Author: Tv36 Hindustan

नई दिल्ली:– 28 नवंबर को शनि देव मार्गी होने जा रहे हैं. यानी इस दिन से शनि की सीधी चाल शुरू हो जाएगी. इसके बाद शनि 26 जुलाई 2026 तक मार्गी अवस्था में ही रहेंगे. ऐसे में 11 नवंबर यानी आज देवगुरु बृहस्पति भी वक्री हो चुके हैं. गुरु की उल्टी चाल 4 फरवरी तक जारी रहेगी. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि की सीधी और गुरु की उल्टी चाल का संयोग चार राशियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं कर्क राशिकर्क राशि के जातकों का भाग्य बहुत जल्द…

Read More

छत्तीसगढ़:– शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पहले सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों की कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नई किताबें उपलब्ध होंगी। इसके लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) तेजी से काम कर रही है। संस्था ने सभी विषयों की किताबें तैयार करने के लिए विशेषज्ञों की अलग-अलग समितियां गठित की हैं। एनसीईआरटी के अनुसार, नई किताबें नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) के आधार पर तैयार की जा रही हैं, जिसमें एक्टिविटी-बेस्ड लर्निंग और ग्राफिक्स के माध्यम से सिखाने पर विशेष जोर दिया गया है। अब तक 8वीं तक की नई किताबें जारी, अगले चरण में सेकेंडरी…

Read More

छत्तीसगढ़ :– सूरजपुर जिले में अब युवाओं को सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। SECL भटगांव और जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से ‘ए आज़ाद फाउंडेशन’ द्वारा मुफ्त CGPSC और व्यापम कोचिंग सेंटर की शुरुआत की गई है। यह पहल SECL के CSR फंड से की गई है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर तबके के प्रतिभाशाली छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर देना है। कोचिंग की शुरुआत होते ही 125 छात्रों ने नामांकन कराया है, जो इस पहल की सफलता का संकेत है। अब जिले के छात्रों को अंबिकापुर या बिलासपुर जैसे शहरों…

Read More

नई दिल्ली:– वृंदावन के जाने माने संत प्रेमानंद महाराज हमेशा नाम जाप करने की सलाह देते हैं। उनके अनुसार भागत-दौड़ती जिंदगी में नाम जप के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। इससे मन भी शांत होता है और जिंदगी को सही राह मिलती है। वहीं बीते कुछ दिनों से नाम जप के लिए काउंटर काफी पॉपुलर हुए हैं। ऐसे में कुछ लोगों के मन में काउंटर को लेकर कई तरह के सवाल हैं। एक ऐसे ही शख्स ने प्रेमानंद महाराज के प्रवचन में पूछा कि क्या नाम जप लिए काउंटर का इस्तेमाल करने से फल मिलता है?काउंटर मशीन पर बोलें प्रेमानंद…

Read More

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर, माना कैम्प के समीप स्टेट हैंगर के नियमित परिचालन का शुभारंभ किया। शुभारंभ के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय अपने गुजरात प्रवास हेतु इसी हैंगर से रवाना हुए। इस पहल से एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम यात्रियों को होने वाली असुविधा समाप्त होगी।स्टेट हैंगर के प्रारम्भ होने से राज्य में विशेष विमान द्वारा वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्थाएँ अब और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि स्टेट हैंगर का निर्माण वर्ष 2012 में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा लगभग 6.50…

Read More

बिहार:– पश्चिमी चंपारण के चनपटिया में विशाल रैली के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में अपना चुनाव प्रचार खत्म कर दिया है। चनपटिया में पीएम मोदी का बड़े जनसैलाब ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार छोड़ते-छोड़ते कहा कि 14 नवंबर की जीत के बाद वह एनडीए की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने एक बार फिर बिहार लौटेंगे। गौर करने वाली बात है कि उन्होंने नीतीश कुमार का नाम नहीं लिया। आखिरी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति पर फोकस करते हुए कहा कि यह डबल इंजन की सरकार महिलाओं के अधिकारियों और उनके विकास…

Read More

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर जिले के रतनपुर में आयोजित कल्चुरी कलार समाज के महासम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने भगवान सहस्रबाहु एवं बहादुर कलारीन दाई की पूजा-अर्चना कर विशाल सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धार्मिक नगरी रतनपुर के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत 200 करोड़ रुपए की कार्ययोजना स्वीकृति के लिए भेजी गई है, जिसकी जल्द स्वीकृति की संभावना है। उन्होंने रतनपुर में 100 बिस्तर वाले अस्पताल की स्थापना तथा कल्चुरी समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने की…

Read More

नई दिल्ली:– लोगों को सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए अगले माह दिल्ली सरकार द्वारा 187 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू किए जाएंगे। इसके बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की संख्या 168 से बढ़कर 355 हो जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में लोगों को घर के पास स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ऐतिहासिक पहल जारी है। इसके तहत पूरी दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य दिल्लीवासियों को उनके घर के निकट प्राथमिक और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार अब…

Read More

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार है। इसलिए हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षित और ज्ञानवान बनाएं। मुख्यमंत्री श्री साय ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम संबलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कोसरिया मरार समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने सर्वप्रथम शाकंभरी माता, भगवान श्रीराम, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं श्रीमती सावित्रीबाई फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री…

Read More

छत्तीसगढ़:– राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में आज रोमांच, ऊर्जा और साहस से भरपूर राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन खेल युवा शक्ति, अनुशासन, साहस और जिम्मेदारी का उत्सव है। देशभर से आए 100 से अधिक प्रोफेशनल राइडर्स और हजारों दर्शकों की उपस्थिति ने इसे राष्ट्रीय स्तर का आकर्षण बना दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जैसे रजत जयंती महोत्सव के दौरान एयरोबेटिक शो ने आसमान में देशभक्ति का जोश जगाया, वैसे ही…

Read More