छत्तीसगढ़:– भरतपुर जिले के कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने गुरुवार को कई थाना प्रभारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए। जारी आदेश में 4 निरीक्षक और एक उप निरीक्षक के नाम शामिल है।
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय पर देशवासियों को बधाई और शुभ कामनाएँ देते हुए कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह अभूतपूर्व उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है, जिसने विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस गौरवपूर्ण सफलता में छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी (Akanksha Satyavanshi) ने फिजियोथैरेपिस्ट एवं स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ के रूप में खिलाड़ियों की फिटनेस और रिकवरी में अतुलनीय योगदान देकर न केवल भारतीय टीम को सशक्त बनाया है, बल्कि देश का…
नई दिल्ली:– आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने टीम को बधाई दी और कहा कि उन्होंने इतिहास रच दिया है और युवा पीढ़ी के लिए आदर्श बन गई हैं। उन्होंने कहा कि यह टीम भारत का प्रतिबिंब है। वे विभिन्न क्षेत्रों, विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमियों और विभिन्न परिस्थितियों का प्रतिनिधित्व करती हैं, लेकिन वे एक टीम हैं – भारत।
नई दिल्ली:– अब आधार कार्ड को अपडेट कराना पहले से आसान हो गया है, लेकिन यह सुविधा केवल कुछ चुनिंदा अपडेट्स के लिए ही उपलब्ध है। UIDAI ने अपनी वेबसाइट पर ये बात क्लियर की है कि आप घर बैठे कौन-से अपडेट ऑनलाइन कर सकते हैं और आपको किनके लिए आधार सेवा केंद्र जाना जरूरी होगा। बहुत से लोगों को अभी भी यह समझ नहीं आता कि नाम, पता, मोबाइल नंबर, जेंडर या बायोमीट्रिक जैसी जानकारी में बदलाव के लिए कौन-सी प्रक्रिया अपनाई जाए। अगर आप भी आधार में कोई अपडेट करना चाहते हैं, तो नीचे पूरी जानकारी दी गई…
छत्तीसगढ़ :– अब मौसम का रुख बदलने लगा है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और चक्रीय परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के प्रभाव के कमजोर होने से प्रदेश में नमी घट रही है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ठंड तेजी से बढ़ेगी। अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावटमौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, दो दिन बाद मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की और कमी संभव…
नई दिल्ली:– चाय यह शब्द सुनते ही मन में एक ताजगी और गरमाहट का एहसास होता है. भारत में शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां दिन की शुरुआत चाय की चुस्कियों के बिना होती हो. यह हमारे सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन का एक इतना बड़ा हिस्सा है कि हम अक्सर इसके बिना अपनी कल्पना भी नहीं कर पाते. हम चाय के फायदों को तो खूब जानते हैं- यह थकान मिटाती है, मूड ठीक करती है और झट से ऊर्जा देती है. लेकिन, किसी भी चीज़ की अति या गलत तरीके से सेवन हमेशा बुरा होता है. जब हम ज़रूरत…
छत्तीसगढ़ :– नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। 17 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली कमला सोड़ी उर्फ उंगी उर्फ तरूणा (आयु 30 वर्ष) ने गुरुवार को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। कमला सोड़ी लंबे समय से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के माड़ डिवीजन और एमएमसी जोन में सक्रिय थी। 2011 से नक्सली संगठन से जुड़ी रही थी कमलाजानकारी के अनुसार, कमला सोड़ी वर्ष 2011 से नक्सली संगठन में शामिल थी। इस दौरान वह दंडकारण्य क्षेत्र और एमएमसी (मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़) जोन में कई हिंसक वारदातों में शामिल रही। संगठन में वह मिलिट्री हार्डकोर कैडर…
नई दिल्ली:– ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स एक्ट मामले में सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट से एक बार फिर केंद्र सरकार को फटकार पड़ी है। CJI यानी भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने स्थगन की मांग पर आपत्ति जताई है। इससे पहले भी उन्होंने मामले को बड़ी बेंच के पास भेजे जाने के अनुरोध को लेकर केंद्र पर सवाल उठाए थे और कहा था कि लगता है सरकार मौजूदा पीठ से बचना चाह रही है। बार एंड बेंच के अनुसार, अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने मामले में स्थगन की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने एएसजी ऐश्वर्या भाटी की तरफ से यह…
बिहार :– विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग गुरुवार सुबह 7 बजे से जारी है। राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।11 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, 27.65 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जिससे मतदाताओं का जोश स्पष्ट झलक रहा है। नालंदा में बीजेपी समर्थक हिरासत में, पर्चा बांटने का आरोपनालंदा जिले से खबर है कि बिहार शरीफ विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार एवं मंत्री डॉ. सुनील कुमार के चार समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में…
नई दिल्ली:– कार्तिक पूर्णिमा की समाप्ति के साथ मार्गशीर्ष यानी अगहन महीने की शुरुआत हर साल हो जाती है। इस साल मार्गशीर्ष महीना 6 नवंबर 2025, दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है। आपको बता दें, कार्तिक पूर्णिमा के अगले दिन से शुरू होने वाला यह महीना हिंदू कैलेंडर का नौवां महीना है। शास्त्रों में इस महीने का विशेष महत्व बताया गया है, क्योंकि स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भागवत गीता में कहा है कि “मासानां मार्गशीर्षोऽहम्”, यानी महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं। पूरा मार्गशीर्ष महीना भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना, जप, तप और दान के लिए बहुत शुभ माना गया है।…