Author: Tv36 Hindustan

भोपाल:– CBSE ने बोर्ड परीक्षा 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार 10वीं की परीक्षा का पहला चरण 17 फरवरी से 10 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल तक होंगी। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। जिससे छात्र अपनी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर सकते हैं। यह भी बताया गया कि 2026 में, सीबीएसई, एनईपी 2020 में की गई सिफारिशों के अनुसार, दसवीं कक्षा के लिए दो बोर्ड परीक्षाएँ आयोजित करेगा।…

Read More

मध्यप्रदेश:– बीते एक दशक में दिल की बीमारियां के मरीज काफी बढ़ गए हैं. जहां पहले ये बीमारी बुजुर्गों में अधिक देखी जाती थी वहां अब कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि उनके पास आने वाले हर चार हार्ट अटैक मरीजों में से एक की उम्र 40 साल से कम होती है. यह आंकड़ा बताता है कि युवाओं का दिलों कमज़ोर हो रहा है. इसका प्रमुख कारण बदलती लाइफस्टाइल, मानसिक दबाव और फिजिकल एक्टिविटी की कमी है. देशभर में बीते कुछ सालों के भीतर हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामलों…

Read More

नई दिल्ली:– प्रदूषण आज के समय की सबसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बन चुका है. इससे न केवल सांस संबंधी दिक्कतें होती हैं, बल्कि हृदय, त्वचा और इम्यून सिस्टम पर भी इसका असर पड़ता है. इसलिए सिर्फ सरकार या नीतियों पर निर्भर रहने के बजाय हमें व्यक्तिगत स्तर पर भी सावधानी बरतनी चाहिए. यहां कुछ व्यावहारिक और असरदार उपाय बताए जा रहे हैं, जो प्रदूषण के दुष्प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं. शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने के उपायपर्याप्त पानी पिएं: दिनभर में 8–10 गिलास पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद…

Read More

छत्तीसगढ़:– छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को सरगुजा में धर्मांतरण पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए सरकार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सख्त कानून पेश करेगी। मुख्यमंत्री साय सरगुजा में आयोजित बाबा कार्तिक उरांव के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर एक चौक का भूमिपूजन भी किया। सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर पहले से एक कानून मौजूद है, लेकिन अब सरकार इसे और सख्त बनाने जा रही है।…

Read More

मध्यप्रदेश:– नवंबर का महीना श्रद्धा, आस्था और भक्ति से ओतप्रोत रहने वाला है. यह महीना न केवल व्रत-त्योहारों की बहार लेकर आ रहा है, बल्कि इसी दौरान मार्गशीर्ष मास यानी अगहन माह की शुरुआत भी होगी, जिसे भगवान विष्णु का सबसे प्रिय महीना कहा गया है. धर्मशास्त्रों के अनुसार, अगहन मास में स्नान, दान और विष्णु पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और घर में समृद्धि का वास होता है. नवंबर के प्रमुख व्रत और त्योहार 1 नवंबर शनिवार: प्रबोधन एकादशी देवउठनी एकादशी: भगवान विष्णु के जागरण का दिन, जब चार महीने बाद शुभ कार्यों की पुनः…

Read More

नई दिल्ली:– भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार का दिन निवेशकों के लिए रोमांच से भरा साबित हो सकता है. एक ऐसी स्मॉलकैप कंपनी जिसने पिछले पांच सालों में 864% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया, उसने अब एक बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है. यह कंपनी है जो अंडे से बने उत्पादों का निर्यात करती है और अपने इनोवेटिव बिजनेस मॉडल के कारण निवेशकों की पहली पसंद बन चुकी है. बुधवार को कंपनी के शेयर में 5% की जोरदार उछाल देखने को मिली और यह ₹386 प्रति शेयर पर बंद हुआ. बाजार के जानकारों का अनुमान है कि आज यानी गुरुवार…

Read More

यूपी:– बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए आज अपना घोषणा पत्र जारी कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस घोषणा पत्र को जारी करेंगे। NDA का घोषणा पत्र बिहार चुनाव के लिए बेहद अहम माना जा रहा है जिसका लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है। बिहार के जनता को साधने के लिए कांग्रेस समर्थित दलों ने घोषण पत्र में कई बड़े ऐलान किए है ऐसे में ये माना जा रहा है की NDA के घोषणा पत्र में कई ऐसे बड़े ऐलान हो सकते है जो बिहार चुनाव का गणित बदल सकते है। एनडीए का यह…

Read More

रायपुर:– छत्तीसगढ़ कांग्रेस जल्द ही जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर सकती है। यह कदम पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन में नई नियुक्तियों के लिए उठाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 11 जिले के अध्यक्षों में से 5 को दोबारा नियुक्त किया जा सकता है। वर्तमान में पार्टी ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपी हुई है। इसमें संगठन की वर्तमान स्थिति और नए नेताओं की संभावनाओं का विवरण शामिल है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूची कब जारी होगी?छत्तीसगढ़ कांग्रेस जल्द ही अपने जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी करने वाली है। वर्तमान…

Read More

छत्तीसगढ़:– 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश से अलग कर केन्द्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने छत्तीसगढ़ को देश के 26वें राज्य के रूप में स्थापित किया. राज्य स्थापना के बाद विधायकों की संख्या के आधार पर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी, जिसका कार्यकाल 3 साल का था. राज्य बनने के बाद पहली बार साल 2003 में विधानसभा के चुनाव हुए. 2003 के बाद साल 2008, साल 2013, साल 2018 और फिर साल 2023 में विधानसभा चुनाव हुए. यानि कि वर्तमान में राज्य सरकार का छठा कार्यकाल चल रहा है, लेकिन इन छह कार्यकालों में वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव…

Read More

मध्यप्रदेश:– भारत में सोने की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं और शहरों के अनुसार इनमें अंतर देखा जाता है। फिलहाल मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,22,410 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,12,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इन दामों में उतार-चढ़ाव घरेलू मांग, रुपये की स्थिति, आयात शुल्क और अंतर्राष्ट्रीय बाजार की गतिविधियों से प्रभावित होता है। देश में एक बार फिर सोने के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में सोना महंगा हुआ है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने 29 अक्टूबर को प्रमुख ब्याज…

Read More