नई दिल्ली:– इंडिगो फ्लाइट्स कैंसिल या देरी होने का सिलसिला आठवें दिन भी जारी है। इस बार 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई है। एयरलाइन धीरे-धीरे अपने शेड्यूल को स्थिर करने की कोशिश कर रही है। इसी बीच एयरलाइन्स ने बड़ा दावा किया है। एयरलाइन्स ने कहा कि अब उड़ानें टाइम पर होगी। 60% से जयदा 600 रूट ऐसे हैं जहां इंडिगो का पूरी तरह एकाधिकार है, यहां सिर्फ वही एयरलाइन चलती है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, देश में उड़ने वाले हर 10 यात्रियों में से 6 इंडिगो से सफर करते हैं। भारत में लगभग 1,200 घरेलू रूट हैं और…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– देश के कई हिस्सों में आज मौसम का मिजाज बदला रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा वेदर अपडेट के अनुसार उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर दिखेगा। दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि ऊपरी हवा में सक्रिय साइक्लोनिक सर्लुकेशन, पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम की मौजूदगी के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरह की मौसमी गतिविधियां दिखेंगी। IMD के मुताबिक पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर…
नई दिल्ली:– भारत सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को हवाई खतरों से बचाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत दिल्ली-एनसीआर को मिसाइलों, ड्रोन और तेज गति वाले विमानों जैसे दुश्मन के हवाई खतरों से बचाने के लिए अपनी स्वदेशी एकीकृत वायु रक्षा प्रणाली तैनात करने की दिशा में आगे बढ़ रहा। वरिष्ठ रक्षा सूत्रों ने के अनुसार बहुस्तरीय एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली (IADWS) दिल्ली-एनसीआर की सुरक्षा के लिए स्वदेशी वायु रक्षा मिसाइलों, जैसे-त्वरित प्रतिक्रिया सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली और अति लघु दूरी वायु रक्षा प्रणाली के साथ-साथ अन्य संबंधित उपकरणों पर आधारित…
नई दिल्ली:– भारत में 2027 में जनगणना आयोजित की जाएगी, जो पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में इसकी पुष्टि की। यह महत्वाकांक्षी प्रयास भारत को दुनिया की सबसे तेज, सबसे बड़ी और आधुनिक डिजिटल जनगणना का मानक स्थापित करने में मदद कर सकता है। 2027 की जनगणना भारत की 16वीं जनगणना होगी, जिसे कोविड-19 महामारी, चुनाव और प्रशासनिक देरी के कारण 2021 से टाल दिया गया था। गृह मंत्रालय ने पुष्टि की है कि डेटा कलेक्शन मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। यह कदम भारत को अमेरिका, ब्रिटेन और…
नई दिल्ली:– आज का दिन बुधवार है जो गणेशजी की पूजा की आराधना के लिए शुभ माना जाता है। आज बुधवार के दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से इस बारे में बाकी राशियों का राशिफल भी। मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)प्रेम -प्रसंग में वृद्धि होगी।पार्टनर के साथ डिनर पर जाने…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुँचे और वहां उपचाररत भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ला से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री विनोद कुमार शुक्ल भारतीय साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सृजनशीलता, संवेदना और सरल भाषा में गहन अनुभूतियों की अभिव्यक्ति देश और प्रदेश—दोनों को गौरवान्वित करती है। इस अवसर पर…
नई दिल्ली:– हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने सहायक स्टाफ नर्स भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहीं हिमाचल की महिला अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ा अवसर है। उम्मीदवार 12 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। पात्रता और आयु सीमाउम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 को 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। SC, ST, OBC और WFF श्रेणी की महिलाओं को हिमाचल सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यतामान्यता प्राप्त…
छत्तीसगढ़:– आदिवासी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष और कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की जेल में हुई संदिग्ध मौत को लेकर बस्तर संभाग में तनाव और विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। 5 घंटे के चक्काजाम के बाद रविवार को आदिवासी समाज और कांग्रेस ने संयुक्त रूप से बस्तर बंद का आह्वान किया, जिसका कई जिलों में व्यापक असर देखा गया। इसी बीच कांग्रेस की विशेष जांच समिति आज जीवन ठाकुर के गांव मयाना पहुंची, जहां टीम ने परिजनों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आज मयाना पहुंचे और उन्होंने परिवार से मुलाकात कर सरकार पर…
छत्तीसगढ़:– जिला पंचायत सुकमा में आठ पंचायत सचिवों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर सीईओ जिला पंचायत मुकुन्द ठाकुर द्वारा यह कार्रवाई की गई।उल्लेखनीय है कि 08 दिसंबर 2025 को जिला पंचायत सुकमा कार्यालय में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जानी थी। लेकिन बैठक में कुल 8 पंचायत सचिव बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिसके कारण जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा पूर्ण रूप से नहीं हो सकी। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सतनामी विकास परिषद, सारंगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय जयंती गुरुपर्व–2025 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि 18, 19 और 20 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे इस तीन दिवसीय महोत्सव में सतनामी समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यह आयोजन समाज की आस्था, एकता और…