Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीएम डॉ. यादव ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी, याद दिलाया इतिहास
    मध्य प्रदेश

    सीएम डॉ. यादव ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी, याद दिलाया इतिहास

    By Tv36 HindustanMay 7, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:–राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित
    – सनातन संस्कृति के साथ सबको साथ लेकर चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीमध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों के लिए 7 मई का दिन यादगार हो गया। सैकड़ों तीर्थयात्री बाबा सोमनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने देश की प्रमुख 21 नदियों के जल कलशों का भी पूजन अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के मन में उत्साह भरा और बाबा सोमनाथ को नमन किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंधु जिनके चरण पखारता है, मस्तक पर जिनके चंद्र देव बिराजे हैं, अक्षय स्वाभिमान के ज्योतिर्लिंग, भगवान सोमनाथ के चरणों में कोटि-कोटि वंदन। सोमनाथ का संबंध देश के स्वाभिमान के साथ है। द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण ने जब अधर्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी, तब पूरा समय चक्र ही बदल गया। हम सभी जानते हैं कि एक हजार साल पहले भारत को काली छाया का ग्रहण लग गया था। उस समय बाबा सोमनाथ ने इस ग्रहण को नष्ट किया था। सोमनाथ हमारे विकास का पर्याय भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विरासत से विकास की यात्रा प्रारंभ हुई।

    गंगोत्री से गंगा सागर तक बिखर रहा आनंद
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर, रेल, पुल, पुलिया, सड़क, नगर, कारखाने के साथ-साथ सनातन संस्कृति को भी लेकर चल रही है। इस सनातन संस्कृति पर हमें गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी के मन में भी सनातन धर्म के साथ सबको लेकर चलने की भावना है। यह भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। हमें अयोध्या और मथुरा में जो आनंद आता है, वही आनंद पश्चिम बंगाल के काली घाट पर आता है। आज भगवान की दया से गंगोत्री से गंगा सागर तक आनंद बिखर रहा है। लोकतंत्र की नई बयार पूरे देश को उत्साह-उमंग से भर रही है।

    हमले के बाद भी लहराती रही सनातन संस्कृति की ध्वजा
    सीएम डॉ. यादव ने लोगों से कहा कि इस यात्रा के जरिये आपको बाबा सोमनाथ के दर्शन का लाभ मिलेगा। मेरी ओर से सभी यात्रियों को बधाई। वहीं, पास में चार पीठों में से एक द्वारका पीठ भी है। यहां भगवान कृष्ण ने लीलाएं कर हमारे हृदय में छवि बनाई। सोमनाथ मंदिर पर दुश्मनों ने 17 बार आक्रमण किए थे। लेकिन, हमारी सनातन संस्कृति की ध्वजा लहराती रही। एक हजार साल बाद सोमनाथ का शिखर आसमान से बात कर रहा है। दुश्मन लाख चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो बाबा सोमनाथ चाहें। उन्होंने तीर्थयात्रियों से कहा कि आप बाबा सोमनाथ से आशीर्वाद लेना कि दुनिया में चारों ओर खुशहाली हो। यह सांस्कृतिक जानगरण राष्ट्रीय एकता को और सुदृढ़ करे। उन्होंने कहा कि जीवन भी एक यात्रा है। जीवन की इस यात्रा में हम आते हैं और शरीर छोड़ते हैं। लेकिन, इस बीच परमात्मा ने हमें जो मौका दिया है, इस मौके का उपयोग हम परोपकार में करें।

    देवलोक बनने से बदल जाती है अर्थव्यवस्था
    सीएम डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने धार्मिक स्थानों पर हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू की है। हमारी सरकार कई देवलोक बनवा रही है। महाकाल लोक बनने के बाद आर्थिक रूप से पूरा इको-सिस्टम बदल गया। साल 2022 से पहले उज्जैन में एक वर्ष में 25-30 हजार लोग आते थे, आज रोज डेढ़ लाख लोग दर्शन करने उज्जैन आ रहे हैं। इस तरह पूरा माहौल बदल रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के देवलोक बनने के बाद होटल वालों, ठेले वालों, ऑटो वालों, दुकान वालों के जीवन में बदलाव आता है। भारतवासी जब एक-दूसरे के क्षेत्र में जाते हैं, तो एक-दूसरे को अपनी-अपनी संस्कृति से परिचित कराते हैं। इससे आंतरिक एकता का निर्माण होता है। यही एकता एकात्मवाद में परिवर्तित होती है। मेरी अपनी ओर से सभी तीर्थयात्रियों को बधाई।

    Post Views: 85

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसत्ता का महाभारत विजय की TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी, क्या DMK-AIADMK मिलकर रोकेंगे रास्ता…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सत्ता का महाभारत विजय की TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी, क्या DMK-AIADMK मिलकर रोकेंगे रास्ता…

    May 7, 2026

    Redmi Watch 6 ग्लोबली लॉन्च, 12 दिन बैटरी और 150+ स्पोर्ट्स मोड के साथ…

    May 7, 2026

    रायपुर में एक घर में मिला बम बनाने का सामान; एयरगन, वायर और दो बोतल केमिकल जब्त, पुलिस जांच में जुटी हुई है…

    May 7, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ नया भारत अब आतंकवाद को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त करने वाला नहीं है सीएम साय…

    May 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम डॉ. यादव ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी, याद दिलाया इतिहास
    • सत्ता का महाभारत विजय की TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी, क्या DMK-AIADMK मिलकर रोकेंगे रास्ता…
    • Redmi Watch 6 ग्लोबली लॉन्च, 12 दिन बैटरी और 150+ स्पोर्ट्स मोड के साथ…
    • रायपुर में एक घर में मिला बम बनाने का सामान; एयरगन, वायर और दो बोतल केमिकल जब्त, पुलिस जांच में जुटी हुई है…
    • ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ नया भारत अब आतंकवाद को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त करने वाला नहीं है सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?