Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आतिशी का क्राउड फंडिंग अभियान, ईमानदारी की राजनीति के लिए जनता से मांगा समर्थन, 40 लाख जुटाने का है टारगेट…
    News

    आतिशी का क्राउड फंडिंग अभियान, ईमानदारी की राजनीति के लिए जनता से मांगा समर्थन, 40 लाख जुटाने का है टारगेट…

    By Tv 36 HindustanJanuary 12, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की कालकाजी सीट से प्रत्याशी आतिशी ने अपने आगामी विधानसभा चुनाव अभियान के लिए जनता से आर्थिक सहयोग की अपील की है। उन्होंने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा करते हुए बताया कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत है, जिसे जुटाने के लिए वे क्राउड फंडिंग अभियान शुरू कर रही हैं।  

    जनता की मदद से ‘ईमानदार राजनीति’ का सपना

    आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का गठन ही जनता के सहयोग और छोटे-छोटे चंदों से हुआ था। उन्होंने याद दिलाया कि 2013 के शुरुआती दिनों में जब ‘आप’ पहली बार चुनावी मैदान में उतरी थी, तो उन्होंने जनता से 10, 50 या 100 रुपये तक का चंदा मांगा था। इस योगदान ने पार्टी को अन्य राजनीतिक दलों से अलग पहचान दी, जो बड़े कॉर्पोरेट्स पर निर्भर रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का सिद्धांत हमेशा पारदर्शिता और जनता के समर्थन पर आधारित रहा है। हम बड़े व्यापारियों और कॉर्पोरेट्स से फंड लेने के बजाय, जनता के छोटे योगदान से अपना चुनावी अभियान चलाते हैं।

    40 लाख रुपये जुटाने का लक्ष्य
    आतिशी ने दिल्लीवासियों और देशभर के आम आदमी पार्टी समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वे उनकी इस ईमानदार राजनीति को बनाए रखने के लिए आर्थिक सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर आप दिल्ली में ईमानदार और जनहितकारी सरकार देखना चाहते हैं, तो इस क्राउड फंडिंग अभियान में शामिल हों। साथ ही आतिशी ने क्राउड फंडिंग के लिए एक लिंक साझा किया atishi.aamaadmiparty.org। उन्होंने भरोसा जताया कि दिल्ली के लोग, जिन्होंने हमेशा आप का समर्थन किया है, इस बार भी उनका साथ देंगे।  

    दिल्ली में शराब नीति और वोट घोटाले पर आरोप-प्रत्यारोप
     
    इसके अलावा चुनावों से पहले दिल्ली में सियासी गर्मी बढ़ गई है। आप और भाजपा के बीच तीखी बहस का दौर जारी है। भाजपा ने दिल्ली सरकार की विवादित शराब नीति पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने स्कूल खोलने का वादा करके जगह-जगह शराब की दुकानें खोल दीं। दूसरी ओर, आप ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा झूठे कागज दिखाकर आरोप लगाती है और फिर भाग जाती है। हाल ही में कैग की कथित रिपोर्ट में शराब नीति के कारण 2026 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे का दावा किया गया है।

    भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

    भाजपा ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने 29 और उम्मीदवारों की सूची जारी की। अब तक 58 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। इनमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को मोती नगर से टिकट दिया गया है। वहीं, पूर्व आप नेता कपिल मिश्रा को करावल नगर से मैदान में उतारा गया है।  

    दिल्ली में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम

    दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 5 फरवरी 2025 को होगा, जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी। पिछली दो चुनावों में कांग्रेस एक भी सीट जीतने में नाकाम रही थी। इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होने की उम्मीद है।  आतिशी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि यह चुनाव केवल एक राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि ईमानदारी और पारदर्शिता की लड़ाई है। मुझे यकीन है कि दिल्ली की जनता हमारे इस संघर्ष को समझेगी और हमें सहयोग देगी। क्या जनता एक बार फिर आप के साथ खड़ी होगी? यह देखना दिलचस्प होगा।

    Post Views: 610

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकैलिफोर्निया में आग का कहर, 16 मौतें, एक लाख लोग बेघर,12,000 घर खाक, मेक्सिको से पहुंचे फायर फाइटर्स..
    Next Article छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज की पहल, मध्यम वर्ग के लिए 100 कमरों का बनाएगी आश्रम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    योजना स्ट्रीट वेंडर्स के सपनों को मिली नई उड़ान…

    June 12, 2026

    फल खाते समय ध्यान रखने योग्य ये 3 बातें जो हर किसी को नहीं पता होती हैं…

    June 12, 2026

    दुनियाभर में फेसबुक और इंस्टाग्राम ठप, लाखों यूजर्स को हो रही परेशानी, ये है वजह…

    June 12, 2026

    खाने में कीड़े मिलने की शिकायत पर FSSAI का एक्शन, इन कंपनियों को भेजा गया कड़ा नोटिस…

    June 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • योजना स्ट्रीट वेंडर्स के सपनों को मिली नई उड़ान…
    • फल खाते समय ध्यान रखने योग्य ये 3 बातें जो हर किसी को नहीं पता होती हैं…
    • दुनियाभर में फेसबुक और इंस्टाग्राम ठप, लाखों यूजर्स को हो रही परेशानी, ये है वजह…
    • खाने में कीड़े मिलने की शिकायत पर FSSAI का एक्शन, इन कंपनियों को भेजा गया कड़ा नोटिस…
    • उच्च रक्तचाप वाले लोगों को रात के खाने में इस प्रकार का भोजन करना चाहिए…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?