छत्तीसगढ़:– CM विष्णु देव साय के लिए आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। राजधानी रायपुर में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहेंगी। कैबिनेट बैठक से लेकर बोर्ड परिणाम जारी करने और कांग्रेस की रणनीतिक बैठक तक कई अहम घटनाएं आज होंगी।
सीएम साय का आज का पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में कई महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। सुबह 11:30 बजे मंत्री परिषद (कैबिनेट) की बैठक लेंगे, इस बैठक के बाद 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करेंगे, फिर दोपहर 3:30 बजे जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक लेंगे। शाम 05:30 बजे मंत्रालय से निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। कैबिनेट बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के प्रस्तावों और विकास कार्यों पर चर्चा होने की संभावना है।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल की आज बैठक होगी, ये बैठक शाम 7 बजे रायपुर के राजीव भवन में चरण दास महंत की अध्यक्षता में की जाएगी, जहां पर विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर रणनीति सहित कई शामिल हैं, इस दौरान सभी विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.
1 मई से ‘सुशासन तिहार’ की शुरुआत
प्रदेश में 1 मई से “सुशासन तिहार” अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं, 30 अप्रैल तक लंबित मामलों का निपटारा करेंगे, भू-अधिकार, नामांतरण और सीमांकन पर फोकस रहेगी। मनरेगा मजदूरी और प्रमाण पत्र जारी करने पर प्राथमिकता देंगे। बिजली आपूर्ति और हैंडपंप सुधार शामिल करेंगे, जिलों से लंबित मामलों पर जवाब-तलब कर सीएम द्वारा गांवों का औचक निरीक्षण करेंगे, साथ ही एक महीने में शिकायतों के समाधान का लक्ष्य तय करेंगे।
CG Board Result 2026 आज जारी
आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करेगा। हालांकि, परिणाम से पहले विरोध के स्वर भी उठ रहे हैं। दरअसल दोपहर 12 बजे कमिश्नरेट कार्यालय रायपुर में NSUI का प्रदर्शन होगा, इस बीच वह पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर प्रदर्शन करेंगे।
