नई दिल्ली:– आज 15 दिसंबर 2025 का राशिफल ग्रहों की स्थिति के आधार पर सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य से जुड़े अहम संकेत दे रहा है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी है, जबकि कुछ को संयम और सतर्कता से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से इस बारे में बाकी राशियों का राशिफल भी। मेष राशिआज मेष राशि वालों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– लगातार अपने प्लेटफॉर्म को ज्यादा एंगेजिंग बनाने के लिए नए-नए फीचर्स टेस्ट कर रहा है। इसी कड़ी में अब एक ऐसा फीचर सामने आया है, जो Reels देखने के अनुभव को पूरी तरह बदल सकता है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स बिना स्क्रीन को टच किए ही Reels स्क्रॉल कर पाएंगे। जैसे ही एक Reel खत्म होगी, अगली Reel अपने आप चलने लगेगी। माना जा रहा है कि यह फीचर उन यूजर्स के लिए खास तौर पर फायदेमंद होगा, जो लंबे समय तक Reels देखते हैं। Reels को अनलिमिटेड बनाने के बाद Instagram का अगला बड़ा…
नई दिल्ली:– इस साल 2025 पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रविवार के दिन पड़ रही है और यह शुभ एवं पावन दिन ग्रहों के राजा सूर्यदेव की पूजा अर्चना के लिए समर्पित है। शास्त्रों में सूर्य को आत्मा, पिता, मान-सम्मान और राजसत्ता का कारक कहा गया है। इसलिए रविवार को की गई सूर्य पूजा और दान का विशेष फल बताया गया है। आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रविवार शाम 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। इसके बाद एकादशी शुरू हो जाएगी। इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि में और…
नई दिल्ली:– सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ साल 2023 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट्स में शामिल रही है। नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 605 से 650 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद यह तय था कि मेकर्स इसका सीक्वल जरूर लेकर आएंगे। अब ‘जेलर 2’ को लेकर एक बड़ी और दिलचस्प अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। ‘जेलर 2’ में शामिल हुईं विद्या बालनताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड की दमदार अदाकारा विद्या बालन अब आधिकारिक तौर पर…
नई दिल्ली :– रामलीला मैदान रविवार को कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली का गवाह बना। इस विशाल जनसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने मंच से सीधे तौर पर कहा कि वे जानते हैं कि गृह मंत्री अमित शाह के हाथ क्यों कांप रहे थे। राहुल ने इस लड़ाई को विचारधारा का संघर्ष बताया और दावा किया कि देश में सत्य और सत्ता के बीच जंग छिड़ी हुई है, जिसमें चुनाव आयोग भी निष्पक्ष नहीं है। रैली का मुख्य उद्देश्य कथित वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को शहीद वीर नारायण सिंह जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। शहीद वीर नारायण सिंह जयंती के अवसर पर यह भव्य समारोह 15 दिसंबर 2025 को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी छात्र-छात्राओं द्वारा शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, पेंशन बाड़ा, रायपुर में शाम 7 बजे से किया जाएगा। मुख्यमंत्री…
कोरबा:– बैगा ने लक्ष्मण रेखा खींच दी थी और कह दिया था कि बाहर खड़े लोग इसे लांघ कर अंदर न आएं, नहीं तो अनर्थ हो जाएगा। इसी आशंका में लोग बाहर खडे़ रहे और एक-एक कर बैगा कमरे के अंदर बुलाकर मौत का खेल खेलता रहा। पुलिस ने तंत्र-मंत्र करने वाले चार लोगों के साथ दो लोगों को भी आरोपित बनाया है, जिन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को करने के लिए उकसाया। पुलिस मामले को सुलझा लेने का दावा कर रही है, पर गला घोटे जाने के दौरान निकलने वाली चीख बाहर खड़े किसी व्यक्ति क्यों नहीं सुनी और ना…
छत्तीसगढ़:– राज्य सरकार को बालोद जिले से करीबन 9 करोड़ 97 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। जिले के धोबनपुरी और जगतरा संग्रहण केंद्र में वर्ष 2024-25 में भंडारित धान एवं उसके उठाव का कार्यालय के उपलब्ध ऑनलाईन रिकार्ड के आधार पर जांच किए जाने पर 43 हजार 235 क्विंटल धान कम पाया गया है, जिसका मूल्य 9 करोड़ 97 लाख 24 हजार 836 रुपये हैं। इतनी बड़े मात्रा में धान का शॉर्टेज पाए जाने पर जिला विपणन अधिकारी टिकेंद्र राठौर ने धोबनपुरी संग्रहण केंद्र प्रभारी व्यासनारायण ठाकुर और जगतरा संग्रहण केंद्र प्रभारी क्षेत्र सहायक राणा रन्ती…
मध्यप्रदेश:– विदिशा जिले के नटेरन थाना क्षेत्र अंतर्गत जोहद गांव में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बंगला चौराहा स्थित एक निजी स्कूल की बस, जिसमें करीब 48 छात्र सवार थे, सगड़ नदी पुल पार करते समय अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। यह घटना सुबह करीब दस बजे की बताई जा रही है। नदी में पानी नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। बस नीचे पत्थरों पर गिरी, जिससे लगभग 28 छात्र घायल हो गए। इनमें कुछ छात्रों को मामूली चोटें आईं, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक…
छत्तीसगढ़:– कांकेर जिले में अलसुबह एक बड़ी उठाईगिरी की घटना सामने आई है। कांकेर थाना क्षेत्र के माकड़ी में यात्री बस से जगदलपुर के एक सर्राफा व्यापारी के 30 लाख रुपये चोरी हो गए। व्यापारी जगदलपुर से रायपुर जा रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यापारी ने नकदी से भरा झोला बस में अपनी सीट के पास रखा था। इसी दौरान वह कुछ देर के लिए बस के बाथरूम गया हुआ था। लौटने पर झोला गायब मिला। झोले में करीब 30 लाख रुपये नकद रखे होने की जानकारी सामने आई है। यह घटना माकड़ी इलाके में अलसुबह की बताई जा रही…