मध्यप्रदेश:– भोपाल नगर निगम को आखिरकार उसका नया आधुनिक मुख्यालय मिल गया है। राजधानी के लिंक रोड नंबर-2 स्थित आठ मंजिला ‘अटल भवन’ का गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उद्घाटन किया। करीब 43 करोड़ रुपए की लागत से बने इस नए निगम भवन में अब नगर निगम के अधिकांश विभाग एक ही छत के नीचे काम करेंगे। नई बिल्डिंग के शुरू होने से शहरवासियों को टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, बिल्डिंग परमिशन, समग्र आईडी और अन्य निगम सेवाओं के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ग्राउंड फ्लोर पर जनसुविधा केंद्र बनाया गया है, जहां आम जनता…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़:–अपने परिवार, समाज और देश के लिए कुछ कर दिखाने की इच्छा रखने वाला हर युवा चाहता है कि जितनी जल्दी हो वह खुद के पैरों पर खड़ा हो जाए। यूं तो सरकार ने देश भर में अनेक तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के पाठ्यक्रम संचालित किए हैं परंतु देश की युवा आबादी के अनुपात में उनकी संख्या कम ही है। अनेक पाठ्यक्रम ऐसे भी हैं जहां प्रशिक्षण की सुविधाएं तो हैं परंतु प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में देश में उन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की खूब मांग है जो प्रशिक्षण के साथ…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम जनता को राहत पहुंचाने और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026” लागू की गई है। यह योजना घरेलू, बीपीएल एवं कृषि उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल के भुगतान में राहत देने के साथ-साथ आसान समाधान उपलब्ध करा रही है।योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल का भुगतान एकमुश्त अथवा आसान किस्तों में करने की सुविधा दी गई है। विशेष बात यह है…
छत्तीसगढ़:– किसी भी राज्य की प्रगति का सशक्त आधार उसकी महिलाओं की स्थिति होती है। जब महिलाएं आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से सशक्त होती हैं, तब विकास की प्रक्रिया न केवल तीव्र होती है बल्कि समावेशी भी बनती है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में संचालित ‘महतारी वंदन योजना’ इसी समावेशी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में स्थापित हो चुकी है। यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ‘गारंटी’ के उस संकल्प को भी साकार कर रही है, जिसमें महिलाओं…
रायपुर:– देश को झकझोर देने वाले सुकमा के ताड़मेटला नक्सली हमले मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने 76 सुरक्षाकर्मियों की शहादत से जुड़े इस बहुचर्चित मामले में निचली अदालत द्वारा आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले को सही ठहराते हुए राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसियां आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त और कानूनी रूप से स्वीकार्य साक्ष्य पेश करने में विफल रहीं। केवल शक के आधार पर नहीं ठहराया जा सकता दोषीहाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति को केवल संदेह के आधार…
पश्चिम बंगाल :–:विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए टीएमसी के भय, भूख और भ्रष्टाचार वाली सरकार को उखाड़ फेंका। भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जो राज्य में कमल खिलने की पहली गौरवशाली गाथा है। इस महासमर में जांजगीर-चाम्पा जिले के भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमर सुल्तानिया की सक्रिय और सुनियोजित भूमिका सामने आई है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर उन्होंने क्रेड़ा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के मार्गदर्शन और स्थानीय कार्यकर्ताओं…
मध्य प्रदेश :– कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर दिया है। बोर्ड ने अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के तहत 1200 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2026 निर्धारित की गई है।यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, जो 10वीं पास करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी इस भर्ती में अलग-अलग वर्गों…
मध्यप्रदेश:– सतना की केंद्रीय जेल में पदस्थ सहायक जेल अधीक्षिका फिरोजा खातून ने समाज और मजहब की दीवारों को पीछे छोड़ते हुए हत्या के मामले में सजा काट चुके कैदी धर्मेंद्र सिंह चंदला से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। छतरपुर जिले के लवकुशनगर में संपन्न हुई इस शादी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए गए, जबकि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कन्यादान की रस्म निभाई। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
छत्तीसगढ़ :– शिवरीनारायण में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के समापन के बाद जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य मंगलवार रात राजधानी रायपुर पहुंचे। यहां धरमपुर नकटी स्थित राघवायनम फार्म हाउस में श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। देर रात तक भक्तों और जनप्रतिनिधियों का उनसे मिलने का सिलसिला जारी रहा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री राजेश अग्रवाल भी पहुंचे और स्वामी जी का आशीर्वाद लिया। स्वामी रामभद्राचार्य ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ से अपने पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि वे पिछले कई दशकों से इस प्रदेश में आते रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1978 से उनका छत्तीसगढ़ आना-जाना…
छत्तीसगढ़ :– शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में “सेवा सेतु” एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रशासनिक सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल,त्वरित और डिजिटल माध्यम से पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी सोच का परिणाम है कि अब आय,जाति, निवास प्रमाण-पत्र, विवाह पंजीयन, राशन कार्ड, भू-नक़ल सहित 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। डिजिटल सुशासन का प्रभावी माध्यम राज्य शासन की यह पहल केवल तकनीकी परिवर्तन नहीं, बल्कि प्रशासनिक संस्कृति में बदलाव का…