नई दिल्ली:– खाद्य विभाग की मनमानी ने गरीबों की थाली से अनाज छीन लिया है। प्रदेश में ऐसे राशन कार्ड, जिनमें चार या उससे अधिक सदस्य दर्ज हैं और एक की भी केवाईसी अपडेट नहीं हुई है, उनका पूरा चावल आवंटन रोक दिया गया है। बड़ी बात यह है कि जिन राशन कार्डों में तीन सदस्य दर्ज हैं, वहां केवाईसी नहीं होने के बावजूद आवंटन जारी रखा गया है। नियम स्पष्ट है कि जिस सदस्य की केवाईसी अपडेट नहीं है, केवल उसी का खाद्यान्न रोका जाना चाहिए। लेकिन विभाग ने नियमों को ताक पर रखकर पूरे परिवार का राशन बंद…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– बीजेपी ने G-राम-जी विधेयक को लेकर संगठन और सरकार के स्तर पर पूरी तैयारी कर ली है। शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कानून पर दो दौर की महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों में मुख्यमंत्री, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य और प्रमुख पदाधिकारी समेत देशभर से 1,100 से अधिक नेताओं ने हिस्सा लिया। बीजेपी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि G-राम-जी कानून को लेकर पार्टी सिर्फ संसद तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे जमीन तक पहुंचाया जाएगा। बैठकों में…
मध्यप्रदेश:– इंदौर में मल-मूत्र से दूषित पेयजल के कारण अब तक 16 लोगों की मौत के बाद हड़कंप की स्थिति है। विशेषज्ञों का कहना है कि दूषित पानी से होने वाला नुकसान केवल तात्कालिक उल्टी-दस्त तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका असर समय के साथ गंभीर और दीर्घकालिक रूप ले सकता है। कैसे शरीर में फैलता है खतराविशेषज्ञों के मुताबिक दूषित पानी में मौजूद ई-कोलाई, स्यूडोमोनास, साल्मोनेला, प्रोटियस, शिगेला और विब्रियो कालरा जैसे बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर पहले दस्त, उल्टी और डिहाइड्रेशन पैदा करते हैं। बाद में ये किडनी, लिवर, फेफड़ों, आंतों और इम्यून सिस्टम को स्थायी नुकसान पहुंचा…
नई दिल्ली:– तमिल सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, 2 मिनट 52 सेकंड के इस ट्रेलर में विजय की अब तक की सबसे दमदार और गंभीर भूमिका की पहली साफ झलक देखने को मिलती है, जहां वे एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं और उनकी सीधी भिड़ंत बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल से होती दिख रही है। ट्रेलर के मुताबिक कहानी एक ऐसे पुलिस अफसर की है, जिसकी बेटी के साथ हुई घटना के बाद वह न्याय और देश की सुरक्षा के लिए खड़ा होता है,…
नई दिल्ली:– आज रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है, जो आत्मविश्वास, मान-सम्मान और नेतृत्व का कारक माना जाता है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए करियर और धन के मामले में बड़ी सफलता लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य और रिश्तों में संयम बरतने की जरूरत होगी। सूर्य की मजबूत स्थिति से सरकारी काम, पद-प्रतिष्ठा और सामाजिक सम्मान में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का हाल।मेष राशि (Aries)आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और आप अपने काम को पूरे जोश के साथ…
नई दिल्ली:– आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज का जरिया नहीं रहा, बल्कि इसमें हमारी निजी ज़िंदगी से जुड़ी लगभग हर जानकारी मौजूद होती है। कुछ लोग हर कुछ महीनों में नया फोन ले लेते हैं, तो वहीं कई यूजर्स सालों तक एक ही स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के बाद उसे बेचते हैं। ऐसे में फोन बेचने से पहले केवल सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड निकाल देना ही काफी नहीं होता। अगर आप थोड़ी सी भी लापरवाही करते हैं, तो आपका पर्सनल डेटा गलत हाथों में जा सकता है। आइए जानते हैं कि फोन बेचने से पहले कौन-कौन…
मध्य प्रदेश :– कोल्ड्रिफ कफ सीरप के सेवन से 25 बच्चों की मौत के मामले में तीन महीने लंबी जांच के बाद एसआईटी ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा जिले में परासिया की स्थानीय न्यायालय में साढ़े चार हजार पेज की पहली चार्जशीट पेश कर दी। यह चार्जशीट परासिया में बच्चों की मौत के मामलों से संबंधित है। हालांकि अभी विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बिसरा की रासायनिक जांच और चिकित्सा विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट इस चार्जशीट में शामिल नहीं हो सकी है। इसे आगे कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, शहर के कुंडीपुरा में एक बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने…
नई दिल्ली:– भारत की रसोई में खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए छोटी इलायची का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। यह सिर्फ एक मसाला नहीं है बल्कि आयुर्वेदिक औषधि है। अक्सर लोग इसका इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के तौर पर करते हैं। लेकिन रोजाना इसका सही मात्रा में इस्तेमाल पुरानी शारीरिक समस्याओं को जड़ से खत्म कर सकता है। आयुर्वेद में इलायची को मसालों की रानी कहा गया है। अगर इसे आप लगातार 15 दिनों तक रोज खाते हैं तो यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के साथ-साथ शरीर के विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने का काम करता है। पाचन…
बालकोनगर, :–वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने आखिरी जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत रिसदा क्षेत्र में एक मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर से आसपास के समुदाय के बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 239 ओपीडी लाभार्थी लाभान्वित हुए। यह स्वास्थ्य शिविर बालको सीएसआर की ‘उपचार आपके द्वार’ पहल को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा, जिसके माध्यम से पोर्टेबल लैब डायग्नोस्टिक्स और फिजियोथेरेपी सेवाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया गया। शिविर के अंतर्गत लाल घाट, चेकपोस्ट, भाद्रापारा, सतनामनगर एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया। तीन चरणों में होगा बस्तर पंडुम 2026मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति को बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं और लोक जीवन की जानकारी देते हुए बताया कि बस्तर पंडुम राज्य की जनजातीय विरासत के संरक्षण, संवर्धन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह महोत्सव तीन चरणों में आयोजित…