Author: Tv36 Hindustan

मध्य प्रदेश :– ग्वालियर शहर इस समय सियासी और सामाजिक गुस्से का केंद्र बन गया है। बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर जलाने की घटना ने एक बड़े विवाद को जन्म दे दिया है। जहां एक तरफ भीम आर्मी जैसे संगठन सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अब हिंदू धर्म गुरुओं ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। काली सेना के संस्थापक स्वामी आनंद स्वरूप ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि उन्हें लगा था ये हिंदू राष्ट्र बनाएंगे, लेकिन ये तो अंबेडकर राष्ट्र बनाने में जुट गए हैं। इस पूरे…

Read More

नई दिल्ली:– हिंदू धर्म में सेवा, दान और भक्ति को सर्वोच्च स्थान दिया गया है, लेकिन अगर यही सेवा श्रीधाम वृंदावन में की जाए तो उसका फल सामान्य से कहीं अधिक हो जाता है। श्री प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, वृंदावन वह पावन धाम है जहां किया गया प्रत्येक सत्कर्म “करोड़ गुना” फल देने वाला बन जाता है। खासतौर पर यदि कोई व्यक्ति भगवान के प्रेमी, त्यागी और साधना में लीन संतों की सेवा करता है, तो उसे अनंत पुण्य और भगवत कृपा प्राप्त होती है। वृंदावन में सेवा का अद्भुत महत्वश्रीधाम वृंदावन में रहने वाले वे भक्त, जिन्होंने अपना…

Read More

नई दिल्ली:– दुनिया का ध्यान इस समय अचानक मध्य-पूर्व के तनाव से हटकर लातिन अमेरिका की ओर मुड़ गया है। शनिवार की सुबह वेनेजुएला की राजधानी काराकस अमेरिका के भीषण हवाई हमलों से दहल उठी। कम ऊंचाई पर उड़ते अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने एक के बाद एक कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। पिछले 24 घंटों में अमेरिका ने जिस तरह वेनेजुएला के तट पर अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ाई हैं, उसने एक पुराने और गंभीर सवाल को फिर से जिंदा कर दिया है। सवाल यह कि क्या अमेरिका वाकई ड्रग्स के खिलाफ लड़ रहा है, या फिर उसकी नजर दुनिया…

Read More

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विश्वास, विकास और सुरक्षा ही बस्तर की नई दिशा है, जहाँ अब हिंसा नहीं, शांति ही एकमात्र विकल्प बन चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर रेंज के बीजापुर और सुकमा जिलों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में निर्णायक सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें 14 माओवादियों को न्यूट्रलाइज़ किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, सतत दबाव और मजबूत जमीनी पकड़ के कारण माओवादी नेटवर्क तेजी से कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब विकास, निवेश, शिक्षा,…

Read More

नई दिल्ली:– भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है, जबकि हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को शामिल नहीं किया गया है। बीसीसीआई के अनुसार, टीम मैनेजमेंट का फिलहाल पूरा ध्यान आगामी टी20 वर्ल्ड कप पर है। इसी वजह से हार्दिक पांड्या और बुमराह को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे। श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन…

Read More

नई दिल्ली:– IPL 2026 के आगाज से पहले ही क्रिकेट जगत में एक बहुत बड़ी हलचल मच गई है। बीसीसीआई ने एक ऐसा सख्त फैसला लिया है जिसने खेल के साथ-साथ सामाजिक गलियारों में भी चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को अब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इस बड़े फैसले का देश के साधु-संतों ने जोरदार स्वागत किया है और इसे करोड़ों लोगों की भावनाओं की जीत बताया है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मौजूदा हालातों को देखते हुए केकेआर मैनेजमेंट को साफ निर्देश…

Read More

नई दिल्ली:– आज समुद्र का पानी खारा होना हमारे लिए एक सामान्य तथ्य है, लेकिन पौराणिक कथाओं में इसके पीछे एक गहरा रहस्य छिपा है। मान्यता है कि सृष्टि के प्रारंभिक काल में समुद्र का जल खारा नहीं, बल्कि दूध जैसा सफेद और शहद की तरह मीठा हुआ करता था। उस समय मनुष्य और देवता दोनों ही समुद्र के जल का उपयोग पीने के लिए कर सकते थे। लेकिन माता पार्वती के एक श्राप ने समुद्र के इस स्वरूप को हमेशा के लिए बदल दिया। जब मीठा था समुद्र का जलपौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सतयुग में समुद्र देव का जल…

Read More

नई दिल्ली:– नए साल 2026 के तीसरे दिन ही सर्राफा बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। साल 2025 में रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद अब 2026 की शुरुआत भी सोने-चांदी ने मजबूती के साथ की है। खासतौर पर चांदी ने एक बार फिर निवेशकों को चौंकाया है और बंपर उछाल के साथ ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है, जबकि सोने के भाव में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 3 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 1,36,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चांदी की कीमत 2,42,100 रुपये प्रति किलोग्राम…

Read More

छत्तीसगढ़ :– लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट में करीब 400 पन्नों की फाइनल चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में CGPSC के तत्कालीन अध्यक्ष, सचिव और परीक्षा नियंत्रक सहित कुल 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है। उत्कर्ष चंद्राकर को भी बनाया गया आरोपीCBI की चार्जशीट में उत्कर्ष चंद्राकर को अंतिम आरोपी के रूप में शामिल किया गया है। वहीं, भर्ती परीक्षा से जुड़े 29 अभ्यर्थियों को इस मामले में गवाह बनाया गया है, जिनके बयान जांच में अहम साबित हुए हैं। बार नवापारा बना घोटाले का केंद्रचार्जशीट के मुताबिक, आरोपियों…

Read More

छत्तीसगढ़ :– प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026 की मेजबानी का अवसर मिला है। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन का शुभारंभ 14 फरवरी 2026 को रायपुर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से भेंट कर राज्य को यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया। रायपुर में होगा उद्घाटन समारोहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का उद्घाटन समारोह 14 फरवरी को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया को उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने…

Read More