छत्तीसगढ़ :– समृद्ध कृषि परंपरा में कोदो और कुटकी का विशेष महत्व रहा है। सदियों से आदिवासी और ग्रामीण समुदायों के भोजन का अभिन्न हिस्सा रहे ये लघु धान्य आज एक बार फिर किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। बदलती जलवायु परिस्थितियों, पोषण संबंधी चुनौतियों और बेहतर कृषि की आवश्यकता के बीच कोदो-कुटकी जैसी मिलेट फसलें भविष्य की खेती का मजबूत आधार बनकर उभर रही हैं। कोदो (पास्पलम स्क्रोबिकुलेटम) और कुटकी (पैनिकम सुमाट्रेंस) ऐसी फसलें हैं जिन्हें कम पानी, कम लागत और सीमित संसाधनों में भी सफलतापूर्वक उगाया जा सकता है। यही…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित केनाल लिंकिंग रोड पर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रानी दुर्गावती का अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनका जीवन राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण का सर्वाेच्च उदाहरण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रानी दुर्गावती का शौर्य और त्याग आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का प्रकाश स्तंभ है। उनकी गौरवगाथा हमें विपरीत परिस्थितियों…
नई दिल्ली:– बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजधानी भोपाल स्थित रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक 2.0’ की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा भी उपस्थित रहेंगे। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा तैयार यह अभियान समाज के हर वर्ग—विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम नागरिकों—को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य लोगों को साइबर ठगी के नए तरीकों की जानकारी देना…
नई दिल्ली:– सोशल मीडिया खोलते ही हेल्थ एक्सपर्ट की बहार सी आ जाती है। जहां वो तरह-तरह के सुझाव देते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि शरीर के प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए प्रोटीन पाउडर लेना जरूरी है, लेकिन एक सच यह भी है कि बाजार में प्रोटीन पाउडर बेचने वाले ब्रांड्स की भरमार है। ऐसे में कैसे जानें कि कौन सा ब्रांड और उसका प्रोडक्ट जेनविन है। असली और नकली प्रोटीन की पहचान करने के लिए यहां कुछ तरीके बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके आप भी प्रोटीन की शुद्धता की जांच कर सकते हैं।इंग्रेडिएंट…
छत्तीसगढ:– भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत महिला श्रमिकों के लिए ‘दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’ संचालित है जिसके अन्तर्गत मंडल में 03 वर्षों से अधिक समय से पंजीकृत महिला हितग्राही जिसका ड्राईविंग लाईसेंस बना हो वे पात्र होंगे। श्रम विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को ई-रिक्शा के लिए 01 लाख 50 हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से सीधे हितग्राही के बैंक खाते में अन्तरण की जावेगी। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उनके जीवन स्तर को सुधार करने का महत्वपूर्ण योजना है, जिससे वे ई-रिक्शा का संचालन कर अधिक आय अर्जित कर पायेंगे। उक्त योजना के संबंध…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री हेल्पलाइन लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरी है। प्रदेशभर में हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों की लगातार निगरानी एवं समीक्षा करते हुए समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं और योजनाओं का लाभ शीघ्रता से प्राप्त हो रहा है। कोरबा जिले में 23 जून की सुबह तक राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, विद्युत, पेयजल, खाद्य, समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 1796 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 601 से अधिक आवेदनों का…
छत्तीसगढ़:– हॉर्नबिल सफारी’ से तात्पर्य हॉर्नबिल पक्षियों को देखने के लिए की जाने वाली वन्यजीव सफारी या हॉर्नबिल से जुड़े प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों से है। हॉर्नबिल मुख्य रूप से जंगलों, विशेषकर पश्चिमी घाट और मध्य भारत के नम पर्णपाती और सदाबहार वनों में रहना पसंद करता है। ’‘हॉर्नबिल सफारी’ प्रारंभ करने का लिया गया निर्णय’ ’संरक्षण और आजीविका को साथ लेकर आगे बढ़ रहा वन विभाग’ ’चार वर्षों में बढ़ी हॉर्नबिल की आबादी’ ’हॉर्नबिल ट्रैकिंग टीम निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका’ ’प्रकृति प्रेमियों और शोधकर्ताओं के लिए बनेगा नया आकर्षण’ ’स्थानीय युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और रोजगार’ ’मध्य भारत का उभरता…
नई दिल्ली:– अन्य प्रमुख शहरों के रेटगुरुग्राम: पेट्रोल 102.97 रुपये, डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटरनोएडा: पेट्रोल 102.08 रुपये, डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटरचंडीगढ़: पेट्रोल 101.54 रुपये, डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटरजयपुर: पेट्रोल 113.35 रुपये, डीजल 98.39 रुपये प्रति लीटरभुवनेश्वर: पेट्रोल 108.97 रुपये, डीजल 100.68 रुपये प्रति लीटरडब्ल्यूटीआई क्रूड 0.48 प्रतिशत की गिरावटअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत में सकारात्मक संकेत मिलने के बाद तेल बाजार में राहत देखने को मिली है। साथ ही होर्मुज से तेल टैंकरों की आवाजाही भी सामान्य होने लगी है। जबकि…
नई दिल्ली:– पानी शरीर के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन इसका अंदाजा हमें तब तक नहीं होता है, जब तक कि शरीर में पानी की कमी न हो जाए। पानी शरीर में पाचन, शरीर के तापमान, ब्लड सर्कुलेशन, जोड़ों में आराम, एनर्जी और यहाँ तक कि आपकी सोचने की क्षमता में भी मदद करता है। आपके शरीर में ज्यादातर पानी सादा पानी पीकर आनी चाहिए, लेकिन इसके साथ ही पानी से भरपूर चीजें जैसे सेलरी, खरबूजे और टमाटर भी मदद कर सकते हैं। हम यहां 10 ऐसे साइन बता रहे हैं, जो आपको यह बताने में मदद करेगी कि आपका…
मध्य प्रदेश :– समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में सरकार को जनता से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। राज्य स्तरीय समिति को मंगलवार तक करीब 9.5 लाख सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने यूसीसी के पक्ष में अपनी राय दी है। आंकड़ों के अनुसार, कुल सुझाव देने वालों में लगभग 93 प्रतिशत लोगों ने समान नागरिक संहिता का समर्थन किया है। समिति को प्राप्त सुझावों में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। कुल 9.5 लाख सुझावों में करीब 4 लाख महिलाओं और 5.5 लाख पुरुषों ने अपनी राय दर्ज कराई। इसके अलावा 100 से…