नई दिल्ली:– नगर निगम में अब कर्मचारियों को पारंपरिक तरीके से नहीं, बल्कि चेहरा दिखाकर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। यह नया सिस्टम 1 नवंबर से पूरे प्रदेश के सभी नगर निगम कार्यालयों में लागू किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यालय और जोनल कार्यालयों में ‘डाटामिनी’ फेस अटेंडेंस मशीनें लगाई जा चुकी हैं और पिछले कुछ दिनों से इसका ट्रायल रन चल रहा है। अब नहीं चलेगा ‘हाजिरी लगाकर गायब होने’ वाला तरीकानगर निगम में अब तक यह आम बात थी कि कई अधिकारी और कर्मचारी सुबह उपस्थिति दर्ज कराने के बाद दफ्तर से गायब हो जाते थे। जनता को…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– ओटीटी प्लेटफार्म पर हर माह मेकर्स दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक शानदार शो और मूवीज लाते है। ताकि दशकों का जमकर एंटरटेनमेंट हो सके। इसी कड़ी में नवंबर माह में भी मेकर्स ने दर्शकों का खास ख्याल रखते हुए थ्रिलर, पॉलिटिक्स, ड्रामा, एक्शन और मिस्ट्री से भरपूर कई शो रिलीज करने जा रहे है। यानी नवंबर में एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं इस महीने कौन सी वेब सीरीज होगी रिलीज … महारानी सीजन 4 (SonyLIV) हुमा कुरैशी एक बार ‘महारानी 4’ के जरिए ओटीटी प्लेटफार्म पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने…
छत्तीसगढ़:– जांजगीर-चांपा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। अब जिले के सभी शासकीय अधिकारी, कर्मचारी और पुलिसकर्मियों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा। आदेश उल्लंघन पर विभागीय कार्रवाईकलेक्टर महोबे ने निर्देश दिया है कि जो अधिकारी या कर्मचारी इन नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने टीएल (टाइम लिमिट) बैठक में यह भी स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को…
छत्तीसगढ़ :– क्रिकेट प्रशंसकों के लिए शानदार खबर आई है। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के दो रोमांचक मुकाबले रायपुर में खेले जाएंगे। पहला मैच 1 से 4 नवंबर 2025 तक छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर के बीच होगा, जबकि दूसरा मैच 8 से 11 नवंबर तक छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी के बीच खेला जाएगा। घरेलू मैदान पर छत्तीसगढ़ टीम को बड़ा मौकायह दोनों मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। घरेलू मैदान पर खेलने का मौका छत्तीसगढ़ टीम के लिए अहम रहेगा, जिससे वे टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर सकें। वहीं जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी जैसी टीमें…
रायपुर: – छत्तीसगढ़ शासन ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए कई पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। मुख्यमंत्री योजना, नीति एवं कृषि तथा ग्रामीण विकास के सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूप साय और उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा को यह दर्जा दिया गया है।राज्य शासन द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। जारी हुआ आदेश
नई दिल्ली:– न्यायमूर्ति सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गवई ने उनके नाम की अनुशंसा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यायमूर्ति सूर्यकांत 24 नवंबर को देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे और 09 फरवरी 2027 तक लगभग 15 महीने तक मुख्य न्यायाधीश के पद पर बने रहेंगे। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई जी का कार्यकाल 23 नवंबर को समाप्त हो रहा है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं।
नई दिल्ली:– भारत में अब इंटरनेट की दुनिया में एक नई क्रांति आने वाली है। एलन मस्क (Elon Musk) की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink भारत में अपने पूरे पैमाने पर लॉन्च की तैयारी में जुट गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी देशभर में 9 गेटवे अर्थ स्टेशन बनाने की प्लानिंग पर काम कर रही है, जिनमें मुंबई, नोएडा, चंडीगढ़, हैदराबाद, कोलकाता और लखनऊ जैसे बड़े शहर शामिल हैं। माना जा रहा है कि इस कदम से भारत के सुदूर इलाकों में भी हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंच सकेगा वो भी बिना किसी मोबाइल नेटवर्क के! 600 गीगाबिट की स्पीड क्षमता और ट्रायल…
बिहार :– मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि बिहार चुनाव में एनडीए बड़ी जीत हासिल करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में महागठबंधन को अब तक की सबसे कम सीटें मिलेंगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज हर सर्वे में एक बात खुलकर सामने आ रही है कि इस चुनाव में राजद-कांग्रेस की अब तक की सबसे बड़ी हार होने जा रही है। सारे सर्वे बता रहे हैं…. और सारे सर्वे ये भी बता रहे हैं कि चुनाव में एनडीए की सबसे बड़ी जीत होने जा रही है।”…
नई दिल्ली:– सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को काफी पवित्र माना जाता है। घर में इसे ऐसे ही नहीं लगाना चाहिए। इसे रखने के कई नियम-कायदे हैं, जिनका जिक्र वास्तु शास्त्र में भी है। तुलसी के पौधे की देखभाल के साथ-साथ इसे सही दिशा और सही तरीके से रखना भी जरूरी है। वहीं इस बात का तो विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए कि इस पौधे के आसपास क्या चीजें नहीं रखनी चाहिए। कई बार जाने-अनजाने में हम तुलसी के पौधे के पास कई ऐसी चीजें रख देते हैं, जिससे वास्तु दोष लगता है। नीचे विस्तार से जानिए कि…
नई दिल्ली:– भारतीय सेना से अगले एक साल में हजारों की संख्या में अग्निवीर बाहर होने वाले हैं. केंद्र सरकार की तरफ से शुरू की गई अग्निपथ भर्ती योजना के तहत शामिल होने वाले 75 फीसदी अग्निवीरों को वापस भेज दिया जाएगा. इन तमाम अग्निवीरों की भर्ती साल 2022 में शुरू हुई थी. इस योजना के तहत सेनाओं में भर्ती होने वाले जवानों को चार साल तक सेवा का मौका दिया जाएगा और 25 प्रतिशत को छोड़कर बाकी सभी को घर भेज दिया जाएगा. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि चार साल नौकरी करने के बाद अग्निवीरों को…