छत्तीसगढ़:– राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 20 नवंबर 2025 को प्रस्तावित अम्बिकापुर दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन एवं पशुधन विकास विभाग के मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम स्थल पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आदिम जाति विकास मंत्री श्री नेताम ने आमंत्रित अतिथियों एवं जनसमूह के लिए बैठक व्यवस्था, स्टॉलों की रूपरेखा, आवागमन की सुगमता तथा यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायज़ा लिया। साथ ही उन्होंने पार्किंग स्थान, रूट चार्ट, हेलिपैड की तैयारी तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक…
Author: Tv36 Hindustan
मध्य प्रदेश :– सरकार ने जनजातीय छात्रों के लिए संचालित छात्रावासों को लेकर दो बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि अगले वर्ष से 5000 छात्रावास अधीक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, प्रदेश के सभी जनजातीय छात्रावासों और आश्रम-शालाओं का नामकरण महान क्रांतिकारियों के नाम पर होगा। यह घोषणा प्रदेश में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थाओं की व्यवस्था को सुदृढ़ करने और उन्हें एक नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार के निर्णय के अनुसार, प्रदेश में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे…
छत्तीसगढ़ :– कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत किए जा रहे बदलाव अब अंतिम चरण में हैं। सोमवार को नई दिल्ली में होने वाली एआईसीसी बैठक में राज्य के 41 नए जिला अध्यक्षों के नामों पर मुहर लग सकती है। बैठक में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली रवाना हो चुके हैं। प्रदेश प्रभारी और तीनों प्रभारी सचिव भी बैठक में मौजूद रहेंगे। पर्यवेक्षकों ने भेजा था 6-6 नामों का पैनलसंगठन सृजन अभियान के तहत 9 से 17 अक्टूबर के बीच एआईसीसी द्वारा छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षक भेजे गए थे। उन्होंने…
छत्तीसगढ़:– सहकारी समिति के हड़ताली कर्मचारियों के विरुद्ध प्रशासन के द्वारा सख्त कार्यवाही शुरू कर दी गई है। धान खरीदी कार्य से इंकार करने वाले कर्मचारियों पर अति आवश्यक सेवा अनुरक्षण क़ानून के तहत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज प्रभारी प्रबंधक सहित 13 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है तथा 3 कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित है। जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमगा समिति प्रबंधक मंजुला शर्मा, खोखली समिति प्रबंधक राकेश कुमार टंडन, धुर्रा बांधा समिति प्रबधक मूलचंद वर्मा,रोहांसी समिति प्रबंधक धर्मेन्द्र साहु, समिति प्रबंधक तिल्दा रामकुमार साहु को बर्खास्त किया गया…
नई दिल्ली:– सऊदी अरब में आज (17 नवंबर) सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 42 भारतीयों की मौत की खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी यात्री उमरा अदा करने के लिए सऊदी अरब गए थे और मक्का से मदीना जा रहे थे. इसी दौरान करीब 1:30 बजे मुफरिहात के पास बस और डीजल टैंकर में जोरदार भिड़ंत के बाद बस में भीषण आग लग गई. जानकारी के अनुसार, बस में करीब 20 महिलाएं और 11 बच्चे सवार थे. हादसा उस वक्त हुआ जब सभी यात्री सो रहे थे, जिसके कारण उन्हें बचने का मौका नहीं मिला.सभी हैदराबाद और…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवंबर के अवसर पर मीडिया जगत से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारे लोकतंत्र की विशेषता और आधारशिला है। निष्पक्ष प्रेस और निर्भीक पत्रकारिता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। मीडिया नागरिकों को उनके अधिकार और दायित्व के प्रति सचेत कर देशहित व लोकहित के प्रति जागरूक करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय प्रेस दिवस भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस के महत्व और योगदान को याद करने का दिन है।…
छत्तीसगढ़:_ गुजरात के डेडियापाड़ा में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन के दौरान छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व की विशेष रूप से प्रशंसा की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में जनजातीय समाज की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व भारत के विकास की नई पहचान बन रहा है, और इस दिशा में छत्तीसगढ़ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए लोकतांत्रिक भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज से आने वाले मुख्यमंत्री…
नई दिल्ली:– पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है. 19 नवंबर, बुधवार को पीएम मोदी 21वीं किस्त की राशि के रूप में लाभार्थियों के खाते में दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर करेंगे. लेकीन चौकाने वाली बात है कि इस बार सभी किसानों के खाते में 21वीं किस्त की राशि जारी नहीं की जाएगी.योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएंयहां पर ‘Beneficiary List’ का ऑप्शन चुनेंअब यहां राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करेंइसके बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करेंयहां अपना नाम देख सकते हैं. अगर नाम लिस्ट में है, फिर तो…
कोरबा :–छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लान आफ एक्शन के अनुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार कस्तुरबा गांधी आवासीय कन्या छात्रावास में एक प्रेरक विधिक जागरूकता एवं बाल अधिकार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चां को उनके संवैधानिक अधिकारां- सुरक्षा कानूनों एवं कानूनी संरक्षण की जानकारी देना रहा । इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण श्रीमती सोनी तिवारी प्रथम व्यवाहर न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, सुश्री कुमुदनी गर्ग-व्यवहार न्यायाधीशए कनिष्ठ श्रेणी कोरबा, सुश्री त्राप्ति न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम श्रेणी कोरबा, सुश्री ग्रेसी-न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी कोरबा की उपस्थिति रही। श्रीमती सोनी…
छत्तीसगढ़:– सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने हेतु जारी आदेश अब बीजापुर जिले में भी प्रभावी हो गया है। राज्य शासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक चलने वाली धान खरीदी अवधि में संविदा कर्मचारियों को किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। गृह विभाग, सी-अनुभाग द्वारा जारी इस महत्वपूर्ण आदेश में कहा गया है कि धान खरीदी जैसे संवेदनशील और प्राथमिकता वाले कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसलिए इस अवधि में कर्मचारियों द्वारा अवकाश लेने या…