मध्यप्रदेश:– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेहूं उपार्जन को लेकर बड़े फैसलों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने गेहूं खरीदी का लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। रिकॉर्ड उत्पादन को देखते हुए लिया गया यह फैसला छोटे, मध्यम और बड़े सभी किसानों को अपनी उपज बेचने का अवसर देगा। सीएम ने कहा कि अब गेहूं खरीदी सप्ताह में 6 दिन होगी और शनिवार को भी उपार्जन केंद्र खुले रहेंगे।किसानों की सुविधा के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई कर दी गई है। प्रदेशभर के…
Author: Tv36 Hindustan
मध्य प्रदेश:– मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत और आधुनिक सुविधा की शुरुआत होने जा रही है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) 27 अप्रैल से भोपाल और इंदौर मेट्रो में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) सिस्टम लागू करने जा रही है। इसके बाद यात्रियों को मैन्युअल टिकटिंग की झंझट से छुटकारा मिलेगा और पूरी प्रक्रिया डिजिटल हो जाएगी। क्या बदलेगा?अब मेट्रो स्टेशनों पर टिकट लेने के लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। यात्री ऑनलाइन और क्यूआर कोड आधारित टिकटिंग सिस्टम का उपयोग कर सकेंगे, जिससे समय की बचत और सफर ज्यादा आसान होगा।टिकट पर आकर्षक छूटनई…
नई दिल्ली:– उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा की शुरुआत हो गयी है। चारधाम मंदिर सनातन धर्म में अटूट आस्था का प्रतीक मानी जाती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति अपने जीवन में एक बार इन चारों धामों के दर्शन कर लेता है, उसे जीवन-मरण के चक्र से मुक्ति मिल जाती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक शांति देती है, बल्कि मनुष्य के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है। चारधाम यात्रा का आध्यात्मिक महत्वचारधाम यात्रा के महत्व का वर्णन मुख्य रूप से स्कंद पुराण और महाभारत जैसे प्राचीन ग्रंथों में मिलता…
नई दिल्ली:– आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर चल रही राजनीतिक उथल-पुथल ने बड़ा सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों के पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबरों के बीच, 4 अन्य सांसदों को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। इस घटनाक्रम पर भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज भरा पोस्ट साझा किया है। भगवंत मान का तंजभगवंत मान ने कथित तौर पर पार्टी छोड़ने वाले 7 सांसदों की तुलना 7 मसालों से की और कहा कि ये सभी चीजें तभी उपयोगी होती हैं जब इन्हें मिलाकर इस्तेमाल…
छत्तीसगढ़:– पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सभी को आग्रह करते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जो देश की नीतियों और योजनाओं के निर्माण में आधार प्रदान करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वगणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
छत्तीसगढ़:– जिलास्तरीय पत्रकारवार्ता में महिला आरक्षण को लेकर बीजेपी के द्वारा जो दुष्प्रचार कर रही है इसी विषय में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ महिला पदाधिकारी श्रीमती डॉ.रश्मि चंन्द्राकर ने स्थानीय रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता लेते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक महिला आरक्षण के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रहे हैं।कांग्रेस का दावा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 कानून बन चुका है,इसके बावजूद इसे लागू नहीं करना सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करता है।आगे उन्होंने पत्रकारवार्ता में कहा कि भाजपा लगातार यह…
छत्तीसगढ़:– श्री वेंकटेश सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर एवं देश के अग्रणी हार्ट एंड लंग ट्रांसप्लांट यूनिट MGM Healthcare, चेन्नई के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क हार्ट फेलियर परामर्श शिविर का आयोजन 28 एवं 29 अप्रैल 2026 को श्री वेंकटेश सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कमल विहार, रायपुर में किया जा रहा है। इस विशेष शिविर में हार्ट फेलियर एवं हार्ट ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. अंकिता द्वारा मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। यदि डॉक्टर ने बताया है कि आपके हृदय की पंपिंग कम है, हार्ट ट्रांसप्लांट की सलाह दी गई है, थोड़ा चलने पर सांस फूलती है, पैरों या शरीर में सूजन रहती है, या हृदय रोग…
छत्तीसगढ़ :– नक्सल प्रभावित इलाकों में ईसाई धर्म के प्रचार के लिए विदेशी फंडिंग के इस्तेमाल का खुलासा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में सामने आया है कि अमेरिका से आए पैसों का इस्तेमाल बस्तर और धमतरी में धार्मिक गतिविधियों के विस्तार में की गई। जांच एजेंसी के मुताबिक, नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच करीब 95 करोड़ रुपए विदेशी डेबिट कार्ड के जरिए भारत लाए गए। अमेरिकी एजेंसी की ओर से जारी करीब 6.5 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ के इलाकों में खर्च किए गए हैं। यह पूरा मामला ‘द टिमोथी इनिशिएटिव (TTI)’ नामक संगठन और उससे जुड़े…
छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी के पूज्य पिता श्री दिलीप तिवारी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री दिलीप तिवारी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल दें। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की…
मध्यप्रदेश:- आज सीएम मोहन यादव 3 घंटे मैराथन बैठक करेंगे. सुशासन भवन में अलग-अलग विभागों की समीक्षा करेंगे. प्रदेश में अगले शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों के बच्चों को सांची दूध का टेट्रा पैक मिलेगा. सीएम ने डेयरी फेडरेश को निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही आज मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. राजनीति, प्रशासन और क्राइम की खबरों की हर अपडेट आपको सबसे पहले यहां मिलेगा. दमोह में सड़क हादसादमोह में एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दर्जन भर लोग घायल हुए हैं, जबकि एक की हालत नाजुक है.…