नई दिल्ली:– बिजली बिल अब किलोवाट की जगह किलो वोल्ट एंपियर के आधार पर बनाए जाएंगे। यह फैसला मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिलिंग फॉर्मूले में परिवर्तन करते हुए लिया है। इस फॉर्मूले से बिल जारी करने का असर यह होगा कि अनुपयोगी बिजली का बिल बनेगा और उपभोक्ता से वसूली की जाएगी। प्रदेश भर के बिजली उपभोक्ताओं पर इसका असर पड़ेगा। भोपाल में ही 33 हजार से ज्यादा उपभोक्ता इसके दायरे में होंगे। इनमें बड़े संस्थान और उद्योग उपभोक्ता भी शामिल हैं। इससे इनका बिजली बिल 15 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा। मप्र विद्युत नियामक आयोग को कंपनी ने…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के मौके पर प्रदेश के युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और विचार आज भी भारत की युवाशक्ति के लिए ऊर्जा, दिशा और आत्मविश्वास का सबसे बड़ा स्रोत हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को यह विश्वास दिया कि वे स्वयं अपने भविष्य के निर्माता हैं। उनके विचारों ने सेवा, आत्मबल और राष्ट्रप्रेम को जीवन का उद्देश्य…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के नगर पंचायत मुख्यालय गुण्डरदेही में 233 करोड़ रुपये की लागत से 103 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें ₹163.88 करोड़ के 61 कार्यों का भूमिपूजन तथा ₹69.82 करोड़ के 42 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुण्डरदेही में एक सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन के लिए ₹1 करोड़ तथा प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों हेतु ₹1 करोड़ की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज जिन विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास किया गया है, वे सिर्फ इमारतें नहीं, बल्कि अवसरों के नए…
कोरबा :– राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, छ.ग. विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार श्री संतोष. शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के मद्देनजर 5 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक सप्ताहभर नालसा (डॉन DRUG AWARENESS AND WELLNESS NAVIGATION FOR A DRUGE FREE INDIA SCHEME 2025 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले जिला जेल कोरबा व उपजेल कटघोरा में बंदियों के द्वारा नशीली दवाओं ओर मादक पदार्थों के दुरूपयोग, नशे की लत से जूझ रहे लोगों को उचित चिकित्सा, मानसिक सहायता,…
नई दिल्ली:– मतदाताओं के लिए वोटर आईडी (एपिक) के साथ मोबाइल नंबर जोड़ना अब बेहद आसान हो गया है। यह पूरी प्रक्रिया घर बैठे कुछ ही मिनटों में वेबसाइट या ईसीआइनेट मोबाइल एप से पूरी की जा सकती है। मोबाइल नंबर जुड़ते ही मतदाताओं को कई महत्वपूर्ण डिजिटल सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। यदि कोई मतदाता फार्म-6 के माध्यम से नया नामांकन करा रहे हैं और आवेदन के समय मोबाइल नंबर दर्ज करते हैं, तो नाम मतदाता सूची में शामिल होते ही लगभग 10-15 दिनों के भीतर अपना ई-एपिक (डिजिटल वोटर आईडी) डाउनलोड कर सकते हैं। प्रिंटेड वोटर आईडी डाक से…
नई दिल्ली:– भारत में अमेरिका के नवनियुक्त राजदूत सर्जियो गोर ने पदभार संभालते ही भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाई देने का संकेत दिया है। अपने पहले आधिकारिक संबोधन में उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही भारत का दौरा कर सकते हैं। राजदूत गोर ने भारत को अमेरिका के नेतृत्व वाली रणनीतिक पहल ‘पॉक्स सिलिका’ (PaxSilica) में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया। यह पहल वैश्विक सप्लाई चेन को सुरक्षित और तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। दोस्ती में मतभेद, लेकिन मजबूत रिश्ता:सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों पर बोलते हुए कहा,…
छत्तीसगढ़ :– सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 9 जनवरी 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। 2010 बैच के अधिकारियों को लाभजारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2010 बैच के इन IAS अधिकारियों को सेवा में उच्च वेतनमान पर पदोन्नत किया गया है। यह निर्णय सेवा नियमों और वरिष्ठता के आधार पर लिया गया है।
नई दिल्ली:– भारतीय रेलवे ने अपनी महत्वाकांक्षी ‘वंदे भारत स्लीपर’ ट्रेनों को लेकर एक क्रांतिकारी अपडेट साझा किया है। NDTV की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भविष्य की इन ट्रेनों को न केवल आधुनिक और तेज बनाया जा रहा है, बल्कि इनके संचालन के पीछे एक गहरा सामाजिक बदलाव भी छिपा है। रेलवे का लक्ष्य है कि इन ट्रेनों में कोई भी ‘खास’ (VIP) नहीं होगा; हर यात्री एक समान सुविधा और सम्मान का पात्र होगा। आइए जानते हैं वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के वे बड़े बदलाव, जो औपनिवेशिक मानसिकता (Colonial Culture) की बेड़ियों को तोड़कर एक नए भारत की तस्वीर…
उत्तर प्रदेश :– मकर संक्रांति के अवकाश को लेकर योगी सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। पहले राज्य सरकार ने 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के लिए निर्बंधित (वैकल्पिक) अवकाश घोषित किया था, लेकिन अब इसमें संशोधन करते हुए 15 जनवरी 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर सभी जिलों को सूचना भेज दी गई है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश सहित देश के अधिकांश हिस्सों में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति पर खिचड़ी की परंपराउत्तर…
नई दिल्ली:– हैदराबाद के सफीलगूड़ा में 26 वर्षीय युवक को देवी मंदिर परिसर में मूर्ति के सामने शौच करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार रात 8:30 बजे की है। कर्नाटक के बीदर से युवक एक महीने पहले हैदराबाद आया था। आरोप है कि उसने कट्टा मैसम्मा मंदिर में घुसकर मूर्ति के सामने आपत्तिजनक कृत्य किया। जांच में पता चला कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। एक अधिकारी ने बताया कि हमने बीदर पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि उसके खिलाफ आपराधिक मामला लंबित नहीं है। युवक के पास बीदर अधिकारियों…