Author: Tv36 Hindustan

नई दिल्ली:–* डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति, ने टैरिफ से जुड़े फैसले को लेकर एक बार फिर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट पर कड़ा हमला बोला है। ट्रंप ने कोर्ट के फैसले को “हास्यास्पद, मूर्खतापूर्ण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभाजनकारी” करार देते हुए कहा कि इस निर्णय से राष्ट्रपति के तौर पर उनकी शक्तियां पहले से ज्यादा मजबूत हुई हैं। ट्रुथ सोशल पर किया पोस्टट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह टैरिफ को कानूनी तरीके से लागू करेंगे। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इसे किस तरह अमल में लाया जाएगा। ट्रंप ने दावा…

Read More

छत्तीसगढ़:– नया रायपुर स्थित शांति सरोवर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा के सम्मानित सदस्यों के लिए स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। सेवा और स्नेह की परंपरा की प्रशंसामुख्यमंत्री ने ब्रह्माकुमारी बहनों के स्नेह, आत्मीयता और सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि हर वर्ष विधानसभा सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन एक प्रेरणादायी परंपरा है, जो सकारात्मकता और सौहार्द को मजबूत करती है। नैतिक मूल्यों और आत्मिक शांति पर जोरमुख्यमंत्री साय ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक जागरूकता और…

Read More

नई दिल्ली:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राज्य प्रशासनिक सेवा तथा एलाइड सर्विस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्त अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति न केवल गौरव का विषय है, बल्कि यह जनसेवा के व्यापक अवसरों और जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ…

Read More

नई दिल्ली:– केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्यापन के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक और शानदार अवसर सामने आया है। Central University of Rajasthan (CURAJ) ने असिस्टेंट प्रोफेसर समेत फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 8 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन की हार्ड कॉपी सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित पते पर भेजनी होगी। तय समय सीमा के…

Read More

नई दिल्ली:– साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। लंबे समय से चल रही शादी की अटकलों के बीच दोनों ने एक जॉइंट नोट जारी कर अपनी वेडिंग को आधिकारिक रूप से कंफर्म किया। इसके साथ ही उनकी शादी की तैयारियां भी पूरी हो गई हैं, और अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए ये कपल उदयपुर पहुंच गए है। उदयपुर एयरपोर्ट पर दोनों अपनी फैमिली के साथ नजर आए। जहां पर उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। इन सब में खास बात यह है कि उन्होंने अपनी शादी को एक…

Read More

छत्तीसगढ़ :– राज्यसभा की दो रिक्त सीटों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि उम्मीदवार 5 मार्च तक अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे। विधानसभा में वर्तमान संख्या बल को देखते हुए एक सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना जताई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। भाजपा की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी, किरण बघेल, गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप…

Read More

नई दिल्ली:– अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 15 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ के ऐलान के बाद सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। अनिश्चित वैश्विक हालात के चलते निवेशक तेजी से शेयर बाजार से निकलकर सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं। MCX पर सोना-चांदी का हालआज सुबह करीब 9:05 बजे MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव से करीब 3,700 रुपये यानी 2.4 प्रतिशत की बढ़त है। वहीं, MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी एक…

Read More

नई दिल्ली:–:झारखंड के पलामू जिले से मॉब लिंचिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना पड़वा थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव की है, जहां शनिवार देर रात ग्रामीणों ने युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया और उसे बांधकर बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुरमा गांव निवासी पवन राम के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक रीशमा रामेसन के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि एक…

Read More

छत्तीसगढ़ :– विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से हुई। उन्होंने राज्य स्थापना दिवस और रजत जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। यह सत्र 20 मार्च तक चलेगा, जिसमें कुल 15 बैठकें निर्धारित की गई हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 24 फरवरी को पेश किया जाएगा। मातृशक्ति और सामाजिक उत्थान पर बलराज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है और इस वर्ष को ‘महतारी…

Read More

नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी से दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर इजरायल जाएंगे। लगभग नौ साल बाद हो रही इस यात्रा को दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे “महत्वपूर्ण और भविष्य निर्धारक” बताते हुए कहा है कि इस दौरे के दौरान हाई-टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्वांटम टेक्नोलॉजी जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष चर्चा होगी। नेतन्याहू ने साप्ताहिक कैबिनेट बैठक में कहा कि भारत और इजरायल के बीच आर्थिक, राजनयिक और सुरक्षा संबंध लगातार मजबूत हुए हैं और अब तकनीकी सहयोग…

Read More