नई दिल्ली:– मकर संक्रांति 2026 इस साल 14 जनवरी को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में यह पर्व सूर्य देव की पूजा और दान-पुण्य का महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस अवसर पर घर-घर खिचड़ी बनाई जाती है और भगवान को भोग लगाया जाता है। खिचड़ी खाने की पौराणिक मान्यता (Khichdi Tradition)पौराणिक मान्यता के अनुसार, खिचड़ी खाने की परंपरा बाबा गोरखनाथ से जुड़ी है। कहा जाता है कि खिलजी के आक्रमण के समय युद्ध में भाग लेने वाले योद्धा और योगी अक्सर भूखे रहते थे, जिससे उनकी शक्ति कम हो रही थी। बाबा गोरखनाथ ने…
Author: Tv36 Hindustan
उत्तर प्रदेश :– मकर संक्रांति के बाद होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। पीएम के सरकारी आवास सात लोक कल्याण मार्ग पर हुई यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। नए वर्ष में दोनों नेताओं के बीच यह पहली औपचारिक बैठक थी। दिल्ली में उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूदइस मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री से संभावित फेरबदल और…
नई दिल्ली:– टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक साथ रहे कपल्स में शुमार जय भानुशाली और माही विज ने अपनी 14 साल की शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया है। पिछले काफी समय से दोनों के अलग होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन पर अब खुद कपल ने आधिकारिक मुहर लगा दी है। जय और माही ने इंस्टाग्राम के ज़रिए अपने सेपरेशन की पुष्टि करते हुए बताया कि यह फैसला पूरी तरह आपसी सहमति से लिया गया है और इसके पीछे कोई विवाद या कड़वाहट नहीं है। इंस्टाग्राम पोस्ट से किया अलगाव का…
नई दिल्ली:– भारत का 76वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस खास मौके पर राजधानी दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह को देखने के लिए आम लोगों के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि दर्शक सिर्फ 20 रुपये में भी इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, टिकट 5 जनवरी 2026 सुबह 9 बजे से उपलब्ध करा दिए गए हैं। Republic Day 2026: कार्यक्रम की अहम तारीखें इस कार्यक्रम की…
छत्तीसगढ़:– पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने एक बार फिर चिकित्सा जगत में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। गर्दन की मुख्य धमनी कैरोटिड आर्टरी के अपने आप फट जाने जैसी अत्यंत दुर्लभ और जानलेवा स्थिति में हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने समय रहते जटिल सर्जरी कर 40 वर्षीय मरीज की जान बचा ली। यह मामला न केवल छत्तीसगढ़ में पहली बार सामने आया है, बल्कि अब तक विश्व मेडिकल जर्नल में ऐसे केवल 10 ही प्रकरण दर्ज हैं। ब्रश करते…
नई दिल्ली:– शिक्षा विभाग ने गांधी मैदान, पटना में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह (26 जनवरी) की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह का थीम ‘ उन्नत बिहार- उज्ज्वल भविष्य ‘ रखा गया है। इसी थीम पर झांकियां निकाली जाएंगी। शिक्षा विभाग ने गणतंत्र दिवस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं को शामिल करेगा। स्कूलों में बालिकाओं की बैंड टीम तैयार की गई है। बालिकाओं की बैंड टीम गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगी, जो बैंड बजाते हुए शिक्षा विभाग की झांकी के साथ आगे बढ़ेंगी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की…
नई दिल्ली:– सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ ने अवैध और अश्लील सामग्री के खिलाफ निर्णायक युद्ध छेड़ दिया है। एलन मस्क ने स्पष्ट किया है कि चाहे यूजर खुद कंटेंट पोस्ट करे या Grok AI से बनवाए, नियमों का उल्लंघन करने पर अकाउंट हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। यह कदम भारत सरकार की कड़ी चेतावनी के बाद उठाया गया है। सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर भारत सरकार और ‘X’ के बीच तनातनी के बाद अब कंपनी ने झुकने के संकेत दिए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने 2 जनवरी को एलन मस्क के प्लेटफॉर्म को एक सख्त…
छत्तीसगढ़:– देश में पहली बार छत्तीसगढ़ की मेजबानी में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के चयन हेतु 6 जनवरी से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। सात खेलों में खिलाड़ियों को मिलेगा मौकानेशनल ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत कुल सात खेल स्पर्धाओं को शामिल किया गया है। इन खेलों के लिए चयन ट्रायल अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी इसमें भाग ले सकें। रायपुर में चार खेलों के…
नई दिल्ली :– आम नागरिकों को आसान और त्वरित कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार ने न्याय सेतू (Nyaya Setu) चैटबॉट को अब WhatsApp पर शुरू कर दिया है। विधि एवं न्याय मंत्रालय ने नए साल के मौके पर इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी। न्याय सेतू एक एआई आधारित चैटबॉट है, जिसके जरिए नागरिकों को मुफ्त कानूनी सलाह और जानकारी मिल सकेगी। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से जरूरत पड़ने पर नागरिकों को सीधे वकीलों से भी जोड़ा जाएगा, जिससे सही समय पर सही कानूनी मार्गदर्शन मिल सके। मंत्रालय ने बताया कि अब कानूनी…
छत्तीसगढ़ :– राजधानी रायपुर स्थित सेंट्रल जेल से एक बड़ी खबर सामने आया है। दरअसल जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान सुनील महानद के रूप में हुई है, जो पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में था। घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बैरक नंबर 5 में बनाया फंदा:सूत्रों के मुताबिक, सेंट्रल जेल की बड़ी गोल बैरक नंबर 5 में सुनील महानद ने शाम करीब 6 बजे फांसी लगाई। जेल कर्मचारियों को जब तक घटना की…