नई दिल्ली:– आज का दिन मंगलवार है जो माता दुर्गा और बजरंगबली की आराधना के लिए शुभ माना जाता है। इसके साथ ही देशभर में दीपोत्सव का दौर भी चल रहा है। आज मंगलवार के दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी। मेष-व्यापार से संबंधित कार्यो में सफलता का योग है, वाणी पर संयम रखें, नौकरी…
Author: Tv36 Hindustan
कोरबा :–मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा के अग्रसेन भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बनवारी लाल अग्रवाल की धर्मपत्नी पुष्पा अग्रवाल एवं उनके परिवार के लोगों से भेंट कर उन्हें ढाढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल का जीवन जनसेवा और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने सदैव कोरबा जिले के विकास और जनता की भलाई के लिए कार्य किया।…
रायपुर:– इस साल देवउठनी एकादशी का पर्व 2 नवंबर 2025 (रविवार) को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 1 नवंबर की सुबह 9 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर 2 नवंबर की सुबह 7 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। चूंकि एकादशी तिथि सूर्योदय के समय 2 नवंबर को व्याप्त रहेगी, इसलिए देवउठनी एकादशी व्रत इसी दिन किया जाएगा। तुलसी विवाह और देवउठनी पूजा एक ही दिनमहामाया मंदिर के पंडित मनोज शुक्ला ने बताया कि 1 नवंबर की सुबह दशमी तिथि रहेगी, जबकि एकादशी तिथि सूर्योदय में 2 नवंबर को पड़ेगी। इसलिए देवउठनी एकादशी व तुलसी विवाह दोनों पर्व 2…
छत्तीसगढ़ :– अगले 3 से 4 दिन बस्तर और रायपुर संभाग के जिलों में बारिश की आशंका है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसके असर से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कल बस्तर क्षेत्र के जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 28 अक्टूबर को मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा 5 शामिल है। वहीं कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद में ऑरेंज अलर्ट…
रायपुर, 25 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे आज राजधानी के नवा रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित क्रिटिकल केयर पर आधारित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘क्रिटिकॉन रायपुर-2025’ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि क्रिटिकॉन रायपुर-2025 चिकित्सा विज्ञान, विशेषकर क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता का मंच है। यह देश और विदेश के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं को एक साथ लाकर इस क्षेत्र में नई दिशाएं तय करने का अवसर देता है। क्रिटिकल केयर मेडिसिन जीवन रक्षा की रीढ़…
नई दिल्ली:– टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कैच के दौरान पसलियों में चोट लगी थी. वही इसी बीच अब आ रही है कि उपकप्तान अय्यर को सिडनी के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वह आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिडनी में खेले गए मुकाबले में बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए जब उन्होंने कैच लपका, तो असंतुलन बिगड़ने से वह जोर से ज़मीन पर गिरे और बाईं पसलियों पर गंभीर चोट लग गई. श्रेयस अय्यर को तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ़…
नई दिल्ली:– भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जो रोजाना 2.3 करोड़ से ज्यादा यात्रियों को ढोता है। 1.35 लाख किलोमीटर से अधिक ट्रैक पर दौड़ने वाली ये ट्रेनें न सिर्फ देश को जोड़ती हैं, बल्कि हमारी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ट्रेन का वो पांच अंकों वाला नंबर- जैसे 12345 या 22641 आखिर कैसे तय होता है? ये कोई रैंडम संख्याएं नहीं हैं। ये एक वैज्ञानिक, तार्किक और ऐतिहासिक प्रणाली का हिस्सा हैं, जो ट्रेन की पहचान, प्रकार, जोन और दिशा सब कुछ बताती हैं। आज हम इसी…
नई दिल्ली:– बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 26 से 28 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और तटीय कर्नाटक में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मछुआरों को समुद्र तट पर न जाने की भी चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु में जताया बारिश का अनुमानमौसम विभाग के अनुसार, मध्य और पूर्वी बंगाल की खाड़ी के हिस्सों में निम्न दबाव सक्रिय है, जिससे तमिलनाडु के तटीय इलाकों में तेज हवाएं और लगातार बारिश हो रही है। चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, रानीपेट…
नई दिल्ली :–:दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) शिखर सम्मेलन मलेशिया में होने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप रविवार को मलेशिया पहुंच गए। यहां ट्रंप अपने समकक्षी शी चिनफिंग से व्यापार वार्ता करेंगे। लेकिन ट्रंप की प्रधानमंत्री मोदी से बहुप्रतीक्षित वार्ता नहीं हो पाएगी। दरअसल, आसियान शिखर सम्मेलन पर काफी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है , क्योंकि इस दौरान व्यापार और शांति समझौते जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। वहीं, आसियान शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से भाग ले रहे हैं। ऐसे में वहां ट्रंप…