नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। इनमें अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान के पोस्ट ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा।
शाहरुख खान ने खास अंदाज में किया विश
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी को ‘आदरणीय PM मोदी जी’ कहते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और जीवन में संतुष्टि की कामना की।
शाहरुख ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री के देश को प्रेरित करने की क्षमता और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने की भी कामना की। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।
सलमान खान का देसी अंदाज
वहीं, सलमान खान ने अपने खास अंदाज में प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने X पर लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो माननीय पीएम साहब, नरेंद्र भाई मोदी। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद।’
सलमान का यह छोटा और सीधा संदेश भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
इन सितारों ने भी दी शुभकामनाएं
शाहरुख और सलमान के अलावा अक्षय कुमार, अजय देवगन, महेश बाबू, मोहनलाल, कंगना रनौत और अनुपम खेर समेत फिल्म इंडस्ट्री की कई अन्य हस्तियों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
