Author: Tv36 Hindustan

छत्तीसगढ़:– अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर रविवार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल बलौदाबाजार में आयोजित विशेष योग शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और युवाओं के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि आज का दिन संपूर्ण विश्व के लिए ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर 12 वर्ष पूर्व संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) द्वारा स्वीकृत योग दिवस आज विश्व के 177 देशों में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “यह भारत की प्राचीन विधा है,…

Read More

छत्तीसगढ़:– अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर रविवार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल बलौदाबाजार में आयोजित विशेष योग शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और युवाओं के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि आज का दिन संपूर्ण विश्व के लिए ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर 12 वर्ष पूर्व संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) द्वारा स्वीकृत योग दिवस आज विश्व के 177 देशों में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “यह भारत की प्राचीन विधा है,…

Read More

मध्यप्रदेश:–जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड पर आयोजित हुआ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम इस वर्ष योग दिवस की थीम है ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने किया योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह पीएम मोदी ने प्राचीन ऋषि परंपरा का परिचय विश्व से कराया 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश सहित मध्यप्रदेश की छटा योग के रंग में रंगी दिखाई दी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड पर आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी ने योगाभ्यास किया और योग को जीवन का अभिन्न…

Read More

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत जशपुर जिले के गंभीर किडनी रोगी श्री जितेन्द्र कुमार यादव (44 वर्ष) को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके उपचार एवं किडनी प्रत्यारोपण के लिए 3 लाख 95 हजार 121 रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जशपुर निवासी श्री जितेन्द्र कुमार यादव गंभीर किडनी रोग से पीड़ित हैं और उन्हें रेनल ट्रांसप्लांट (किडनी प्रत्यारोपण) की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके परिवार को उपचार कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़…

Read More

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की सनातन ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार है, जिसने आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ, संतुलित और शांतिपूर्ण जीवन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है,…

Read More

नई दिल्ली:– अमेरिका-ईरान शांति समझौते को अपनी कूटनीतिक सफलता बताने वाले पाकिस्तान को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान में प्रेस की स्वतंत्रता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया है। अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर पाकिस्तान की कूटनीतिक भूमिका एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह तारीफ नहीं बल्कि आलोचना है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक पॉडकास्ट में कहा कि समझौते का पूरा टेक्स्ट सार्वजनिक करने में देरी की एक वजह पाकिस्तान और कतर जैसे देशों में प्रेस की स्वतंत्रता का अभाव भी था।…

Read More

नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन युद्धपोत आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिस देश का समुद्री सामर्थ्य मजबूत होगा, उसका आर्थिक और रणनीतिक प्रभाव भी उतना ही मजबूत होगा। भारत इसके लिए स्वयं को तैयार कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज 21 जून को विश्व जल सर्वेक्षण दिवस (डब्ल्यूएचडी) के रूप में भी मनाया जाता है। यह बहुत ही अद्भुत संयोग है कि आज के दिन हमने भारत…

Read More

नई दिल्ली:- नीट-यूजी का पेपर लीक होने के बाद 3 मई को हुई नीट-यूजी परीक्षा रद्द कर दी गई थी। आज नीट-यूजी 2026 की री-एग्जाम कराई जा रही है। आज दोपहर 2 बजे से परीक्षा शुरू होगी। इस बीच राजस्थान से पेपर लीक का सनसनीखेज दावा सामने आया है। 2 बजे परीक्षा शुरू होने वाली है और इससे ठीक पहले पेपर लीक के सनसनीखेज दावे ने सनसनी मचा दी है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात फोन कॉलर ने दावा किया है कि उसने एक छात्र को वीडियो कॉल पर प्रश्न पत्र दिखाया और बदले में 30 हजार रुपये…

Read More

कोलकाता:– 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पूरा देश योगमय नजर आया। लेह के हिमालयी क्षेत्रों से लेकर हिंद महासागर के तटीय इलाकों तक लाखों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड से राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व किया। PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “आज का दिन ऐतिहासिक है। पूरा देश योग दिवस मना रहा है। योग ने पूरे विश्व को एक साथ जोड़ा है। हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक योग की ऊर्जा देखने को मिल रही है। लोगों को जोड़ना…

Read More

नई दिल्ली:– अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लिया और देशवासियों को योग के महत्व का संदेश दिया। इस दौरान हजारों लोगों ने उनके साथ योगाभ्यास किया। राष्ट्रपति ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है, जो व्यक्ति को स्वयं से जोड़ने के साथ-साथ समाज, प्रकृति और संपूर्ण मानवता के साथ भी गहरा संबंध स्थापित करती है।राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि आज दुनिया कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे…

Read More