Author: Tv36 Hindustan

बालकोनगर :– अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर भारत की सबसे बड़ी एल्युमिनियम निर्माता कंपनी, वेदांता एल्युमिनियम ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी कर्मचारी-नेतृत्व वाली सामाजिक पहल की घोषणा की। इसके तहत कंपनी के 1,800 कर्मचारियों ने मिलकर 4,000 घंटे से अधिक समय समुदाय की सेवा में दिया, जिससे ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के 7 लाख से ज्यादा लोगों को लाभ मिला। यह पहल ‘सामुदायिक विकास’ के प्रति कंपनी की सोच को दिखाती है जो वेदांता एल्युमिनियम की कार्य-संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कर्मचारी सिर्फ अपने काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि सामाजिक कार्य में भी सक्रिय रूप…

Read More

छत्तीसगढ़:– जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को कोर्ट ने 3 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आपको बता दें अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के ईष्ट देव के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के मामले में 12 राज्यों में FIR दर्ज हुई थी। जिसके बाद आज बघेल ने देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर किया। जहां पुलिस ने अमित बघेल को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जेनिफर लकड़ा की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 3 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया। कोर्ट से ही पुलिस अमित बघेल को उसके पैतृक गांव ले जाएगी, जहां वे अपनी…

Read More

छत्तीसगढ़ :– पर्यटन विभाग एवं आईआरसीटीसी मिलकर मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना के तहत रायपुर और बस्तर में पर्यटकों के लिए विशेष टूर पैकेजों की शुरुआत जल्द ही करने जा रहे हैं। यह पहल प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत के प्रसार के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के अंतर्गत रायपुर से चार प्रमुख टूर पैकेज संचालित किए जाएंगे, जिनमें रायपुर सिटी टूर, रायपुर सिटी धार्मिक टूर, रायपुर–जगदलपुर सर्किट टूर और रायपुर–सिरपुर–बारनवापारा सर्किट टूर शामिल हैं। प्रत्येक पैकेज में वातानुकूलित वाहन, हिंदी-अंग्रेजी गाइड, भोजन और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध…

Read More

बिलासपुर :– हाई कोर्ट ने हाल ही में वायरल हुए दो वीडियो को लेकर राज्य सरकार को फटकार लगाई है। एक वीडियो में बीएमओ द्वारा स्कॉर्पियो की बोनट पर केक रखकर सड़क पर जन्मदिन मनाने और दूसरे में रिवर व्यू इलाके में युवक द्वारा कार की बोनट पर बैठकर दबंगई भरा स्टंट करने के मामलों पर कड़ी टिप्पणी की है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने कहा कि अमीर और प्रभावशाली लोग खुलेआम ट्रैफिक नियम तोड़ रहे हैं और राज्य सरकार की गाइडलाइंस केवल कागजों में सीमित रह गई हैं। कोर्ट को बताया गया…

Read More

छत्तीसगढ़:– जिले के छोटे से ग्राम किरारी ने एक बार फिर गर्व से सिर ऊंचा कर दिया है। गांव के होनहार बेटे और काशी स्पाइन हॉस्पिटल रायपुर के संस्थापक डॉ. विमल अग्रवाल का चयन दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित स्पाइन संस्था एओ स्पाइन की फेलोशिप के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के चिकित्सा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित हुई है। एओ स्पाइन फेलोशिप के तहत डॉ. अग्रवाल जल्द ही जर्मनी में विश्वस्तरीय और अत्याधुनिक स्पाइन सर्जरी तकनीकों का गहन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस फेलोशिप में देशभर से बहुत सीमित विशेषज्ञों को अवसर मिलता है, जिनमें…

Read More

रायपुर:–श्री नारायणा हॉस्पिटल के प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन डॉ. नीरज पांडे ने एक ऐसी सर्जरी कर दिखायी, जो किसी करिश्मे से कम नहीं। कटर मशीन में काम कर रहे 45 वर्षीय श्रमिक की दाहिनी हाथ की इंडेक्स फिंगर पूरी तरह अलग होकर नीचे गिर गई। खून बह रहा था, दर्द असहनीय था और परिवार को लगा—अब न नौकरी बचेगी, न भविष्य। लेकिन उनकी सूझ-बूझ ने हालात बदल दिए। उन्होंने कटी उंगली को पॉलिथीन में पैक कर बर्फ में सही तरीके से संरक्षित किया और तुरंत हॉस्पिटल पहुंचे। यहीं से शुरू हुआ उंगली को जीवन देने का असली संघर्ष। डॉ. नीरज…

Read More

छत्तीसगढ़:– पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर और कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के बीच महीनों से विवाद जारी है. वहीं पूर्व मंत्री की शिकायत पर जांच कर बिलासपुर कमिश्नर सुनील कुमार जैन ने राज्य शासन को जांच रिपोर्ट सौंप दी है, मगर राज्य शासन ने फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है. कोरबा कलेक्टर के खिलाफ जांच पूरी, शासन को सौंपी गई रिपोर्टजानकारी के मुताबिक, इस मामले में कुल 14 बिंदुओं पर कलेक्टर के कार्यों की जांच की गई. यह रिपोर्ट 54 दिनों में तैयार की गई है, जिसे अब बिलासपुर कमिश्नर ने राज्य शासन को सौंप दिया है. बताया जा रहा है…

Read More

नई दिल्ली:– इंडियन किचन में सदियों से गैस चूल्हा खाना पकाने का सबसे भरोसेमंद साधन माना जाता रहा है. दूसरी ओर, माइक्रोवेव और एयर फ्रायर को आज भी ज्यादातर लोग आधुनिक, लेकिन खतरनाक उपकरण समझते हैं. खासकर माइक्रोवेव के बारे में यह गलत धारणा घर-घर में फैली है कि इसमें रेडिएशन होता है और यह कैंसर का कारण बन सकता है. लेकिन, सच इसके बिल्कुल उलट है. यानि जो चीज हम सुरक्षित मानते आए हैं, वह असल में जोखिम भरी हो सकती है और जिससे डरते हैं, वह सुरक्षित निकलती है. खाना पकाने का सही तरीका सिर्फ स्वाद के लिए…

Read More

नई दिल्ली:– हज कमेटी ऑफ इंडिया ने वर्ष 2026 की मुकद्दस हज यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए एक नई पहल शुरू करने जा रही है। कमेटी ने सभी चयनित हज यात्रियों को स्मार्ट बैंड प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य मुकद्दस सफर के दौरान यात्रियों को रास्ते से भटकने या कहीं खो जाने से बचाना है। यह बैंड हज सुविधा ऐप से जुड़ा रहेगा, जिससे यात्रियों की लोकेशन रीयल टाइम में ट्रैक की जा सकेगी। समस्या की स्थिति में तत्काल एसएमएस अलर्ट भी भेजा जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने…

Read More

छत्तीसगढ़:– राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन, वित्त एवं विकास निगम, रायपुर के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने महावीर इंटरकान्टिनेंटल आर्गेनाइजेशन (मीसो) के सहयोग से श्रवण बाधितार्थ दिव्यांगजनों हेतु आयोजित स्वरोजगार मूलक कौशल उन्नयन शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने हेतु राज्यपाल को आमंत्रित किया।श्री कावड़िया ने बताया कि यह शिविर 19 से 23 दिसबंर 2025 तक जैनम मानस भवन रायपुर में आयोजन किया गया है, जिसमें दिव्यांगजनों के कौशल उन्नयन के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।

Read More