Author: Tv36 Hindustan

छत्तीसगढ़:– विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार चार दिनों के लिए निर्धारित किया गया है। 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलने वाला यह सत्र पहली बार नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा। सदन में अब तक 628 सवाल लगाए गए हैं, जिनमें से 604 सवाल ऑनलाइन और 24 ऑफलाइन तरीके से जमा हुए हैं। इन सवालों के चलते इस बार का सत्र काफी गर्म रहने की उम्मीद है। विधायकों ने जिन मुद्दों को उठाया है, उनमें— कानून-व्यवस्था, धान खरीदी, सड़कों की स्थिति, राशन वितरण में गड़बड़ी, प्रशासनिक व्यवस्थाएं जैसे महत्वपूर्ण विषय प्रमुख हैं। पहले दिन…

Read More

छत्तीसगढ़ :– घोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर में बुधवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को ढेर किया था, वहीं आज बृहस्पतिवार सुबह तक छह अन्य नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने सभी के शव बरामद कर लिए है। इलाके में अभियान अभी भी जारी है। बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि करीब 12 घंटे तक रुक-रुक कर हुई गोलीबारी के बाद, बुधवार देर शाम तक 12 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। सुंदरराज ने बताया कि इलाके में तलाश अभियान के दौरान बृहस्पतिवार सुबह तक छह और शव बरामद किए गए और इसके साथ ही…

Read More

नई दिल्ली:– धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सुचारु एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने जिले के समस्त धान खरीदी केंद्रों पर कड़े निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि धान विक्रय हेतु केंद्र में आने वाले प्रत्येक किसान के वाहन तथा विक्रय किए जा रहे धान का फोटो पोर्टल पर 100 प्रतिशत अपलोड करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि फोटो अपलोड की प्रक्रिया वास्तविक समय (रीयल टाइम) में की जाए, ताकि धान खरीदी की संपूर्ण कार्यवाही का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहे और किसी भी…

Read More

नई दिल्ली:– केंद्र सरकार ने लोकप्रिय मैसेजिंग एप के उपयोग के नियम पूरी तरह बदल दिए हैं। दूरसंचार विभाग (DoT) ने आदेश जारी करते हुए साफ कर दिया है कि WhatsApp, Telegram, Signal, Snapchat, ShareChat, JioChat, Arattai और Josh जैसी सेवाएं अब तभी चलेंगी जब यूजर के फोन में सक्रिय सिम मौजूद होगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना गया है। सरकार ने कंपनियों को 90 दिनों के भीतर नई व्यवस्था लागू करने और 120 दिनों में अनुपालन रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है। यह बदलाव दूरसंचार साइबर सुरक्षा (संशोधन) नियम, 2025 के तहत किए गए हैं। केंद्र सरकार…

Read More

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है। मुख्यमंत्री आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अंबागढ़ चौकी में आयोजित जनजाति गौरव दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर 475 करोड़ रुपए से अधिक विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने अंबागढ़ चौकी को राजस्व अनुभाग बनाने तथा अंबागढ़ चौकी में सर्व सुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना…

Read More

नई दिल्ली:– आज भारत और रूस के बीच सदियों पुरानी और भरोसेमंद दोस्ती एक बार फिर चर्चा में है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन आज दो दिन की महत्वपूर्ण राजकीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सम्मान में निजी डिनर की मेजबानी करेंगे। इस दौरे को भारत-रूस के रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने किया पुतिन के लिए ‘हाई डिनर’ का आयोजनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने निवास पर आज, गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के लिए राजकीय ‘हाई डिनर’ की मेजबानी…

Read More

नई दिल्ली:– नागपुर एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम में गड़बड़ी की वजह से बुधवार को पूरे देश में एयरलाइन सर्विस पर असर पड़ा। इसके तहत यहां नागपुर एयरपोर्ट पर आने वाली 7 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं, साथ ही 4 फ्लाइट्स यहां देरी से पहुंचीं। मिली जानकारी के अनुसार इस गड़बड़ी से यात्रियों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। इंडिगो के काउंटर के सामने व एयरपोर्ट पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई। 1 से डेढ़ घंटे का सफर कई घंटों में तब्दील हो गया। कुछ दिनों से ज्यादा ही बढ़ गई लेटलतीफीपिछले कुछ दिनों से इंडिगो और दूसरी एयरलाइंस…

Read More

नई दिल्ली:– भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने के संकेत मिल रहे हैं। खबर है कि बुधवार को कई उच्च स्तरीय बैठकें हुईं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई प्रमुख नेता शामिल थे। अटकलें यह भी हैं कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी निर्णय ले लिया है और अब सिर्फ घोषणा शेष है। हालांकि, पार्टी ने आधिकारिक रूप से अभी तक कुछ नहीं कहा है। अब माना जा रहा है कि भाजपा 15 दिसंबर से पहले नया अध्यक्ष चुन सकती है। 15 दिसंबर से पहले क्योंमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक…

Read More

नई दिल्ली:– आज का दिन आपके जीवन में क्या सौगात लाया है? किसे मिलेगा भाग्य का मजबूत साथ और किसे रखनी होगी थोड़ी सावधानी? करियर, सेहत, परिवार और प्रेम—सबका खुला विश्लेषण सिर्फ यहां। अपनी राशि जानें और तय करें आज का सफल कदम।मेष (Aries)दिन का हाल: आज ऊर्जा से भरे रहेंगे, नए काम शुरू करने का मन बनेगा। करियर: ऑफिस में आपकी मेहनत नोटिस होगी। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य: पेट संबंधित समस्या से बचने हल्का भोजन करें। परिवार: घर में मेहमान आने की संभावना, माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम: पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, रिश्ते में मिठास…

Read More

नई दिल्ली:– AI आधारित एक वीडियो ने देश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। वायरल हुए इस फर्जी वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रेड कारपेट वाले किसी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में चाय बेचते हुए दिखाया गया है। कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने इसे एक्स पर साझा करते हुए तंज कसा— “अब ये किसने किया?” वीडियो के सामने आते ही भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और इसे प्रधानमंत्री का जानबूझकर किया गया अपमान बताया। वीडियो में क्या दिखता है?क्लिप में पीएम मोदी हल्के नीले कोट और काले पैंट पहने हुए दिखाई देते हैं। उनके हाथ में…

Read More