छत्तीसगढ़:– राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ आगमन पर अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उन्हें भित्ती चित्र की पेंटिंग भेंट की। भित्ती कला चित्रकला का यह रूप है, जिसमें घर की दिवारों पर उभरी हुई आकर्षक आकृतियों का प्रदर्शन होता है।
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़ :– अग्निशमन सेवा भर्ती 2025 में वाहन चालक / वाहन चालक कम आपरेटर पद के लिए दस्तावेज जांच, शारीरिक नाप-जोख, शारीरिक दक्षता परीक्षा में चयनित हो चुके अभ्यर्थियों को अब अंतिम चरण के तहत ट्रेड टेस्ट देना होगा।वाहन चालक पद एवं वाहन चालक कम आपरेटर पद का ट्रेड के लिए अंतिम टेस्ट 26 नवंबर 2025 सुबह 8 बजे केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, माना कैम्प में आयोजित की जाएगी।वाहन चालक पद एवं वाहन चालक कम आपरेटर पद का ट्रेड के लिए अंतिम टेस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ भर्ती समिति के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
नई दिल्ली:– कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना फॉर्म भरने वाले मतदाताओं और नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना जारी की है। इस सूचना का उद्देश्य लोगों को उनके मोबाइल नंबर के संभावित दुरुपयोग और ओटीपी आधारित धोखाधड़ी से बचाना है।विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर देना पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन नागरिकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ साइबर अपराधी इसी बहाने ठगी करने की कोशिश कर सकते हैं।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जोर देकर कहा है कि बीएलओ…
मध्य प्रदेश:– श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां जन्मी मादा चीता मुखी ने पाँच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। यह पहली बार है जब भारत में जन्मी किसी चीता ने देश की ही धरती पर शावकों को जन्म दिया है। इस सफलता को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐतिहासिक बताते हुए चीता प्रोजेक्ट के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर कहा है। मुखी बनी भारत में जन्मी पहली मादा चीता जिसने शावकों को जन्म दियारिपोर्टों के अनुसार करीब तीन वर्षीया चीता मुखी ने पाँच शावकों को जन्म दिया है और सभी शावक…
नई दिल्ली:– नीतीश कुमार ने इतिहास रचते हुए 10 वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ ली. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गृहमंत्री अमित शाह, आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद थे. नीतीश कुमार साल 2005 से लगातार बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं. सम्राट चौधरीविजय कुमार सिन्हाविजय कुमार चौधरीबिजेंद्र प्रसाद यादवश्रवण कुमारमंगल पांडेयडॉक्टर दिलीप जायसवालअशोक चौधरीलेसी सिंहमदन सहनीनितिन नवीनरामकृपाल यादवसंतोष कुमार सुमनसुनील कुमारमो. जमा खानसंजय सिंह टाइगरअरुण शंकर प्रसादसुरेंद्र मेहतानारायण प्रसादरमा निषादलखेंद्र कुमार रोशनश्रेयसी सिंहडॉ. प्रमोद…
नई दिल्ली:– गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल बाहर हो गए हैं। 26 साल के शुभमन की गैरमौजूदगी में भारत की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे, और प्लेइंग XI में बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन कप्तान की जगह ले सकते है। कोलकाता में पहले टेस्ट की पहली पारी में बैटिंग करते समय गिल की गर्दन में चोट लग गई थी और उन्होंने न तो साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में फील्डिंग की और न ही जीत के लिए 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए…
बिहार :– विधानसभा चुनाव में एनडीए की दमदार जीत के बाद गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि उनके साथ कुल 26 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। दो डिप्टी सीएम के साथ नई टीम: एनडीए सरकार की नई कैबिनेट में बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी…
नई दिल्ली :– बदलते मौसम में बच्चों से लेकर बड़ों तक गले की समस्या आम हो गई है। सूखी खांसी, खराश और गले में जलन लोगों को दिनभर परेशान करती है। ऐसे में घरेलू नुस्खे बेहद असरदार माने जाते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का कहना है कि सही तरीके से अपनाए गए नुस्खे सिर्फ एक दिन में राहत दे सकते हैं — खासकर शहद और सेंधा नमक वाला घरेलू उपचारशहद और सेंधा नमक — अगले दिन ही राहत देने वाला नुस्खायह नुस्खा प्रसिद्ध आयुर्वेदिक डॉक्टर सुभाष गोयल ने सुझाया है।1 चम्मच शहद में ½ चम्मच सेंधा नमक मिलाएँ। मिश्रण को उंगली…
छत्तीसगढ़:– राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला जोर पकड़ने लगा है। धान खरीदी के 5वें दिन 19 नवंबर को किसानों से 7 लाख 11 हजार 335 क्विंटल धान की खरीदी की गई। धान उपार्जन का यह आंकड़ा बीते 4 दिनों में खरीदे गए धान की मात्रा के लगभग बराबर है। राज्य में 15 नवंबर से लेकर 19 नवंबर तक कुल 14 लाख 54 हजार 451 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार धान खरीदी के साथ-साथ किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान भी शुरू कर दिया गया है।…
नई दिल्ली:– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों का वितरण करते हुए सभी लोगों और सार्वजनिक संस्थाओं से जल को एक पवित्र और सीमित राष्ट्रीय संसाधन के रूप में मानने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि भारत अपने सीमित मीठे जल भंडार पर बढ़ते दबाव का सामना कर रहा है। इसलिए दीर्घकालिक जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रबंधन और सामुदायिक भागीदारी आवश्यक है। हजारों साल पहले हमारे पूर्वजों ने ऋग्वेद में कहा था, ‘अप्सु अंत: अमृतम्’ (जल में अमरता है)। इस बार देशव्यापी जल संरक्षण के क्षेत्र में हरियाणा को तीसरे स्थान पर पुरस्कार…