नई दिल्ली:– किडनी शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है जो शरीर का सबसे मुश्किल काम करती हैं जैसे खून साफ करना, बॉडी में फ्लूइड बैलेंस रखना और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना. लेकिन कई बार लेकिन कई बार वही दवाएं, जो हमें ठीक करने के लिए दी जाती हैं, किडनी को नुकसान पहुंचाने लगती हैं. द लैंसेट की लेटेस्ट स्टडी के मुताबिक, साल 2023 में करीब 13.8 करोड़ भारतीय क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) की समस्या से पीड़ित थे. चिंता बढ़ाने वाली बात यह है कि 2018 से 2023 के बीच वयस्कों में इसकी दर 11.2 प्रतिशत से बढ़कर…
Author: Tv36 Hindustan
बिहार :– नई NDA सरकार के गठन की तैयारी पूरी हो चुकी है। नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है और नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। आज यानी गुरुवार को नीतीश 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। यह समारोह 2010 के बाद पहली बार गांधी मैदान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम आज सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। नीतीश कुमार दोपहर बाद 1.30 बजे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह शपथ…
छत्तीसगढ़:– केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धमतरी में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में 2,225 करोड़ रुपये की ग्रामीण सड़क परियोजनाओं, मखाना बोर्ड का विस्तार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों को प्रत्यक्ष भुगतान और अनेक विकासपरक घोषणाओं का औपचारिक शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोयंबटूर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का देशव्यापी वितरण और छत्तीसगढ़ के 25 लाख किसानों के खातों में 500 करोड़ रुपये का सीधा हस्तांतरण इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। हज़ारों किसानों और ग्रामीण प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न इस समारोह ने राज्य…
छत्तीसगढ़:– प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने देशभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान कायम की है। योजना के विभिन्न चरणों में छत्तीसगढ़ को अब तक कुल 9,722 सड़कें (48,594 किमी) और 669 पुल स्वीकृत हुए हैं। इनमें से 8,753 सड़कें (43,380 किमी) और 470 पुलों का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर जानकारी दी कि ग्रामीण सड़क संपर्क को और सुदृढ़ करते हुए PMGSY-IV के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को 774 नई…
नई दिल्ली:– आज का दिन कई राशियों के लिए बड़ा धमाकेदार साबित होने वाला है। कुछ लोगों की किस्मत अचानक चमक उठेगी—काम बनेगा, पैसा आएगा और रिश्तों में मिठास घुलेगी। वहीं कुछ राशियों को आज सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि ग्रहों की चाल थोड़ी चुनौती भरी दिखाई दे रही है। करियर, रिलेशनशिप, स्वास्थ्य और धन—सब पर गहरा असर दिखेगा।चलिए जानते हैं 12 राशियों का आज का हाल… मेषआज आत्मविश्वास ऊंचाई पर रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।Luck: 85%वृषभपैसे से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। किसी करीबी से बहस हो सकती है।Luck: 68% मिथुन नया अवसर…
नई दिल्ली:– भारत की स्टार बॉक्सर निकहत ज़रीन ने ग्रेटर नोएडा में घरेलू दर्शकों को खुश कर दिया, जब वह वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल 2025 के फाइनल में पहुंच गईं। उन्होंने उज़्बेकिस्तान की गनीवा गुलसेवर को 5:0 से हराकर शानदार जीत हासिल की। जीत के बाद, भावुक निकहत ने कहा कि माहौल ने उन्हें अपनी सबसे बड़ी जीत की याद दिला दी।उन्होंने कहा, “मैं आज घरेलू दर्शकों के सामने जीतकर बहुत खुश हूं। यह मेरे लिए याद रखने वाला पल है।”“मुझे 2023 में घरेलू दर्शकों के सामने वर्ल्ड चैंपियन का ताज पहनाया गया था, इसलिए यह एक नॉस्टैल्जिक पल था।”
नई दिल्ली:–भारतीय नई कार बाज़ार हर महीने कारों और एसयूवी के लॉन्च से गुलज़ार रहता है। यहाँ संकलित भारत में 2025,26 में आने वाली कारों की सूची, नए कार खरीदारों को आने वाले महीनों में लॉन्च होने वाली सभी नई कारों की विस्तृत जानकारी देती है। इस सूची में कई नए और अपडेटेड कार मॉडल शामिल हैं, जिनमें भारत में लॉन्च होने वाली नई एसयूवी और इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल हैं।2025,26 में भारत में लॉन्च होने वाली नई कार की सूची मेंएमजी मोटरइंडिया, मारुति सुजुकी , हुंडई , टाटा , वोक्सवैगन , टोयोटा , रेनॉल्ट , निसान और स्कोडा जैसे…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में ऑल इंडिया फ़ॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में लगातार 13वीं बार ओवरऑल चैंपियन बनने वाले छत्तीसगढ़ के विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्होंने छत्तीसगढ़ का मान पूरे देश में ऊँचा किया है और उनकी यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि देहरादून में 12 से 16 नवंबर तक आयोजित 28वीं ऑल इंडिया…
छत्तीसगढ़:– जशपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शुक्रवार को 5 निरीक्षकों के तबादले की सूची जारी की है। आदेश के बाद कई थाना प्रभारियों के प्रभार बदले गए हैं और नए दायित्व सौंपे गए हैं। तबादला आदेश के अनुसार नई पदस्थापना इस प्रकार है—निरीक्षक मोरध्वज देशमुखप्रभारी साइबर सेल से हटाकर सिटी कोतवाली जशपुर का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। निरीक्षक संतलाल आयामउन्हें थाना बगीचा से हटाकर साइबर सेल जशपुर भेजा गया है। निरीक्षक गौरव पांडेयरक्षित केंद्र जशपुर से स्थानांतरित करते हुए थाना बगीचा की कमान सौंपी गई…
छत्तीसगढ़:– पारदर्शिता, समयपालन और प्रशासनिक कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने आज मंत्रालय के दोनों परिसरों—महानदी भवन और इन्द्रावती भवन—में कार्यरत सभी विभागों में आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) लागू करने की घोषणा की है।आज वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में मुख्य सचिव विकास शील की उपस्थिति में नए सिस्टम का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसमें फेसियल ऑथेंटिकेशन आधारित उपस्थिति प्रणाली तथा दीवार पर लगाए गए आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपकरणों का डेमो प्रस्तुत किया गया। इस प्रणाली का परीक्षण कल से प्रारंभ होगा और 01 दिसंबर 2025 से मंत्रालय में AEBAS के…