नई दिल्ली:– सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को 15 साल की रेप पीड़िता के 31 हफ्ते के गर्भ को समाप्त करने के मामले पर अहम सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने कई महत्वपूर्ण टिप्पणियां कीं और केंद्र सरकार को कानून में बदलाव पर विचार करने को कहा। सुनवाई के दौरान एम्स के डॉक्टरों ने भी अपनी राय रखी। कोर्ट ने एम्स के उस अनुरोध को ठुकरा दिया, जिसमें गर्भपात न कराने की बात कही गई थी। अदालत ने स्पष्ट कहा कि यदि पीड़िता और उसके परिजन सहमत हैं, तो उनके फैसले का सम्मान होना चाहिए।रेप पीड़िता को गर्भ के लिए मजबूर…
Author: Tv36 Hindustan
मध्यप्रदेश :– नि:संतान दंपतियों के लिए राहत भरी खबर है, लेकिन इसमें इंतजार की कसक भी शामिल है। AIIMS भोपाल में प्रदेश का पहला सरकारी IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) सेंटर पूरी तरह तैयार है। हाईटेक मशीनें स्थापित हो चुकी हैं और भ्रूण इंप्लांट करने वाले विशेषज्ञ एम्ब्रायोलॉजिस्ट की नियुक्ति भी हो गई है। सारी सुविधाएं मौजूद होने के बावजूद सेंटर अभी तक शुरू नहीं हो पाया है, क्योंकि संचालन के लिए जरूरी लाइसेंस नहीं मिल पाया है। संस्थान प्रबंधन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।आधे खर्च में मिलेगा इलाजअभी प्रदेश…
मध्य प्रदेश :– गेहूं उपार्जन केंद्रों पर खरीदी जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव अचानक खरगोन के एक उपार्जन केंद्र पर औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने खरीदी केंद्र की सुविधाओं को जायजा लिया। साथ ही किसानों से मिलकर जमीनी हकीकत भी जानी। CM मोहन यादव ने महेश्वर में रात्रि विश्राम किया था। सुबह होते ही वह खरगोन जिले की मंडलेश्वर तहसील के कतरगांव स्थित उपार्जन केंद्र पर पहुंच गए। केंद्र में उन्होंने किसानों से मिलकर ये जाना कि शासन-प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाएं उन्हें मिल रही हैं या नहीं? इसके साथ ही सीएम…
छत्तीसगढ़ :– विधानसभा के विशेष सत्र में विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के लिए शासकीय संकल्प प्रस्ताव पेश किया. आंसदी ने चर्चा के लिए 4 घण्टे का समय निर्धारित किया। मुख्यमंत्री साय के प्रस्ताव के बाद नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत अशासकीय संकल्प प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे आसंदी ने अग्राह्य कर दिया. इस पर डॉ. महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री तो निंदा प्रस्ताव लाने वाले थे, लेकिन यह शासकीय संकल्प प्रस्ताव तो निंदा पर नहीं है। इसके साथ ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. विपक्ष ने आरोप लगाया कि…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। श्रम विभाग के तीनों मंडल-छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल एवं छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। इसी का परिणाम है कि बीते 02 साल 04 माह में श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम…
छत्तीसगढ़:– ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम आज गुरुवार सुबह 11 बजे आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए गए हैं। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा जारी रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। हालांकि, रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण स्लोडाउन और डाउन जैसी स्थिति देखने को मिली। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे DigiLocker और SMS जैसे वैकल्पिक माध्यमों से अपना परिणाम चेक करें। कहां और कैसे चेक करें ICSE-ISC Result 2026छात्र नीचे…
छत्तीसगढ़ :– विधानसभा के विशेष सत्र की शुरुआत राष्ट्रगीत और राजगीत के साथ हुई। कार्यवाही प्रारंभ होते ही विधानसभा अध्यक्ष Dr. Raman Singh ने पूर्व सांसद Mohsina Kidwai और पूर्व विधायक Jageshwar Bhagat के निधन की जानकारी सदन को दी। इसके बाद सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी। महिलाओं का विशेष स्वागत, जनता के लिए लाइव प्रसारण सदन में मौजूद दर्शक दीर्घा में बैठीं महिलाओं का स्पीकर ने विशेष स्वागत किया। उन्होंने बताया कि आज की कार्यवाही का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा रहा है, ताकि प्रदेश की जनता अपने प्रतिनिधियों को…
छत्तीसगढ़ :– महासमुंद जिला मेडिकल कॉलेज से एक दर्दनाक और विवादित मामला सामने आया है, जहां 3 साल के मासूम बच्चे की मौत के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चरौदा निवासी सतवन बांधे अपने 3 वर्षीय बेटे लक्ष्य बांधे को जांघ में दर्द की शिकायत के बाद जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार, अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे की खून जांच और एक्स-रे कराने…
नई दिल्ली:– नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा से पारित नहीं हो पाने पर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने के लिए आज आहुत छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र से पहले रणनीति तय करने भाजपा विधायक दल की बैठक विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में हो रही है. बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के आज होने वाले विशेष सत्र में राज्य सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम और परिसीमन से जुड़े 131वें संविधान संशोधन विधेयक के पारित न होने के विरोध में निंदा प्रस्ताव लाने जा रही है. इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन में तीखी…
छत्तीसगढ़:- विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र गुरुवार को आयोजित किया जा रहा है. जिसका सीधा प्रसारण होगा और इसमें केवल एक बैठक प्रस्तावित है. छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र गुरुवार को आयोजित हो रहा है. एक दिन के इस सत्र में एक ही बैठक आयोजित होगी. जिसके लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुधवार को पूरी हो चुकी हैं. वहीं बीजेपी विधायक दल की बैठक सत्र आयोजित होने से ठीक पहले गुरुवार को ही आयोजित होगी. महिला आरक्षण बिल को लेकर यह सत्र बुलाया गया है. जिसमें विष्णुदेव साय सरकार संकल्प पारित कर सकती है. इस दौरान महिलाओं…