नई दिल्ली:– मिडिल ईस्ट से इस वक्त की सबसे बड़ी और खौफनाक खबर सामने आ रही है। इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर अब तक का सबसे भीषण हमला शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ईरान के 30 रणनीतिक ठिकानों को एक साथ निशाना बनाया गया है, जिससे पूरी दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। ईरान की राजधानी तेहरान के मध्य इलाके में एक के बाद एक कई जोरदार धमाके हुए हैं। रिपब्लिक इलाके में मिसाइलें गिरने की खबर है। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 22वीं किस्त का इंतजार बढ़ता जा रहा है। फरवरी का महीना ख़त्म होने को है, लेकिन अब तक आधिकारिक तौर पर किस्त जारी होने की तारीख का एलान नहीं हुआ है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या किसानों की होली के पहले राशि मिलेगी या बाद में। हर चार महीने के अंतराल पर ₹2,000 की किस्त जारी की जाती है। चूंकि 21वीं किस्त का लाभ किसान उठा चुके हैं, इसलिए फरवरी में 22वीं किस्त आने की प्रबल संभावना थी। अब सबकी…
मध्यप्रदेश:– प्रदेश के साथ ही इंदौर में होली पर्व पर यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। पूरे प्रदेश में दो मार्च से बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की घोषणा की है। इस हड़ताल से इंदौर से चलने वाली 1100 से अधिक बसों के पहिये थम जाएंगे। प्रमुख त्योहार पर हो रही हड़ताल से यात्रियों, छात्रों और व्यापारिक गतिविधियों पर व्यापक असर पड़ेगा। इंदौर से प्रतिदिन चलने वाली बसों में सफर करने वाले 40 हजार से अधिक यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी। प्राइम रूट बस आनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश एवं मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा…
नई दिल्ली:– फरवरी के आखिरी दिन ने देश के कई हिस्सों में गर्मी का अहसास करा दिया है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे पंखे चलने लगे हैं। वहीं, पहाड़ी इलाकों में मौसम करवट ले रहा है, जहां बारिश की संभावना जताई गई है। देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। फरवरी के खत्म होते-होते ठंड पूरी तरह विदा हो चुकी है और अब तेज धूप लोगों को सताने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री…
नई दिल्ली :– ‘विकसित भारत के लिए प्रौद्योगिकी, सुधार एवं वित्त’ विषय पर बजट के बाद आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारतीय उद्योग जगत से निवेश और नवाचार बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने आक्रामक सार्वजनिक पूंजीगत व्यय और लगातार सुधारों के जरिए मजबूत आधार तैयार कर दिया है और अब निजी क्षेत्र को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अगले चरण का नेतृत्व करना चाहिए। पीएम मोदी ने बजट-2026 को “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की दिशा में निर्णायक कदम बताते हुए कहा कि किसी भी बजट को अलग-थलग नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे…
बालकोनगर, :–वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में भाग लिया और छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। विजेता खिलाड़ियों को देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार से मुलाकात करने का अवसर मिला। यह उपलब्धि दिखाती है कि बालको अपने कर्मचारियों को कार्यस्थल से आगे बढ़कर सीखने, आगे आने और अपनी प्रतिभा दिखाने के पूरे अवसर देता है। यह प्रतियोगिता ट्रांसजेंडर समुदाय के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली संस्था ‘मिथवा संकल्प समिति’ द्वारा…
नई दिल्ली:– शनिवार का दिन कर्म, अनुशासन और शनि देव की कृपा से जुड़ा माना जाता है। आज 28 फरवरी 2026 को कई राशियों के लिए रुके हुए काम पूरे होने और आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ जातकों को सावधानी और धैर्य से काम लेने की जरूरत रहेगी। करियर, स्वास्थ्य, परिवार और रिश्तों के लिहाज से आज का दिन किसके लिए शुभ रहेगा और किसे सतर्क रहना होगा, जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत शनिवार राशिफल। मेषदैनिक स्थिति: आज मेहनत का फल मिलने का दिन है। अधूरे काम पूरे होंगे।करियर: ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़…
नई दिल्ली :– राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब पॉलिसी स्कैम केस में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया समेत 23 अन्य लोगों को बरी कर दिया। इसके बाद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कड़ी आलोचना की। साथ ही एक बड़ी चुनौती भी दे डाली है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि मैं ज्यूडिशियरी और जज को धन्यवाद देना चाहता हूं। आज जब सभी संस्थाओं को डराया जा रहा है तो जज ने बहुत हिम्मत दिखाई है। मैं उन सभी…
रायपुर:– छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हिंदी फीचर फिल्म ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ को प्रदेश में प्रदर्शन हेतु कर राहत प्रदान की है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 28 फरवरी 2026 से आगामी छह माह तक फिल्म के प्रदर्शन पर देय राज्य माल एवं सेवा कर (एसजीएसटी) की समतुल्य राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी।यह निर्णय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आधारित फिल्म के कथानक एवं उसके विशेष गुणों को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित सिनेमाघर एवं मल्टीप्लेक्स दर्शकों…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की…