Author: Tv36 Hindustan

मध्यप्रदेश:–राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित- सनातन संस्कृति के साथ सबको साथ लेकर चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीमध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों के लिए 7 मई का दिन यादगार हो गया। सैकड़ों तीर्थयात्री बाबा सोमनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने देश की प्रमुख 21 नदियों के जल कलशों का भी पूजन अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के मन में उत्साह भरा और…

Read More

तमिलनाडु :– विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद, राज्य के दो प्रमुख धुर-विरोधी दलों—द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के मिलकर थलपति विजय की पार्टी (TVK) का रास्ता रोकने की अटकलें जोर पकड़ रही हैं। तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव के बाद ऐसा भूचाल आया है, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। 234 सीटों वाली विधानसभा में अभिनेता से नेता बने Vijay की पार्टी TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत से कुछ सीटें दूर अटक गई। अब पूरा खेल जोड़-तोड़, समर्थन और नए समीकरणों पर टिक गया है। सबसे…

Read More

नई दिल्ली:– Redmi New Smartwatch: Redmi ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है, जिसे कंपनी ने Redmi Watch 6 नाम से पेश किया है। इस वॉच को सबसे पहले अक्टूबर 2025 में चीन में Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max हैंडसेट के साथ पेश किया गया था। यह स्मार्टवॉच दो वेरिएंट में आती है: Redmi Watch 6 और Watch 6 NFC। दोनों मॉडलों की बिक्री पोलैंड, रोमानिया और थाईलैंड जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले ही शुरू हो चुकी है। Redmi की नई वॉच में 2.07-इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा, यह वॉच…

Read More

छत्तीसगढ़:- एक घर से देसी बम बनाने वाला संदिग्ध सामान मिला है. चना मिलते ही पुलिस, एफएसएल, डॉग स्क्वायड और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची. घर से संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है. छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर के रावाभाटा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर से संदिग्ध बम सामग्री मिलने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल, डॉग स्क्वायड और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची. मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध रॉ मटेरियल, तार और अन्य सामान जब्त किया गया है. मौके…

Read More

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस को नमन करते हुए कहा कि यह अभियान केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि नए भारत की अटूट इच्छाशक्ति, निर्भीक संकल्प और निर्णायक शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज से एक वर्ष पूर्व पहलगाम में सीमा पार से आतंकियों द्वारा किए गए घिनौने हमले ने पूरे राष्ट्र को झकझोर दिया था, लेकिन भारत ने उस चुनौती का ऐसा जवाब दिया, जिसने इतिहास में शौर्य और संकल्प का स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया। मुख्यमंत्री…

Read More

छत्तीसगढ़:– दुर्ग जिले में एक हादसे में मधुमक्खियों के हमले से एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे तेज हवा के कारण पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता अचानक नीचे गिर गया। छत्ता गिरते ही भड़की मधुमक्खियों ने वहां काम कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। हमले के दौरान अन्य मजदूर किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकले, लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण रमेश तेजी से नहीं भाग सके और मधुमक्खियों ने उन्हें बुरी तरह डंक मार दिए। फार्म हाउस मैनेजर ने रमेश को बचाने…

Read More

छत्तीसगढ़:– कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में 4 मई को सुशासन तिहार के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सरकारी योजनाओं के असर को आंकड़ों से निकालकर मानवीय संवेदनाओं से जोड़ दिया। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे ग्रामपंचायत लोखान के कमराखोल में जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, तो वहां मौजूद महिलाओं के लिए यह केवल मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं थी, बल्कि अपने संघर्षों को पहचान मिलने का भावुक क्षण था।आम के पुराने विशाल पेड़ की छांव में चौपाल सजी। मुख्यमंत्री महिलाओं और ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे सहज बातचीत कर…

Read More

छत्तीसगढ़:– बस्तर की पहचान मानी जाने वाली पारंपरिक पेय “सल्फी” को नई वैज्ञानिक सोच और आधुनिक प्रयोगों के माध्यम से स्वास्थ्यवर्धक पेय के रूप में स्थापित करने की दिशा में युवा नवाचारक हर्षवर्धन बाजपेयी महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” में उनके इस प्रयोग को विशेष सराहना मिली और उन्हें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा “न्यू इनोवेशन अवार्ड” में तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया है।हर्षवर्धन “बस्तर इंडिजीनियस नेक्टर एग्रीकल्चर्स” के माध्यम से सल्फी पेय की सेल्फ लाइफ बढ़ाने पर कार्य कर रहे हैं। उनका उद्देश्य सल्फी के प्राकृतिक स्वाद और पोषक…

Read More

नई दिल्ली:– आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई, जबकि पंजाब किंग्स दूसरे नंबर पर खिसक गई। मुकाबला बुधवार को खेला गया, जहां बल्लेबाजों का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। हैदराबाद ने खड़ा किया 235 रन का विशाल स्कोरटॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय टीम पर भारी पड़ गया। सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की।…

Read More

नई दिल्ली:– पदों का आरक्षण और वर्गीकरणईएसबी की ओर से जारी नियमावली में 1200 पदों में आरक्षण के तहत अनारक्षित वर्ग के 324, ईडब्ल्यूएस के 120, अनुसूचित जाति के 192, अनुसूचित जनजाति के 240, अन्य पिछड़ा वर्ग के 165 पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया में दिव्यांगजनों के लिए भी 72 पद आरक्षित किए गए हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी. कितनी मिलेगी सैलरी चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 15,500 रुपये से लेकर 49,000 रुपये तक वेतन मिलेगा. सरकारी नौकरी…

Read More