दिन झांसी में दोपहर में यूपी पुलिस के साथ एनकाउंटर में अतीक के बेटे असद और उसके साथी शूटर गुलाम मारे गए थे. इसके बाद अतीक ने असद की अंतिम यात्रा में शामिल होने की इजाजत मांगी, जो उसे नहीं मिली.प्रयागराज में अतीक की जब तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या की. उससे कुछ क्षण पहले अतीक से जब पत्रकारों ने सवाल किया कि उन्हें उनके छोटे बेटे असद अहमद की अंतिम यात्रा में नहीं ले जाया गया तो उन्होंने कहा कि नहीं ले गए तो नहीं गए. ये उसके मरने से पहले आखिरी शब्द थे. अतीक अहमद को जब गुजरात की साबरमती जेल से यूपी शिफ्ट किया जा रहा था, तब भी उन्होंने आंशका जताई थी कि उनकी हत्या की जा सकती है. मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया था मुझे इनका कार्यक्रम मालूम है. ये मेरी हत्या करना चाहते हैं.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोलार में रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी ,यही उन्होंने मोदी सरनेम पर की थी टिप्पणी
    Next Article कोरोना की वजह से 1 दिन में हो गई 23 लोगों की मौत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अन्नपूर्णा भंडार योजना महिलाओं को हर महीने मिलेंगे इतने हजार रुपये, आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू….

    May 27, 2026

    बकरीद को लेकर वक्फ बोर्ड के निर्देश, खुले स्थानों पर नहीं होगी कुर्बानी, और इस पर होगी विशेष कार्रवाई…

    May 27, 2026

    योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    May 27, 2026

    गर्मी में सुस्ती और थकान क्यों हर वक्त महसूस होती है, जानिए सुस्ती और लो एनर्जी के साइंस के पीछे की ये वजह…

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अन्नपूर्णा भंडार योजना महिलाओं को हर महीने मिलेंगे इतने हजार रुपये, आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू….
    • बकरीद को लेकर वक्फ बोर्ड के निर्देश, खुले स्थानों पर नहीं होगी कुर्बानी, और इस पर होगी विशेष कार्रवाई…
    • योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
    • गर्मी में सुस्ती और थकान क्यों हर वक्त महसूस होती है, जानिए सुस्ती और लो एनर्जी के साइंस के पीछे की ये वजह…
    • घर के आसपास रखी ये चीजें बन सकती हैं सांपों का अड्डा अनजाने में लोग खुद बुला लेते हैं ये खतरा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?