Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चिटफंड कंपनी मेसर्स साई प्रसाद फूड लिमिटेड कंपनी की  कुर्क संपत्ति की नीलामी अब 20 अप्रैल को शहर के प्राइम लोकेशन में मौजूद एक करोड़ 33 लाख रूपये कीमत की 2400 वर्गफूट संपत्ति की होगी नीलामी नीलामी से प्राप्त राशि निवेशकों को लौटाई जाएगी
    कोरबा

    चिटफंड कंपनी मेसर्स साई प्रसाद फूड लिमिटेड कंपनी की  कुर्क संपत्ति की नीलामी अब 20 अप्रैल को शहर के प्राइम लोकेशन में मौजूद एक करोड़ 33 लाख रूपये कीमत की 2400 वर्गफूट संपत्ति की होगी नीलामी नीलामी से प्राप्त राशि निवेशकों को लौटाई जाएगी

    By Tv 36 HindustanApril 15, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
           कोरबा  चिटफंड कंपनी मेसर्स साई प्रसाद फूड्स लिमिटेड की कुर्क संपत्ति की नीलामी अब 20 अप्रैल 2022 को की जाएगी।  तहसीलदार कोरबा ने बताया कि पूर्व में यह नीलामी 11 अप्रैल को निर्धारित की गई थी। अपरिहार्य कारणों से नीलामी की तिथि बढाई गयी है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर रानू साहू द्वारा जिले के चिटफंड पीड़ितो को राहत दिलाने के लिए चिटफंड कंपनी पर कार्रवाई की गई है। मेसर्स साई प्रसाद फूड्स लिमिटेड कंपनी के कोरबा शहर के प्राइम लोकेशन में साईं वंदा कॉम्प्लेक्स विजया टॉकिज के पास टीपी नगर में  स्थित परिसंपत्तियों को कुर्क किया गया है। 
       कुर्क किए गए संपत्ति की 20 अप्रैल 2022 को दोपहर 12 बजे नीलामी की जाएगी। नीलामी से प्राप्त राशि को कंपनी में निवेश किए गए निवेशको को लौटाई जाएगी। कंपनी का कोरबा शहर में पटवारी हल्का नं. 16 के अंतर्गत खसरा नं. 188/1/क/1 भूखंड क्रमांक 177 में दो मंजिला भवन है। यह संपत्ति 40 बाइ 60 कुल दो हजार 400 वर्गफुट में फैला हुआ है। यह पूरी संपत्ति नीलाम की जाएगी। संपत्ति की ऑफसेट मूल्य सरकारी कीमत पर एक करोड़ 33 लाख 91 हजार 355 रूपये है। नीलामी की कार्रवाई 20 अप्रैल 2022 को तहसील कार्यालय कोरबा में की जाएगी। इच्छुक खरीदारों को 20 अप्रैल सुबह 10:30 बजे तक अमानत राशि के रूप में ऑफसेट मूल्य का दस प्रतिशत 13 लाख 39 हजार 135 रूपये एफ.डी.आर. या डिमांड ड्राफ्ट ’’कलेक्टर कोरबा’’ के नाम से तहसील कार्यालय कोरबा में जमा करना होगा।  

          उल्लेखनीय है कि मेसर्स साई प्रसाद फूड्स लिमिटेड कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक गुरूशरण सिंह के विरूद्ध थाना बालको नगर मेें लोगों को झांसा देकर अपनी कंपनी में निवेश करने के लिए अवैध रूप से पैसा जमा करवाने का अपराध पंजीबद्ध है। न्यायालय द्वारा पारित आदेशानुसार गुरूशरण सिंह को भारतीय दंड विधान के विभिन्न धाराओं, ईनामी चिटफंड धन परिचालन अधिनियम  1978 एवं छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितो के संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत आरोपी घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा कंपनी में निवेश किये गए निवेशकों को राहत देने के लिए चिटफंड कंपनी साई प्रसाद फूड्स लिमिटेड की संपत्तियों को कुर्क किया गया है। निवेशकों को राशि लौटाने के लिए कुर्क संपत्ति की नीलामी की जाएगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइंजीनियर ने कर दिया कमाल…जमीन के नीचे नहीं…. हवा में कर डाली ‘आलू’ की खेती… जानकर आप भी रह जाएंगे दंग…
    Next Article पुलिस में बड़ा फेरबदल…3 IG, 4 DIG समेत कुल 18 IPS और PPS अफसरों के हुए तबादले…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जल संकट से जूझ रहे यहां के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…

    May 11, 2026

    हिंदी पत्रकारिता के इतने वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”…

    May 11, 2026

    आंजनेय यूनिवर्सिटी में क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत आंजनेय यूनिवर्सिटी और गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में होगा प्रशिक्षण…

    May 11, 2026

    देश में आखिर कितने दिनों का तेल-गैस बचा है मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग, बताया ये प्लान…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लाड़ली बहना योजना इस दिन जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये…
    • जल संकट से जूझ रहे यहां के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…
    • हिंदी पत्रकारिता के इतने वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”…
    • प्रदेश के विकास के लिए 29 हजार 540 करोड़ रुपये स्वीकृत, सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने लिए ये अहम फैसले…
    • आंजनेय यूनिवर्सिटी में क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत आंजनेय यूनिवर्सिटी और गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में होगा प्रशिक्षण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?